Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर कई बार बनाये शारीरिक संबंध, अब दूसरी युवती से कर ली शादी, ससुराल से गिरफ्तार हुआ आरोपी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर कई बार बनाये शारीरिक संबंध, अब दूसरी युवती से कर ली शादी, ससुराल से गिरफ्तार हुआ आरोपी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/26 at 11:10 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर कई बार बनाये शारीरिक संबंध, अब दूसरी युवती से कर ली शादी, ससुराल से गिरफ्तार हुआ आरोपी 
CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर कई बार बनाये शारीरिक संबंध, अब दूसरी युवती से कर ली शादी, ससुराल से गिरफ्तार हुआ आरोपी 
SHARE
CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर कई बार बनाये शारीरिक संबंध, अब दूसरी युवती से कर ली शादी, ससुराल से गिरफ्तार हुआ आरोपी 
 

 

बिलासपुर। जिले में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले तो युवती को अपने प्रेम में फंसाकर शादी का वादा कर बार-बार शारीरिक संबंध बनाया था। बाद में बातचीत बंद कर दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। इसी बात से परेशान युवती ने जब पुलिस से शिकायत की तब पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बेमेतरा अपने ससुराल में करवा चौथ बनाने पहुंचा था। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image

 

ALSO READ : 16 साल के नाबालिग की हत्या, बिना कपड़ो के मिली लाश, मचा हड़कंप

 

यहां करीब एक साल पहले 21 साल की युवती और बिल्हा क्षेत्र के निपनिया निवासी रामकुमार कोसले ( 29) के बीच जान-पहचान हुई थी। इस बीच उनकी दोस्ती हो गई। फिर रामकुमार ने युवती को प्यार का इजहार किया। युवती भी रामकुमार को चाहने लगी। जून 2020 में युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

 

ALSO READ : भाई ने किया रिश्ते को शर्मसार, अपनी ही सगी बहन को सालों बनाता रहा हवस का शिकार, अब गिरफ्तार

 

युवती भी उसके भरोसे में आ गई। इसके बाद से रामकुमार अप्रैल 2021 तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। अचानक युवक ने उससे बातचीत बंद कर दूरी बढ़ा ली। इस बीच युवती को पता चला कि उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई। इस पर युवती ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन युवक मुकर गया। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सितंबर में FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रामकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था।

 

ALSO READ : प्रशिक्षण बाद नौकरी दिलाने, सैकड़ों महिलाओं से 2—2 हजार की ठगी, लाखों बटोरकर जालसाज फरार

 

बेमेतरा में मिला लोकेशन

 

पुलिस इस फरार आरोपी रामकुमार की एक माह से तलाश कर रही थी, लेकिन वह गायब हो गया था। इसी दौरान पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिला। जिसे लगातार ट्रेस किया जा रहा था। रविवार को उसके फोन का लोकेशन बेमेतरा में मिला। तब पता चला कि उसका ससुराल बेमेतरा के ग्राम झुलना में है। आनन-फानन में पुलिस रात में उसके ससुराल पहुंच गई, जहां वह अपनी पत्नी से मिलने व करवा चौथ पर्व मनाने गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले आई। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने भी इस मामले का खुलासा सोमवार को किया है।

 

 

TAGGED: BIG NEWS, BIG NEWS OF CG, CG CRIME NEWS, CG LATEST NEWS IN HINDI, CG LATEST UPDATE NEWS, CRIME NEWS OF BILASPUR
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अगले साल आएगा Hyundai Creta और Venue SUV का अपडेटेड वर्जन, जानें क्या होगी खासियत
Next Article Aryan की बेल के लिए Shah Rukh Khan ने ली इस शख्स से मदद, जानिये आखिर क्यों जताया जा रहा इतना भरोसा ? Aryan की बेल के लिए Shah Rukh Khan ने ली इस शख्स से मदद, जानिये आखिर क्यों जताया जा रहा इतना भरोसा ?
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गरियाबंद ब्रेकिंग- राजिम पुल से नीचे फंसी बुजुर्ग महिला, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया
Grand News July 18, 2025
CG Crime : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा और कार जब्त
CG Crime : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा और कार जब्त
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार July 18, 2025
CG NEWS: “डबल इंजन सरकार विपक्ष का गला घोंट रही है” – कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ईडी कार्रवाई पर जताई कड़ी आपत्ति
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG NEWS: 7 दिन बाद भी मासूम के हथियारों का नहीं लगा सुराग आईजी दौरे के बाद हो सकता है खुलासा
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?