Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : कांग्रेस के 4 जिला महामंत्री और 2 ब्लॉक महामंत्री समेत 200 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, MLA पर लगा ये गंभीर आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़गरियाबंद

CG BIG NEWS : कांग्रेस के 4 जिला महामंत्री और 2 ब्लॉक महामंत्री समेत 200 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, MLA पर लगा ये गंभीर आरोप

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/12 at 12:16 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद । एक ही गांव के 200 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। जिसमें 4 जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री और 2 ब्लॉक महामंत्री भी शामिल है। कांग्रेसियों ने कांग्रेस विधायक अमितेष शुक्ल पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। भ्रष्टाचार मामले में घिरी गांव की महिला सरपंच का साथ देने का आरोप लगा है।

 

- Advertisement -
Ad image

दर्जनों पदाधिकारियों सहित गांव के अधिकतर कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ने का मन बनाया है। नाराज पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, विधायक अमितेष शुक्ल, जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू और ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू को भेज दिया। हालांकि अभी किसी का इस्तीफा मंजूर नही हुआ है।

 

मामला कोपरा पंचायत है। इस्तीफे के पीछे गांव की सरपंच पर कार्यवाही में विधायक द्वारा ग्रामीणों का साथ नही देने बताया जा रहा है। गांव के ज्यादातर कांग्रेसी विधायक के रवैये से खुश नही है इसलिए 4 जिला महामंत्री, दो ब्लॉक महामंत्री सहित गांव के 200 से अधिक कार्यकर्ताओ ने सामूहिक इस्तीफे का फैसला लिया है। गांव की महिला सरपंच डॉ डाली साहू पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप है। ग्रामीण सरपंच पर कार्रवाई चाहते है। मगर ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक अमितेष इस मामले में उनका साथ नही दे रहे है। बल्कि ग्रामीणों ने विधायक पर सरपंच को साथ देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण विधायक के इस रवैये से नाराज है और गांव के सभी नाराज कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

 

इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने उच्च पदाधिकारियों को भेजे पत्र में भी इस बात का जिक्र किया है। इस्तीफा देने वालो में स्वयं जिला महामंत्री राजेश यादव, ओंकार सिंह ठाकुर, ठाकुर राम साहू और मोतीलाल साहू शामिल है इसके अलावा दो ब्लॉक महामंत्री रिकेश साहू ओर नंदकुमार साहू सहित 200 से अधिक गांव के कार्यकर्ता शामिल है। इस्तीफा पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत कोपरा में व्याप्त भष्टाचार के विरोध में लड़ रहे हम कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ एवं सदस्यों को पार्टी पदाधिकारियों एवं माननीय विधायक अमितेष शुक्ल द्वारा सहयोग नहीं किये जाने के कारण हम कॉग्रेस जन हताश होकर पार्टी के पद एवं कॉग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे है।

 

 

TAGGED: CG BIG NEWS, Cg Latest News, CONGRESS NEWS, Gariyaband News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शादी में घोड़ी पर चढ़ना अपमानजनक और क्रूर है – पेटा को इस ट्वीट पर लोगों ने लपेटा, मान्यता रद्द करने की हो रही मांग
Next Article OMG : स्कूल में आया 'चपरासी का भूत', क्लास में घुसते ही बेहोश हो जाती हैं लड़कियां OMG : स्कूल में आया ‘चपरासी का भूत’, क्लास में आते ही बेहोश हो जाती हैं लड़कियां
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
CG NEWS: यातायात सुरक्षा नियमों का यदि सम्मान कर पालन करेंगे तो होगी दुर्घटना से बचाव- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर। यातायात नियमों को अपनाकर सुरक्षित सूरजपुर बनाने किया अपील।
Grand News छत्तीसगढ़ सूरजपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?