Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Breaking News : कवर्धा में आज नहीं निकलेगी शाही सवारी, ना ही होगी आतिशबाजी, और ना ही बाहरी लोगों को दाखिल होने की मिलेगी अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़

Breaking News : कवर्धा में आज नहीं निकलेगी शाही सवारी, ना ही होगी आतिशबाजी, और ना ही बाहरी लोगों को दाखिल होने की मिलेगी अनुमति

GrandNews
Last updated: 2021/10/15 at 8:07 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
कवर्धा में आज नहीं निकलेगी शाही सवारी
कवर्धा में आज नहीं निकलेगी शाही सवारी
SHARE
कवर्धा में आज नहीं निकलेगी शाही सवारी
कवर्धा में आज नहीं निकलेगी शाही सवारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला में आज विजयादशमी का पर्व तो मनाया जाएगा, लेकिन पुरानी परंपराओं के निर्वहन पर इस बार रोक लगा दी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इस बार कवर्धा में शाही सवारी नहीं निकाली जाएगी। वहीं रावण दहन के दौरान किसी तरह की आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। यहां तक कि रावण के पुतले में भी पटाखे नहीं लगाए जाएंगे। प्रशासन ने इस मामले को लेकर बेहद ही सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है।

Contents
क्यों नहीं ​दी जा रही अनुमतिअप्रिय वारदात की आशंका

कवर्धा में आज पुलिस की चाक—चौबंद व्यवस्था के बीच विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा, लेकिन उत्सव पूरी तरह से फीका रहने वाला है। बीते दो सालों से जहां कोरोना की वजह से विजयादशमी पर्व मनाए जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था, तो इस बार कवर्धा में बीते दिनों हुए दो समुदायों के बीच की झड़प ने कवर्धा के लोगों के उत्साह पर पानी फेर दिया है।

- Advertisement -
Ad image

क्यों नहीं ​दी जा रही अनुमति

उल्लेखनीय है कि कवर्धा में बीते दिनों दो गुटों के बीच धार्मिक ध्वज को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें सांप्रदायिकता का जहर घुल गया, उसके बाद राजनीतिक हस्तक्षेप ने इस विवाद को और भी बड़ा बना दिया। विवाद की वजह से जिला प्रशासन ने तत्काल कर्फ्यू लागू कर दिया था। कुछ ढ़ील के साथ कवर्धा जिला मुख्यालय में आज भी कर्फ्यू जारी है, जिसके चलते उत्सव पर ग्रहण लग गया है।

अप्रिय वारदात की आशंका

विजयादशर्मी पर्व की आड़ में एक बार फिर सांप्रदायिक विवाद खड़े होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। उत्सव में खुली छूट दिए जाने की सूरत में अप्रिय वारदात की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया जाना बताया जा रहा है।

TAGGED: Kawardha Breaking News, Kawardha Curfew, Kawardha News, कवर्धा जिला, छत्तीसगढ़ के कवर्धा, नहीं निकलेगी शाही सवारी, विजयादशमी का पर्व
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एक दिन में 10 लाख के खर्च के आदी LATEST  NEWS : एक दिन में 10 लाख के खर्च के आदी को, अब 4500 रुपए महीने में करना पड़ रहा है गुजारा…
Next Article IT सेक्टर में आने वाली ही नौकरियों की भरमार, अगले एक साल में 1 लाख से ज्यादा हायरिंग की तैयारी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में डीजल चोरी का बड़ा मामला, 1 लाख से ज्यादा का डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 17, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?