Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING NEWS : कलेक्टर कान्फ्रेंस में सीएम बघेल की, कलेक्टरों से दो टूक — राजस्व, सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर कहा यह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BREAKING NEWS : कलेक्टर कान्फ्रेंस में सीएम बघेल की, कलेक्टरों से दो टूक — राजस्व, सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर कहा यह

GrandNews
Last updated: 2021/10/21 at 8:08 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री बघेल का सख्त फरमान, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सौंपा कमान
मुख्यमंत्री बघेल का सख्त फरमान, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सौंपा कमान
SHARE
कलेक्टर कान्फ्रेंस में सीएम बघेल की, कलेक्टरों से दो टूक
कलेक्टर कान्फ्रेंस में सीएम बघेल की, कलेक्टरों से दो टूक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों से राजस्व, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि यही तीन मूल मंत्र हैं, जिससे प्रदेश की जनता का हित सध सकता है। सीएम बघेल आज प्रदेश के सभी आईएएस अधिकारियों से एक साथ सीधे मुखातिब हुए हैं, जिसमें प्रदेश के विभागीय सचिव, संभागों के आयुक्त और जिलों के कलेक्टर मौजूद हैं।

Contents
यह क्लास नहीं पारिवारिक संवादराजस्व सबसे ज्यादा महत्वपूर्णकानून व्यवस्था बड़ी जिम्मेदारीशांति का टापू है छत्तीसगढ़

यह क्लास नहीं पारिवारिक संवाद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्थाओं को सुचारु तरीके से संचालित करने के लिए शासन और प्रशासन को बराबर सहयोग करना होता है। प्रदेश के संचालन के लिए शासन और प्रशासन दो पहिए हैं। उन्होंने कहा कि आज का यह कॉन्फ्रेंस सत्ता का रुदबा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि पारिवारिक संवाद के लिए है। शासन और प्रशासन में बैठे अधिकारी एक परिवार हैं, जिन्हें मिलकर अपने प्रदेश को बेहतरीन कल की ओर ले जाने में सार्थक भूमिका का निर्वहन करना है।

- Advertisement -
Ad image
कलेक्टर कान्फ्रेंस में सीएम बघेल की, कलेक्टरों से दो टूक
कलेक्टर कान्फ्रेंस में सीएम बघेल की, कलेक्टरों से दो टूक

राजस्व सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि – राजस्व प्रशासन के कार्य सीधे तौर पर किसानों, आम नागरिकों से जुड़े हुए हैं। ज़िला प्रशासन इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में प्रशासन ने बहुत बेहतर ढंग से कार्य किया है। आज छतीसगढ़ की अभिनव परियोजनाओं के कारण छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

कलेक्टर कान्फ्रेंस में सीएम बघेल की, कलेक्टरों से दो टूक
कलेक्टर कान्फ्रेंस में सीएम बघेल की, कलेक्टरों से दो टूक

कानून व्यवस्था बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि – क़ानून व्यवस्था की ज़िम्मेदारी जिला दंडाधिकारी की है। जिला दंडाधिकारी को टीम लीडर के रूप में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि क़ानून व्यवस्था की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रहे अफ़वाह और दुष्प्रचार का कठोरता से खंडन ज़रूरी है। ज़िला दंडाधिकारी साप्ताहिक समीक्षा बैठक के पूर्व पुलिस अधीक्षक, कार्यपालिक दंडाधिकारियों के साथ क़ानून-व्यवस्था की समीक्षा करें।

शांति का टापू है छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रशासन की सजगता से ही क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हो सकती है। संचार क्रांति के दौर में एक स्थान की घटना का असर पूरे प्रदेश और देश में होता है, इसलिए ज़िम्मेदारी बहुत अधिक है। छत्तीसगढ़ शांति का टापू है, क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर उचित पर्यवेक्षण ज़रूरी है। सूचना ही शक्ति है, ज़िला प्रशासन का सूचना तंत्र सुदृढ़ किया जाना ज़रूरी है। ग़लत तथ्यों का खंडन करें, अफ़वाह न फैलने दें।

TAGGED: bhupesh baghel, CG BREAKING NEWS, CG CM News, Cg Latest News, Collectors Conference, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article “रावण” के बाद अब ‘रामायण’ के एक और फेमस कैरेक्टर का हुआ निधन, श्रीराम के दिल के बेहद था करीब
Next Article Flipkart Big Diwali Sale: पाएं स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और इन डिवाइसिस पर धमाकेदार छूट- 45% डिस्काउंट पर मिलेगी LED
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?