Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की सेवाएं रही छह घंटे तक बंद, जानिए कितने करोड़ो का हुआ नुकसान?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsटेक्नोलॉजीविश्व

BIG NEWS : फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की सेवाएं रही छह घंटे तक बंद, जानिए कितने करोड़ो का हुआ नुकसान?

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/05 at 11:12 AM
Neeraj Gupta
Share
7 Min Read
BIG NEWS : फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की सेवाएं रही छह घंटे तक बंद, जानिए कितने करोड़ो का हुआ नुकसान?
BIG NEWS : फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की सेवाएं रही छह घंटे तक बंद, जानिए कितने करोड़ो का हुआ नुकसान?
SHARE

BIG NEWS : फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम की सेवाएं रही छह घंटे तक बंद, जानिए कितने करोड़ो का हुआ नुकसान?

Contents
6 घंटे में कितना हुआ नुकसान11 अरब रूपये से ज्यादा का हुआ नुक्सान  ठप रहे बिजनेस और ट्रांजेक्शनफेसबुक को हुआ 28,0000 करोड़ रुपये का घाटाआंकड़ों में फेसबुकछोटे बिजनेस को ज्यादा घाटा
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप की सेवाएं करीब छह घंटे तक बंद रहने के बाद आखिरकार बहाल हुईं। इस दौरान दुनियाभर में लाखों, करोड़ो  लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फेसबुक के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोमवार रात ठप पड़ गए थे। फिर तड़के ये सेवाएं बहाल हो पाईं। सेवाएं क्या हैकिंग के चलते बंद हुई थीं या वजह कोई और है, फेसबुक इसकी जांच कर रहा है। अलबत्ता फेसबुक के ठप होने से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को करोड़ों रुपये का घाटा झेलना पड़ा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSO READ : WhatsApp में आ रहा है नया फीचर, चैट बंद करके भी सुन सकेंगे पूरा वॉयस मैसेज

 

सेंधमारी के नहीं मिले कोई सबूत 

 

अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक का मुख्यालय कैलिफोर्निया में है। इस कंपनी ने सोमवार देर रात कहा था, ‘सेवाएं ठप होने की वजह एक गलत ‘कॉन्फ़िगरेशन’ में बदलाव था। सेवाएं ठप पड़ने के कारण यूजर्स की जानकारी में सेंधमारी के कोई सबूत नहीं हैं। दुनियाभर के लोगों और बिजनेस जो हम पर निर्भर हैं। उनके लिए हमें खेद है। हम अपनी ऐप और सेवाओं तक पहुंच बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं और यह जानकारी देकर खुशी हो रही है कि वे अब ऑनलाइन वापस आ रहे हैं।’

 

ALSO READ : 3 IAS को मिली नई जिम्मेदारी, सिद्धार्थ कोमल परदेशी बने जनसंपर्क विभाग के सचिव, इन दो अधिकारियों को मिला यह प्रभार

 

6 घंटे में कितना हुआ नुकसान

 

फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप जैसी तीनों सेवाओं का मालिकाना हक फेसबुक के पास है और वेब या स्मार्टफोन ऐप पर यह काम नहीं कर रही थीं। आईफोन और एंड्रॉइड दोनों पर व्हाट्सऐप यूजर्स फोन या वीडियो कॉल नहीं कर पा रहे थे या मैसेज भेज या प्राप्त नहीं कर पा रहे थे।

 

ALSO READ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट से किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा प्लेन से ही कर लिया हॉई जेक VIDEO

 

11 अरब रूपये से ज्यादा का हुआ नुक्सान 

 

इन तीनों ऐप के बंद होने से दुनिया पर पड़े प्रभाव का हिसाब लगाएं तो पता चलेगा कि महज 6 घंटे में इतने पैसे डूब गए जितने से कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए जा सकते थे। साइबर सिक्योरिटी पर काम करने वाली मशहूर कंपनी नेटब्लॉक्स की मानें तो इन 6 घंटे में दुनिया की आर्थिकी को तकरीबन 160 मिलियन डॉलर या 11 अरब रुपये से भी ज्यादा का चूना लगा है। घाटे का यह अनुमान विश्व बैंक और इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) के आंकड़ों के हिसाब से लगाया गया है।

 

ALSO READ : बीड़ी देने से किया इंकार, तो चाकू से गला रेतकर कर दी महिला की निर्मम हत्या, स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर कर दिया अधमरा

 

 ठप रहे बिजनेस और ट्रांजेक्शन

 

दरअसल फेसबुक में समस्या इंटरनेट में गड़बड़ी के चलते आई और बाद में यह गड़बड़ी विकराल हो गई। इंटरनेट के बंद होने से कई तरह के बिजनेस और ट्रांजेक्शन ठप रहे। इस तरह के ट्रांजेक्शन फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिये भी होते हैं।

