Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम बघेल का कलेक्टरों को सख्त निर्देश, ग्रामीण औद्योगिक पार्क निर्माण के लिए कस लें कमर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING NEWS : कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम बघेल का कलेक्टरों को सख्त निर्देश, ग्रामीण औद्योगिक पार्क निर्माण के लिए कस लें कमर

GrandNews
Last updated: 2021/10/21 at 9:43 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री बघेल का सख्त फरमान, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सौंपा कमान
मुख्यमंत्री बघेल का सख्त फरमान, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सौंपा कमान
SHARE
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम बघेल का कलेक्टरों को सख्त निर्देश
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम बघेल का कलेक्टरों को सख्त निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि शहरीकरण के बढ़ते दबाव और शहरों में उपलब्ध सीमित संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुए अर्थव्यवस्था का विकेंद्रीकरण किया जाना आवश्यक है। सरकार लगातार ग्राम स्तर पर विश्व स्तरीय आधारभूत अधोसंरचना, बेहतर स्कूल शिक्षा और आजीविका के नए साधन सृजित करने हेतु संकल्पित है। अब इस दिशा में आगे बढ़ना है इसलिए कलेक्टर ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाने हेतु कमर कस लें।

Contents
रोका छेका एक जन आंदोलनअन्य फसलों को करें प्रोत्साहित
- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोठान तेज़ी से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का केंद्र बिंदु बन रहे हैं। प्रथम चरण में छह हज़ार से अधिक गोठानों के निर्माण पर युद्ध स्तर पर काम किया गया। द्वितीय चरण में इनके संचालन, संधारण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बना कर हज़ार गोठानों को स्वालंबी बनाए जाने का कार्य किया गया। तृतीय चरण में गोठानों को केंद्र बिंदु रख कर ग्रामीण औद्योगिक पार्क विकसित किया जाना शासन का महत्वकांक्षी लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु हमें टीम भावना से कार्य करते हुए ग्रामवासियों में उद्यमिता की भावना विकसित करने का कार्य करना है। यह आजीविका के नए साधन सृजन किए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रोका छेका एक जन आंदोलन

रोका छेका अभियान एक जन आंदोलन के रूप में स्थापित हुआ है। कलेक्टर यह सुनिश्चित करें रोका छेका अभियान केवल धान कटाई तक सीमित न रहे, उतेरा के चक्र पूर्ण होते तक यह सतत रूप से चलता रहे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत अन्य फसलों को शामिल किए जाने के शासन के निर्णय के आलोक में इसके प्रचार-प्रसार और किसानों को इस हेतु प्रोत्साहित करने हेतु कलेक्टर कृषि विभाग के समन्वय से व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें।

- Advertisement -

अन्य फसलों को करें प्रोत्साहित

कलेक्टर क्लस्टर चिन्हांकित कर एक-एक विकासखंड में पाइलट प्रोजेक्ट के रूप में अन्य फसलों को प्रोत्साहित करने प्रभावी कदम उठायें। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना छत्तीसगढ़ शासन की विशिष्ट परियोजना है। यह देश में अपने तरह की पहली योजना है। इस योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था तेज होगी। इस योजना अंतर्गत अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों, इसके लिए ग्राम स्तर पर वृहद् प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। कलेक्टर इसके लिए जिला स्तर से पंचायत वार टीम बना कर मिशन मोड पर काम करें।

- Advertisement -
TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, Collectors Conference, कलेक्टरों को सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सरकारी कर्मचारियों पर सरकार हुई मेहरबान BREAKING NEWS : सरकारी कर्मचारियों पर सरकार हुई मेहरबान, दिवाली से पहले सीएम ने दी 8 फीसदी डीए की सौगात
Next Article BALODABAJAR NEWS : धारदार हथियार से किया चार लोगों पर हमला, दो गंभीर रूप से घायल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CGNEWS: राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
Grand News छत्तीसगढ़ May 17, 2025
CG NEWS : युवती का अपहरण कर देर रात जंगल में जबरदस्ती शादी, आरोपी ने फेसबुक पर डाला विडियो, तलाश जारी   
क्राइम छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 17, 2025
CGNEWS: तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रेक्टर, मौके पर एक बच्चे की मौत, माता पिता घायल
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?