Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : छग के भाजपा नेता पर चार सौ बीसी दर्ज, पूर्व मंत्री के साथ चल रहा विवाद, घोटालों से पुराना नाता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

BREAKING NEWS : छग के भाजपा नेता पर चार सौ बीसी दर्ज, पूर्व मंत्री के साथ चल रहा विवाद, घोटालों से पुराना नाता

GrandNews
Last updated: 2021/10/26 at 5:29 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
छग के भाजपा नेता पर चार सौ बीसी दर्ज
छग के भाजपा नेता पर चार सौ बीसी दर्ज
SHARE
छग के भाजपा नेता पर चार सौ बीसी दर्ज
छग के भाजपा नेता पर चार सौ बीसी दर्ज

कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में भाजपा के दिग्गज नेता देवेन्द्र पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर किसी तरह की बात सामने नहीं आ पाई है। इस मामले को लेकर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम ने आज राजधानी में गृहमंत्री आवास के समक्ष भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। माना जा रहा है कि इस बात को टालने के लिए ही देवेन्द्र पांडेय के खिलाफ कोरबा पुलिस ने आनन—फानन में एआईआर दर्ज कर मामले को टालने की कोशिश की है।

भाजपा नेता और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय के खिलाफ कोरबा सृष्टि मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की आड़ में धोखाधड़ी किए जाने की शि​कायत की गई थी। यह मामला नया नहीं, बल्कि काफी पुराना हो चुका है। इस मामले को लेकर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।

- Advertisement -
Ad image

अब इस मामले में जब पूर्व गृहमंत्री ने संज्ञान लिया और पुलिस की कार्रवाई को सुस्त देखा, तो उन्होंने आज रायपुर में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के शासकीय आवास के सामने भूख हड़ताल की चेतावनी दे डाली। मामले की गर्माहट को भांपते हुए पुलिस ने तत्काल देवेन्द्र पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता देवेन्द्र पांडेय ने सृष्टि मेडिकल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में सदस्य बनाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। हालांकि इसकी जांच पूरी नहीं हो पाई है। वहीं इससे पहले भी देवेन्द्र पांडेय पर करोड़ों के गबन का आरोप अब भी लंबित है।

TAGGED: CG BJP NEWS, CG BREAKING NEWS, IPC 420, Korba BJP News, KORBA BREAKING NEWS, KORBA CRIME NEWS, KORBA NEWS, Korba SCAM
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Taarak Mehta की सबसे बोल्ड बाला हैं Aradhana Sharma, जब भी पहनी बिकिनी मचा दिया बवाल Taarak Mehta की सबसे बोल्ड बाला हैं Aradhana Sharma, जब भी पहनी बिकिनी मचा दिया बवाल
Next Article पुलिस को चकमा देकर, कुख्यात चोर बिल्ला हथकड़ी समेत फरार RAIPUR BREAKING NEWS : पुलिस को चकमा देकर, कुख्यात चोर बिल्ला हथकड़ी समेत फरार, 11 साल काट चुका है जेल
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CRICKET NEWS “कप्तान को संयम दिखाना चाहिए” — जोनाथन ट्रॉट ने लॉर्ड्स टेस्ट में शुभमन गिल के व्यवहार पर उठाए सवाल
Cricket Grand News July 14, 2025
CG NEWS: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 14, 2025
CG NEWS: गौ तस्करी पर केसीजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार, टाटा एस वाहन व तीन नग मवेशी बरामद
Grand News July 13, 2025
CG NEWS: गंदा पानी बना मुसीबत, मोहल्लेवासियों ने रायगढ़ सिटी कॉलेज में जड़ा ताला!
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?