Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HBD : आज 76 के हुए राष्ट्रपति कोविंद, मुख्यमंत्री बघेल ने दी शुभकामनाएं, पढ़िए अनछुए पहलू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

HBD : आज 76 के हुए राष्ट्रपति कोविंद, मुख्यमंत्री बघेल ने दी शुभकामनाएं, पढ़िए अनछुए पहलू

GrandNews
Last updated: 2021/10/01 at 7:24 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
आज 76 के हुए राष्ट्रपति कोविंद
आज 76 के हुए राष्ट्रपति कोविंद
SHARE
आज 76 के हुए राष्ट्रपति कोविंद
आज 76 के हुए राष्ट्रपति कोविंद

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 76 वां जन्मदिन है। दलित परिवार में जन्मे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कोली समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन रामनाथ कोविंद का जन्म साल 1945 में कानपुर देहात के एक छोटे से गांव परौख में हुआ था। राष्ट्रपति बनने से पहले रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल थे। बड़ी बात यह है कि रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश से आने वाले पहले राष्ट्रपति हैं।

Contents
भाजपा में सबसे बड़े दलित नेताकोविंद का राजनीतिक सफरसुप्रीम कोर्ट में वकालत

देश के प्रथम नागरिक, माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ। @rashtrapatibhvn

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 1, 2021

- Advertisement -
Ad image

आज उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर तमाम दिग्गजों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। राष्ट्रपति कोविंद के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टवीट कर उन्हें जन्मदिन पर शुभकमानाएं प्रेषित की है।

- Advertisement -

भाजपा में सबसे बड़े दलित नेता

भाजपा दलित मोर्चा और अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष रह चुके राष्ट्रपति कोविंद पार्टी में विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर उन्होंने सेवाएं दी थीं। अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी युग के कोविंद उत्तरप्रदेश में दलितों के बड़े नेता माने जाते हैं।

- Advertisement -

कोविंद का राजनीतिक सफर

राष्ट्रपति चुने जाने से पहले रामनाथ कोविंद ने कई राजनीतिक पदों को संभाला है। साल 1990 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इसके बाद लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाया, जिसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद 1993 और 1999 में पार्टी ने कोविंद को राज्यसभा भेज दिया। यही दौर था जब कोविंद भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

सुप्रीम कोर्ट में वकालत

भले ही दलित परिवार से थे, लेकिन कोविंद ने शिक्षा को अपने जीवन में खास महत्व दिया और एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद आईएएस की तैयारी में जुट गए। यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने नौकरी में भाग्य नहीं आजमाया, क्योंकि आईएएस कैडर नहीं मिला था। उन्होंने वकालत करने का फैसला किया। रामनाथ कोविंद ने दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत की। 1977 से 1979 तक दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के वकील रहे। जबकि 1980 से 1993 तक सुप्रीम कोर्ट में वकालत की।

TAGGED: #भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 76 वां जन्मदिन, CM BHUPESH BAGHEL, PM Narendra Modi, कोली समुदाय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नई पार्टी के गठन की तैयारी में पूर्व मुख्यमंत्री Political News : आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री, पीएम मोदी से होगी मुलाकात, फिर जाएंगे सोनिया-राहुल के पास
Next Article स्मार्टफोन पर पड़ रहा डाका, तो तत्काल हटाएं यह 136 ऐप्स Breaking News : स्मार्टफोन पर पड़ रहा डाका, तो तत्काल हटाएं यह 136 ऐप्स, गूगल ने कर दिया है बैन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?