Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति की इस करतूत से थी परेशान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति की इस करतूत से थी परेशान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/16 at 12:35 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति की इस करतूत से थी परेशान 
CG NEWS : नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति की इस करतूत से थी परेशान 
SHARE

CG NEWS : नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति की इस करतूत से थी परेशान 

Contents
छह महीने पहले हुई थी शादी  नशे में करता था विवाद फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

 

- Advertisement -
Ad image

कोरबा। दशहरा की रात एक नवविवाहिता ने जिंदगी समाप्त कर ली। मौके पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। खबरों के अनुसार पति के शराब पीने और अनावश्यक विवाद करने से वह परेशान थी। घटना की जानकारी होने के बाद आरोपी यहां से भाग निकला। पुलिस ने आज पंचनामा के साथ शव को फंदे से उतारने की कार्यवाही की। मृतका के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

 

छह महीने पहले हुई थी शादी 

 

रामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर में यह घटना पिछली रात को हुई। यहां के ईडब्ल्यूएस-125 में व्याख्याता जी.पी.साहू परिवार के साथ निवासरत है। उन्होंने एक हिस्से को किराये पर दे रखा है। यहां पर तीन महीने से सुधीर सिंह और उसकी पत्नी पूजा सिंह रह रहे थे। छह माह पहले ही ये दोनों विवाह बंधन में बंधे थे।

 

 नशे में करता था विवाद 

 

सुधीर सामान्य कामकाज करता था लेकिन हर शाम को वह शराब पीकर घर पहुंचता था। इस चक्कर में विवाद की स्थिति निर्मित होती थी। कई मौकों पर पत्नी के साथ दुव्र्यवहार की खबरें भी आसपास के लोगों को मिलती रही। नियमित घटनाक्रम से नवविवाहिता काफी परेशान हो चुकी थी। तीन माह की गर्भवती पूजा के साथ दशहरा की रात भी यही सब हुआ। नशे में आए पति के साथ उसका विवाद हुआ।

 

फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

 

बताया जाता है कि इससे तंग आकर पूजा ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया जबकि पति बाहर चला गया। कुछ घंटे के बाद जब वह घर लौटकर आया तो उसने पत्नी को कई बार आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। पानी मांगने पर पड़ोसी ने उसकी सहायता की। पीछे के रास्ते से भीतर का हाल जानने पर मालूम चला कि पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद से पति लापता हो गया। मामले की जानकारी रात में ही घर के लोगों और पड़ोसियों को होने पर यहां भीड़ लग गई। पुलिस को जानकारी दिए जाने पर संज्ञान लिया गया। इस मामले में मर्ग कायम किया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार पूजा सिंह जांजगीर-चांपा जिले की निवासी थी। जबकि उसके पति का वास्ता झारखंड से होना बताया गया है। विवाह के बाद से बनी परिस्थितियों को लेकर पूजा ने अपने परिजनों को क्या कुछ जानकारी दी, यह ज्ञात होना बाकी है। मामला चूंकि नवविवाहिता की मौत से जुड़ा हुआ है इसलिए उसके परिजनों के आने पर अगली कार्यवाही की जाएगी। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष परिजनों के बयान लिये जाएंगे और डॉक्टरों के पैनल के द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मकान मालकिन रामकुमारी साहू ने मीडिया को बताया कि पूजा का अपने पति के साथ अक्सर विवाद होता था। इसके पीछे खास कारण पति का शराब पीकर घर आना और किचकिच करना रहा। कुछ मौकों पर उसे समझाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई नतीजे नहीं आ सके।

TAGGED: CG BIG NEWS, CG LATEST NEWS IN HINDI, CG SUICIDE NEWS, KORBA CRIME NEWS, Latest News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : राहुल गांधी अध्यक्ष बनेंगे अध्यक्ष!, पार्टी नेताओं की मांग पर दिया यह जवाब  BIG NEWS : राहुल गांधी बनेंगे अध्यक्ष!, पार्टी नेताओं की मांग पर दिया यह जवाब 
Next Article CG NEWS : ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस, जलसा और सामूहिक कार्यक्रमों पर प्रशासन ने लगाई रोक, आदेश जारी  CG NEWS : ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस, जलसा और सामूहिक कार्यक्रमों पर प्रशासन ने लगाई रोक, आदेश जारी 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की की पूजा-अर्चना
Grand News July 18, 2025
CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?