Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LATEST NEWS : विजयादशमी आज; जानिए कुछ खास बात, पीएम मोदी और सीएम बघेल ने दी शुभकामनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALछत्तीसगढ़

LATEST NEWS : विजयादशमी आज; जानिए कुछ खास बात, पीएम मोदी और सीएम बघेल ने दी शुभकामनाएं

GrandNews
Last updated: 2021/10/15 at 5:21 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
विजयादशमी आज; जानिए कुछ खास बात
विजयादशमी आज; जानिए कुछ खास बात
SHARE
विजयादशमी आज; जानिए कुछ खास बात
विजयादशमी आज; जानिए कुछ खास बात

हम हर साल शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के दूसरे दिन यानी दशमी को दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व मनाते हैं। प्राचीन सभ्यता और पौराणिक कथाओं से ज्ञात होता है कि भगवान श्रीराम ने शक्ति की अराधना की थी और फिर आज ही के दिन लंकाधिपति रावण का संहार किया था। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व भी कहा गया है। आज का दिन अतिपावन माना जाता है, क्योंकि भगवान राम ने त्रेतायुग में कई आसुरी शक्तियों का विनाश किया था और अंत में महाबली, महाज्ञानी रावण का वध किया था।

Contents
क्यों कहा जाता है विजय पर्वसफलता निश्चित हो जाती है

विजयादशमी के इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कोरोना रूपी रावण का संहार करने सतर्कता बरतने और शासन—प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

- Advertisement -
Ad image

विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।

Greetings to everyone on the special occasion of Vijaya Dashami.

— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2021

इसी तरह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अच्छाई को अपनाकर अपने भीतर की बुराई का आज दहन करने की अपील की है।

सभी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं।#दशहरा शक्ति पूजा, शस्त्र पूजन, हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है।#विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।

मैं सभी प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूँ।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 15, 2021

क्यों कहा जाता है विजय पर्व

आश्विन महीने की दशमी तिथि और श्रवण नक्षत्र के संयोग में भगवान राम ने महापंडित रावण का वध किया था। इस वजह से आज के दिन को विजयादशमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। आज वही संयोग एक बार फिर से बना है। आज से माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी शुरु हो जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक द्वापर युग में अर्जुन ने कौरवों पर विजय प्राप्ति के लिए इसी दिन शमी वृक्ष की पूजा की थी। इस पर्व पर विक्रमादित्य ने शस्त्र पूजन किया था। इसलिए दशहरे पर शमी पूजा और शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है।

सफलता निश्चित हो जाती है

विद्वानों का मानना है कि अश्विन महीने के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि और श्रवण नक्षत्र के संयोग से स्वयंसिद्धि मुहूर्त बनता है। इस दिन किए जाने वाले काम में सफलता निश्चित होती है, इसलिए इस दिन को अबूझ मुहूर्त भी कहा गया है। दशहरे पर हर तरह की खरीदारी, नए कामों की शुरुआत, महत्वपूर्ण लेन-देन और निवेश फायदेमंद होता है।

TAGGED: Dashhara, Vijyadashmi, दशहरा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विजयादशमी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने हसदेव अरण्य क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात : कहा – लेमरू एलीफेंट रिजर्व का क्षेत्र 1995 वर्ग किलोमीटर से नहीं होगा कम
Next Article 'राज्योत्सव 2021' पर सीएम बघेल ने युवाओं को दिया तोहफा BREAKING NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश कहां और कैसे मनाएंगे दशहरा, जानिए आज की पूरी दिनचर्या
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
CG NEWS: यातायात सुरक्षा नियमों का यदि सम्मान कर पालन करेंगे तो होगी दुर्घटना से बचाव- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर। यातायात नियमों को अपनाकर सुरक्षित सूरजपुर बनाने किया अपील।
Grand News छत्तीसगढ़ सूरजपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?