Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, पुलिस के सामने ही हुई युवकों की डंडे से पिटाई, जवान बोला- बहुत लोग थे, इसलिए नहीं रोक पाया 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, पुलिस के सामने ही हुई युवकों की डंडे से पिटाई, जवान बोला- बहुत लोग थे, इसलिए नहीं रोक पाया 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/04 at 11:04 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

कोरबा। जिले में पुलिस के सामने ही लड़कों की पिटाई कर दी गई है। कुछ लोग खाना खाने के लिए यहां एक ढाबे में पहुंचे थे। इस दौरान उनका विवाद पहले से ही ढाबे में मौजूद लड़कों से हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग कार के अंदर बैठे लोगों को पहले कार के अंदर, फिर बाहर निकालकर पिटाई कर रहे हैं। मामला जिले के कटघोरा थाना के चंदरपुर गांव का है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो रविवार रात का है। जहां कुछ लोग चंदरपुर गांव स्थित एक ढाबे में खाना खाने पहुंचे थे। सभी खाना खा ही रहे थे कि सामने की तरफ बैठे कुछ लोगों ने कमेंट पास कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बहस शुरू होने के बाद आसपास के लोगों ने मामला किसी तरह से शांत करा लिया और खाना खाने लगे थे।

 

 

लड़के पिटते रहे, पुलिस वाला देखता रहा

 

इसके बाद दूसरा पक्ष खाना खाकर ढाबे के सामने खड़ी कार में जाकर बैठ गया। आरोपी वहां पहुंच गए, उनके हाथ में बड़ी-बड़ी लाठियां थीं। आरोपियों ने इन्हीं लाठियों से दूसरे पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। पीटने के दौरान कुछ आरोपी उन्हें गाली भी देते रहे। वहां पर पहले से ही डायल 112 का एक सिपाही मौजूद था। इसके बावजूद उसने रोकने का प्रयास नहीं किया। आरोपी सिपाही के सामने ही दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे बरसाते रहे।

 

सिपाही अकेले था-SDOP

 

कटघोरा SDOP ईश्वर त्रिवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों पर हमने केस दर्ज किया है। सूचना पर डायल 112 पहुंची थी। डायल 112 की ही टीम ने मारपीट को रुकवाने के बाद थाने में घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। घटनास्थल पर सिर्फ एक सिपाही मौजूद था और बदमाशों की संख्या अधिक थी। इसलिए सिपाही मारपीट को नहीं रुकवा पाया। हम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने अभी इस मामले में किसी भी आरोपी का नाम नहीं बताया है। एसडीओपी का कहना है कि जांच के बाद ही किसी का नाम बताया जा सकेगा।

TAGGED: # latest news, CG CRIME NEWS, KORBA CRIME NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : एक और क्रूज़ पर NCB का छापा, हिरासत में लिए गए 8 लोग BREAKING NEWS : एक और क्रूज़ पर NCB का छापा, हिरासत में लिए गए 8 लोग
Next Article टाटा मोटर्स ने भारत में लगाया शानदार 'पंच' BREAKING NEWS : टाटा मोटर्स ने भारत में लगाया शानदार ‘पंच’, 21 हजार से शुरू होगी बुकिंग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?