Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : 15 लाख की लूट का खुलासा, जोमेटो ब्वाय के साथ बैंक कर्मचारी ने बनाया था प्लान, अब 3 गिरफ्तार, महिला समेत 2 फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG BREAKING : 15 लाख की लूट का खुलासा, जोमेटो ब्वाय के साथ बैंक कर्मचारी ने बनाया था प्लान, अब 3 गिरफ्तार, महिला समेत 2 फरार

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/27 at 1:16 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BREAKING : 15 लाख की लूट का खुलासा, जोमेटो ब्वाय के साथ बैंक कर्मचारी ने बनाया था प्लान, अब 3 गिरफ्तार, महिला समेत 2 फरार
CG BREAKING : 15 लाख की लूट का खुलासा, जोमेटो ब्वाय के साथ बैंक कर्मचारी ने बनाया था प्लान, अब 3 गिरफ्तार, महिला समेत 2 फरार
SHARE
CG BREAKING : 15 लाख की लूट का खुलासा, जोमेटो ब्वाय के साथ बैंक कर्मचारी ने बनाया था प्लान, अब 3 गिरफ्तार, महिला समेत 2 फरार
 

 

 

- Advertisement -
Ad image

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इंडियन बैंक के कर्मचारी से हुई 15 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इंडियन बैंक का कर्मचारी ही लूट का मास्टर माइंड निकला है। जोमेटो में काम करते समय ही बैंक कर्मचारी से दोस्ती हुई थी। 3 महीने पहले भी एक बुर्जुग व्यक्ति के साथ हुए लूट का खुलासा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर से आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस ने बिहार निवासी दो आरोपी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक पुरुष और एक महिला आरोपी फरार है। सायबर सेल, थाना मोहन नगर और सिविल लाइन पुलिस ने सयुक्त कार्रवाई की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
ALSO READ : मामूली विवाद में युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, एक की मौत, दो घायल

भिलाई निवासी पीड़ित राहुल चौहान ने 13 अक्टूबर को मोहन नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंडियन बैंक शाखा संतरा बाड़ी से 15 लाख रुपए लेकर अपनी एक्टिवा CG 07 AS 1145 के डिक्की में रखकर इंडियन बैंक शाखा कसारीडीह दुर्ग लेकर जा रहा था। तभी एक पल्सर में सवार तीन पहुंचे, जो मुंह कपड़े से ढके हुए थे। सीने में पिस्टल अड़ाकर जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी और 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें तीन अज्ञात व्यक्ति ब्लैक पल्सर में बैठे कैद हुए, जो फर्जी नबंर प्लेट लगाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे।

 

ALSO READ : विधायक के समर्थकों ने की आबकारी कर्मचारी की जमकर पिटाई, कांग्रेस पार्षद भी शामिल, दो गिरफ्तार

 

बिहार से गिरफ्तार हुए आरोपी

 

इंडियन बैंक के कर्मचारी पार्थी राहुल चौहान से पूछताछ कर बैंक के संदिग्ध कर्मचारियों पर निगरानी रखी गई। इसके अलावा लूट मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व आरोपियों, निगरानी बदमाशों, जेल से रिहा हुए पूर्व आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों और वर्तमान में जेल में निरूद्ध आरोपियों से संपर्क कर जानकारियां जुटाई गई। आरोपियों की तलाश के लिए ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश में पुलिस की टीम रवाना किया गया। तीनों आरोपी राजीव रंजन गोस्वामी, सुनील पाण्डेय और आतिश गोस्वामी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

 

ALSO READ : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 10 ASI इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश, देखें सूची

 

महिला समेत 5 लोगों ने बनाई थी लूट की योजना

 

पूछताछ में पता चला है कि राजीव रंजन गोस्वामी भिलाई के स्टील प्लांट में ठेकेदार का काम कर रहा था। फिर कोरोना काल के बाद जोमेटो में डिलिवरी ब्वाय का भी काम करता था। उसी दौरान शाखा कसारीडीह इंडियन बैंक कर्मचारी सुनील पाण्डेय से उसकी पहचान हुई। फिर आतिश गोस्वामी, नितिन सिंह राजपूत और अनिता गोस्वामी के साथ मिलकर पांचों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें से तीन आरोपी गिरफ्तार हो गए है। वहीं नितिन सिंह राजपूत और अनिता गोस्वामी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लूट के मामलों में करीब 10 लाख, बाइक, फर्जी नम्बर प्लेट, 1 कट्टा और कारतूस बरामद किया है।

TAGGED: BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छग चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा का जन्मदिन, ग्रैंड-हेथवे के दफ्तर में काटा गया केक 
Next Article छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ फिलीस्तीन और श्रीलंका के दल ने किया फ्यूजन डांस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: शिवनाथ नदी पर तटबंध निर्माण का विरोध, किसानों ने की रोक लगाने मांग
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 9, 2025
अब जबलपुर स्थित मदन महल स्टेशन से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीच एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रोजाना किया जाएगा। रेलवे ने इस ट्रेन को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दि
Railways News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी ! अब जबलपुर से रायपुर के बीच दौड़ेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, मिलेगी राहत और होगी समय की बचत
Grand News छत्तीसगढ़ जबलपुर June 9, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, प्रदेश के 21 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना 
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: योजना का लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पट्टे की मांग की और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?