Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PM LIVE : ‘मन की बात’ में आज पीएम मोदी ने कहा, नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा भारत, जिसका मुझे गर्व है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONAL

PM LIVE : ‘मन की बात’ में आज पीएम मोदी ने कहा, नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा भारत, जिसका मुझे गर्व है

GrandNews
Last updated: 2021/10/24 at 6:15 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
मन की बात' में आज पीएम मोदी ने कहा
मन की बात' में आज पीएम मोदी ने कहा
SHARE
मन की बात' में आज पीएम मोदी ने कहा
मन की बात’ में आज पीएम मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि भारत एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसका मुझे गर्व है। PM मोदी ने कहा कि आप सभी को नमस्कार। कोटि-कोटि नमस्कार। मैं आप सभी को कोटि-कोटि नमस्कार इसलिए भी कह रहा हूं कि 100 करोड़ वैक्सीन डोज के बाद आज देश नए उत्साह, नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। हमारे वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता, भारत के सामर्थ्य को दिखाती है।

Contents
लौहपुरुष को नमन करता हूंऐसी रंगोली बनाने की अपीलबिरसा मुंडा ने संस्कृति और जड़ों पर गर्व करना सिखाया

मोदी ने कहा कि मैं जानता था कि हमारे हेल्थकेयर वर्कर्स देशवासियों के टीकाकरण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने इनोवेशन के साथ अपने दृढ़ निश्चचय से मानवता की सेवा का नया मानक स्थापित किया। उन्होंने तमाम चुनौतियों को पार करते हुए सुरक्षा कवच दिया। एक से बढ़कर एक अनेक प्रेरक उदाहरण हमारे सामने हैं।

- Advertisement -
Ad image

लौहपुरुष को नमन करता हूं

प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों आप जानते हैं कि अगले रविवार 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जी की जयंती है। मैं लौहपुरुष को नमन करता हूं। 31 अक्टूबर को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। हम एकता का संदेश देने वाली किसी न किसी एक्टिविटी से जरूर जुड़ें। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी उरी से लेकर पठानकोट तक बाइक रैली निकालकर एकता का संदेश दे रहे हैं।”

- Advertisement -

#MannKiBaat October 2021. Hear LIVE. https://t.co/TvJuriEQAq

— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2021

- Advertisement -

ऐसी रंगोली बनाने की अपील

मोदी ने कहा, “सरदार साहब कहते थे कि हम अपने एकजुट उद्यम से ही देश को नई महान ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। अगर हममें एकता नहीं हुई तो हम खुद को नई-नई विपदाओं में फंसा देंगे। यानी राष्ट्रीय एकता है तो ऊंचाई है, विकास है। हमारी आजादी का आंदोलन तो इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आप कल्पना करिए, जब आजादी के आंदोलन से जुड़ी रंगोली बनेगी, लोग अपने द्वार पर, दीवार पर, किसी आजादी के मतवाले का चित्र बनाएंगे, आजादी की किसी घटना को रंगों से दिखाएंगे, तो अमृत महोत्सव का भी रंग और बढ़ जाएगा।”

बिरसा मुंडा ने संस्कृति और जड़ों पर गर्व करना सिखाया

नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले महीने, 15 नवंबर को हमारे देश के महापुरुष, वीर योद्धा, भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म-जयंती आने वाली है। भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी संस्कृति, अपने जंगल, अपनी जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमें अपनी संस्कृति और जड़ों की प्रति गर्व करना सिखाया।

उन्होंने कहा कि 1947-48 में जब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार का सार्वभौमिक घोषणापत्र तैयार हो रहा था तो इस घोषणा में लिखा जा रहा था कि सभी पुरुषों को समान बनाया गया है। लेकिन भारत के एक प्रतिनिधि ने इस पर आपत्ति जताई और फिर वैश्विक घोषणापत्र लिखा- सभी इंसानों को समान बनाया गया है।

TAGGED: #PM MODI LIVE, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा, मन की बात
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CGOA महासचिव होरा ने पिकलबॉल स्टेट चैम्प्यिनशिप का किया शुभारंभ SPORTS : CGOA महासचिव होरा ने पिकलबॉल स्टेट चैम्प्यिनशिप का किया शुभारंभ, 20 महिलओं सहित 70 खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत
Next Article नई पार्टी के गठन की तैयारी में पूर्व मुख्यमंत्री POLITICAL NEWS : नई पार्टी के गठन की तैयारी में पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा की सियासत पर बोले, पहले वापस लें कृषि कानून
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?