Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : चलती ट्रेन में 20 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, यात्रियों से भी जमकर लूटपाट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमउत्तरप्रदेश

BIG NEWS : चलती ट्रेन में 20 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, यात्रियों से भी जमकर लूटपाट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/09 at 12:21 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS : चलती ट्रेन में 20 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, यात्रियों से भी जमकर लूटपाट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार 
BIG NEWS : चलती ट्रेन में 20 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, यात्रियों से भी जमकर लूटपाट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार 
SHARE

 

Contents
चलती ट्रेन में लड़की से दुष्कर्मALSO READ : घर में अकेला पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आहत होकर लड़की ने पिया कीटनाशक, आरोपी गिरफ्तार स्लिपर बोगी में चढ़े थे आरोपी
BIG NEWS : चलती ट्रेन में 20 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, यात्रियों से भी जमकर लूटपाट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार 
 

 

- Advertisement -
Ad image

लखनऊ। लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस ने इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशन के पास से चारों आरोपियों को धर दबोचा है। हालांकि, इस मामले में चार लोग अब भी फरार है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSO READ : स्कूल से घर जा रही थी लड़की, बदमाशों ने अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत नाजुक

 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी , मोबाइल, बैग सहित कीमती सामान भी छीनकर फरार हो गए। वहीँ चलती ट्रेन में गैंगरेप की घटना शुक्रवार रात महाराष्ट्र के इगतपुरी से कल्याण के बीच हुई।

 

ALSO READ : राजधानी में नामी स्कूल का एनसीसी टीचर, बच्चों को सोशल मीडिया पर भेजता था अश्लील मैसेज, गिरफ्तार

चलती ट्रेन में लड़की से दुष्कर्म

अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू किया था।

 

ALSO READ : घर में अकेला पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आहत होकर लड़की ने पिया कीटनाशक, आरोपी गिरफ्तार

स्लिपर बोगी में चढ़े थे आरोपी

मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि करीब 10 आरोपी स्लीपर बोगी डी-2 में इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिला) में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार हुए और पहले तो लूटपाट की और फिर एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन जब कसारा पहुंची तो बोगियों के अंदर से यात्रियों ने आवाज लगानी शुरू की, जिसपर जीआरपी मुंबई के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत वहां पहुंचे और चार आरोपियों को दबोच लिया।

 

 

आरोपियों के पास से 34 हजार से ज्यादा का सामान बरामद

आरोपी ने ट्रेन यात्रियों से 96,390 रुपये की संपत्ति की चोरी की, जिसमें ज्यादातर मोबाइल फोन थे। फिलहाल पुलिस ने उनके पास से अब तक 34,200 रुपये की संपत्ति बरामद की है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

 

TAGGED: BIG NEWS, CRIME NEWS IN HINDI, Latest News In Hindi, UP Crime News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : घर में अकेला पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आहत होकर लड़की ने पिया कीटनाशक, आरोपी गिरफ्तार  CG CRIME NEWS : घर में अकेला पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आहत होकर लड़की ने पिया कीटनाशक, आरोपी गिरफ्तार 
Next Article राजधानी के राजेंद्र नगर में फंदे पर लटका मिला 25 वर्षीय युवती का शव, UPSC परीक्षा की कर रही थी तैयारी  राजधानी के राजेंद्र नगर में फंदे पर लटका मिला 25 वर्षीय युवती का शव, UPSC परीक्षा की कर रही थी तैयारी 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

June 15, 2025
Grand News June 15, 2025
अरुणाचल की हिलांग याजिक ने रचा इतिहास, साउथ एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर
Grand News June 15, 2025
CG NEWS: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, दर्जनभर युवक-युवतियां पकड़े गए
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार का कहर — 18 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी, 2 की मौके पर मौत, 5 गंभीर
Grand News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?