Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कम हुई प्रदेश के सबसे बड़े रावण की उचाई, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजधानी में इन जगहों पर होगा दहन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : कम हुई प्रदेश के सबसे बड़े रावण की उचाई, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजधानी में इन जगहों पर होगा दहन 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/13 at 10:49 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : कम हुई प्रदेश के सबसे बड़े रावण की उचाई, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजधानी में इन जगहों पर होगा दहन 
CG NEWS : कम हुई प्रदेश के सबसे बड़े रावण की उचाई, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजधानी में इन जगहों पर होगा दहन 
SHARE

 

CG NEWS : कम हुई प्रदेश के सबसे बड़े रावण की उचाई, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजधानी में इन जगहों पर होगा दहन 
 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े दशहरा कार्यक्रम को इस बार सादगी से आयोजित करने की तैयारी है। रायपुर के WRS मैदान में हर साल 101 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार 51 फीट का ही पुतला बनाया जा रहा है। रावण के अलावा यहां कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला भी बनाया जाता था। इस बार सिर्फ रावण का ही पुतला बनाया गया है।

- Advertisement -
Ad image

 

 

15 अक्टूबर की शाम यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अफसरों और रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में रावण दहन होगा। आम लोग भी यहां रावण दहन देखने आ सकेंगे। सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना होगा।

 

 

हाल ही में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष विधायक कुलदीप जुनेजा, संरक्षक एजाज ढेबर, सचिव राधेश्याम विभार ने कार्यक्रम स्थल में पूजा के बाद रावण के चेहरे बनाने का काम शुरू करवाया। समिति के सचिव राधेश्याम विभार ने बताया कि 20 दिनों की मेहनत से मैदान में रावण का पुतला बनाया जा रहा है। इस बार आतिशबाजी का भी बंदोबस्त किया गया है। रावण की बॉडी तैयार कर ली गई है, चेहरा बनाने का काम नेशनल क्लब राजपाल लुंबा कर रहे हैं, एस जयराम हर साल रावण का बॉडी स्ट्रक्चर बनाते हैं। सूर्य नारायणा, एस पॉल, जगन्नाथ राव, ईश्वर राव, सूरज इनकी टीम में सहयोग करते हैं। आयोजन समिति के डी. श्रीनिवास राव, सूरज पटनायक ,वरुण सोना, देवराज सिक्का ने बताया कि किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

 

ALSO READ : नशे के सौदागरों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 10 लाख के ड्रग्स के साथ एक महिला समेत तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 

राजधानी में यहाँ भी होगा रावण दहन

 

WRS के अलावा रायपुर के BTI ग्राउंड, भाटागांव के रावणभांटा में भी सार्वजनिक दशहरा का कार्यक्रम होगा। यहां 25 से 30 फीट के रावण का पुतला बनाया जा रहा है। स्थानीय थानों की टीमों को इन सभी जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। BTI ग्राउंड में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच रावण दहन करने को लेकर विवाद उपजा था। इस लिहाज से इस ग्राउंड में पुलिस का दशहरे के दिन खास इंतजाम होगा, ताकि कोई बवाल न हो।

 

ALSO READ : दिनदहाड़े बैंक कर्मी से लूट, धारदार हथियार दिखाकर ले उड़े 15 लाख रूपये

 

पटरी के पास होगी बैरिकेडिंग

 

WRS मैदान में जहां रावण दहन किया जाता है वहां से मुंबई हावड़ा रेल लाइन भी गुजरती है। ये कार्यक्रम स्थल के पास ही है। कई बार लोग पटरियों के पास भी जमा हो जाते हैं, इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। अब पटरियों के पास बैरिकेडिंग की जा रही है। कोई भी आम आदमी पटरियों के पास न जाए, इसकी निगरानी भी की जाएगी। ट्रैफिक का जिम्मा जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें संभालेंगी।

 

 

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, cg news, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BOLLYWOOD NEWS : अभिनेत्री  ईशा गुप्ता और कियारा आडवाणी संग इन अभिनेत्रियों ने भी शेयर किया टॉपलेस फोटोज, देखें तस्वीरें   
Next Article आर्यन खान के वकील देसाई बोले- उसे सबक मिल गया है, उसने हिरासत में बहुत कुछ सहा है
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

PM Mudra Yojana: सस्ती ब्याज पर 20 लाख तक का लोन, मोदी सरकार की स्कीम के बारे में जानिए विस्तार से…….
Basketball Grand News देश July 19, 2025
CG NEWS : गरियाबंद में इंसाफ़ के लिए भूख हड़ताल का सहारा, पहले मुरहा, फिर अहमद बेग और अब 70 साल की ओम बाई लगा रही न्याय की गुहार
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS : दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच का 15वा स्थापना दिवस समारोह, शामिल हुए मुख्यमंत्री साय 
Grand News July 19, 2025
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  
छत्तीसगढ़ July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?