 

ALSO READ : आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत, 10 घायल, परिजनों को दी जाएगी 4 लाख की सहायता

 

फेसबुक को हुआ 28,0000 करोड़ रुपये का घाटा

 

 

केवल फेसबुक के घाटे की बात करें तो यह आंकड़ा बेहद हैरत में डालने वाला है।  फेसबुक के शेयरों ने ऐसी डुबकी मारी कि उसे भरपाई करने में अब वक्त लग जाएगा। सोशल मीडिया और इंटरनेट के डाउन होने से फेसबुक को 40 अरब डॉलर यानी कि लगभग 28,0000 करोड़ रुपये का घाटा लगा है। 6 घंटे में फेसबुक की मार्केट वैल्यू इतनी घट गई है। फेसबुक के कॉन्फिगरेशन में गड़बड़ी आने से नेटवर्क ठप पड़ गया जिसे संभालने में लगभग 6 घंटे लग गए।

 

ALSO READ : केंद्रीय मंत्री ने कहा, तो मेरे बेटे की हत्या होती, फिर भी मिले सबूत तो, दे दूंगा इस्तीफा

 

आंकड़ों में फेसबुक

 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के 2.89 अरब से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें से 3400 लाख से अधिक भारत में हैं। व्हाट्सएप के 2 अरब से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं जबकि फेसबुक के मैसेंजर ऐप में 1.3 अरब यूजर्स हैं और इंस्टाग्राम के 1.3 अरब से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। यह पूरी दुनिया का हिसाब है। फेसबुक की कॉन्फ़िगरेशन समस्या से प्रभावित लोग पूरी दुनिया में देखे गए और यह समस्या दुनिया के हर कोने में रही। सबसे बड़ा घाटा विज्ञापन की कमाई को हुआ जो फेसबुक जैसी सोशल साइट पर दिया जाता है।

 

ALSO READ : लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, लगाए मोदी—योगी के खिलाफ नारे

 

छोटे बिजनेस को ज्यादा घाटा

 

फेसबुक पर छोटे और मध्यम स्तर पर बिजनेस करने वाले लोग अपना विज्ञापन देते हैं। ऐसे लोग फेसबुक के ऐप्स पर निर्भर हैं जिन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। ठप पड़ने के दरमियान व्हाट्सऐप पेमेंट्स ऐप भी उपलब्ध नहीं था। 70 लाख से अधिक यूजर्स के साथ कंपनी का एंटरप्राइज़ कम्युनिकेशन प्लेटफ़ॉर्म, Facebook Workplace, ऑफ़लाइन रहा। इसका मतलब है कि फेसबुक के वर्कप्लेस का उपयोग करने वाले संगठन भी इससे बड़े स्तर पर प्रभावित हुए।

 

 

व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम के यूजर भी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए। ‘द वॉल स्ट्रीट’ पत्रिका के अनुसार, सेवाएं बंद होने के कारण फेसबुक के इंटरनल कम्युनिकेशन नेटवर्क में भी बड़ी रुकावट देखी गई जिसमें कुछ ‘वॉयस कॉल’ और ‘कैलेंडर अपॉइंटमेंट’ और अन्य काम के लिए उपयोग किए जाने वाले ऐप शामिल हैं।

TAGGED: BIG NEWS, FACEBOOK NEWS, Latest News In Hindi, TECHNOLOGY NEWS, WATSAPP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article WhatsApp में आ रहा है नया फीचर, चैट बंद करके भी सुन सकेंगे पूरा वॉयस मैसेज WhatsApp में आ रहा है नया फीचर, चैट बंद करके भी सुन सकेंगे पूरा वॉयस मैसेज
Next Article इलायची के सेवन के पांच ऐसे फायदे जिन्हें साइंस भी सही मानता है इलायची के सेवन के पांच ऐसे फायदे जिन्हें साइंस भी सही मानता है
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Operation Sindoor : भाजपा 13 मई से 23 मई तक देशभर में निकालेगी तिरंगा यात्रा, हर नागरिक को बताएगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां
Grand News May 12, 2025
rvkd
New OTT Releases: इस हफ्ते देख‍िए 8 जबरदस्‍त वेब सीरीज और फिल्‍में
Grand News मनोरंजन May 12, 2025
SPORTS NEWS : टर्फ 71 लक्की डबल्स पिकलबाल टूर्नामेंट का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित, देखें अंतिम दिन के परिणाम
Grand News May 12, 2025
CG NEWS : बुजुर्ग की गुहार सरकार पीएम आवास की तीसरी किस्त तो दिलवा दीजिए 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?