Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : देशभर में आज रोका जा रहा है रेल, कई रूट में प्रभावित होंगी रेलयात्रा, क्यों फूट रहा गुस्सा, पढ़िए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALउत्तरप्रदेश

BREAKING NEWS : देशभर में आज रोका जा रहा है रेल, कई रूट में प्रभावित होंगी रेलयात्रा, क्यों फूट रहा गुस्सा, पढ़िए

GrandNews
Last updated: 2021/10/18 at 6:07 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
देशभर में आज रोका जा रहा है रेल, कई रूट में प्रभावित होंगी रेलयात्रा
देशभर में आज रोका जा रहा है रेल, कई रूट में प्रभावित होंगी रेलयात्रा
SHARE
देशभर में आज रोका जा रहा है रेल, कई रूट में प्रभावित होंगी रेलयात्रा
देशभर में आज रोका जा रहा है रेल, कई रूट में प्रभावित होंगी रेलयात्रा

लखीमपुर हिंसा के मामले में संयुक्त किसान मोर्चा का आज (सुबह 10 से शाम 6 बजे तक) देश भर में रेल रोको आंदोलन चल रहा है। मोर्चे की मांग है कि लखीमपुर मामले में निष्पक्ष जांच तब तक नहीं हो सकती जब तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त नहीं किया जाता। संगठन के नेताओं की मांग है कि मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया जाए। मोर्चा ने लखीमपुर मामले को नरसंहार बताया है।

Contents
तो आंदोलन को और तेज करेंगेयह है इस भड़के आग की वजह
- Advertisement -

आंदोलन के चलते जिन रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास के रेल सेक्शंस पर सेवाएं ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है, उनमें दिल्ली से रोहतक, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल, बहादुरगढ़, अंबाला, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू, मेरठ, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर, मुरादाबाद समेत कुछ अन्य सेक्शंस शामिल हैं। इन रूट्स पर इससे पहले भी कई बार अलग-अलग जगहों पर किसान रेलवे ट्रैक जाम कर चुके हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

तो आंदोलन को और तेज करेंगे

संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड के शहीदों की अस्थियों के साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और दूसरे राज्यों में शहीद कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस यात्राओं से भारी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि रेल रोको आंदोलन के बाद भी अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। इसे लेकर देशभर के किसान नेता मीटिंग करके आगे की रणनीति बनाएंगे।

- Advertisement -

यह है इस भड़के आग की वजह

3 अक्टूबर को लखीमपुर में किसानों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने किसानों को कुचल दिया था। इससे 4 किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में किसानों ने एक ड्राइवर समेत चार लोगों को पीट-पीटकर मार डाला था। इस हिंसा में एक पत्रकार भी मारा गया। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
TAGGED: 4 किसानों की मौत, Breaking News, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का विरोध, रेल रोको आंदोलन, लखीमपुर हिंसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हाइवे पर रफ्तार बना काल, आपस में टकराईं 6 गाड़ियां BIG ACCIDENTE : हाइवे पर रफ्तार बना काल, आपस में टकराईं 6 गाड़ियां, तीन लोगों की मौत 6 घायल
Next Article बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल Latest News | बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम बघेल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: किरित गांव के बच्चे देश सेवा के लिए समर्पित
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 16, 2025
CG NEWS: थाना कुरूद द्वारा ग्राम चर्रा में अवैध रुप से शराब बेचने वाली आरोपिया के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG : 5वीं-8वीं बोर्ड में असफल छात्रों को पढ़ाने गर्मी में लगेगी क्लास...15 जून के बाद फिर से होगी बोर्ड की परीक्षा
CG : 5वीं-8वीं बोर्ड में असफल छात्रों को पढ़ाने गर्मी में लगेगी क्लास…15 जून के बाद फिर से होगी बोर्ड की परीक्षा
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
CG NEWS:पुलिस लाईन में धमतरी पुलिस द्वारा आपात स्थिति से निपटने किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?