Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन की तैयारियां पूरीं, पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ु मेमन ने लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन की तैयारियां पूरीं, पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ु मेमन ने लिया जायजा

Vijay Sinha
Last updated: 2021/10/14 at 10:22 AM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE


दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावन दहन की तैयारियों का नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने लिया जायजा

गरियाबंद – शुक्रवार को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं रावण दहन की तैयारियों को लेकर गुरूवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने पालिका की टीम के साथ विसर्जन स्थल छिंद तालाब एवं दशहरा आयोजन स्थल रावणभाटा का निरीक्षण किया। नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने पालिका प्रशासन द्वारा की जा रही सभी तैयारियो और व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी लेते आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सीएमओ हितेन्द्र यादव, सभापति आसिफ मेमन, इंजीनियर अश्वनी वर्मा व लेखापाल पुर्षोत्तम चंद्राकर भी मौजूद थे। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मेमन ने सभी व्यवस्थाओ को गुरूवार शाम तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Contents
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावन दहन की तैयारियों का नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने लिया जायजापहली बार नगर में क्रैन से होगा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जनरावनदहन के साथ होगा मनोरंजन कार्यक्रम भी

- Advertisement -
Ad image

पहली बार नगर में क्रैन से होगा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा का सांकेतिक विजर्सन इस बार क्रैन के सहायता से किया जाएगा। पालिका प्रशासन द्वारा नागरिको की सुविधाओ को देखते हुए प्रतिमा विजर्सन हेतु क्रैन की व्यवस्था की है। गुरूवार को विसर्जन स्थल में जी जा रही तैयारियो का जायजा लेने पहुॅचे नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बताया कि आम नागरिको को किसी प्रकार की समस्याओ ना हो इसके लिए विसर्जन स्थल में समुचित व्यवस्था की जा रही है। छिंद तालाब के घाट की मरम्मत की गई है।

- Advertisement -

- Advertisement -

विसर्जन स्थल पर पर्याप्त साफ सफाई, पेयजल और लाइटिंग की व्यवस्था होगी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्रैन मशीन, तैराकी, डोंगा, रस्सी सहित अन्य जरूरी व्यवस्था भी पालिका प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके अलावा विसर्जन के दौरान पालिका के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

रावनदहन के साथ होगा मनोरंजन कार्यक्रम भी

इस साल दशहरा के अवसर पर रावनभाठा में रावन दहन के साथ ही मनोरंजक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने दशहरा आयोजन स्थल रावनभाठा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, रंग रोगन और साज सज्जा को लेकर किए जा रहे कार्यो का अवलोकन किया। इसके अलावा पेयजल, विद्युत, अग्निशामक वाहन, एबुंलेस और अन्य जरूरी व्यवस्थाओ को लेकर भी जानकारी ली। पालिका अध्यक्ष ने सभी तैयारियो को गुरूवार शाम तक बेहतर तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि इस साल दशहरा के अवसर पर नगरवासियो के लिए मनोरंजक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा व्यवस्थित तरीके से चौपाटी लगाने के लिए भी जगह दी गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देश में सेमीकंडक्टर की किल्लत, वाहनों के निर्माण में 41 फीसदी गिरावट AUTOMOBILE NEWS : देश में सेमीकंडक्टर की किल्लत, वाहनों के निर्माण में 41 फीसदी गिरावट, त्यौहारी सीजन में ठप पड़ा कारोबार
Next Article RAIPUR CRIME NEWS : 6 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?