Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  BIG NEWS : अब मात्र 40 मिनट में ही पूरा होगा रायपुर से भिलाई का सफर, दो पहिया वाहनों के लिए कल से खोला जायेगा कुम्हारी फ्लाई ओवर!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़भिलाईरायपुर

 BIG NEWS : अब मात्र 40 मिनट में ही पूरा होगा रायपुर से भिलाई का सफर, दो पहिया वाहनों के लिए कल से खोला जायेगा कुम्हारी फ्लाई ओवर!

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/10/30 at 10:29 AM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
 BIG NEWS : अब मात्रा 40 मिनट में ही पूरा होगा रायपुर से भिलाई का सफर, दो पहिया वाहनों के लिए खोला जायेगा कुम्हारी फ्लाई ओवर!
 BIG NEWS : अब मात्रा 40 मिनट में ही पूरा होगा रायपुर से भिलाई का सफर, दो पहिया वाहनों के लिए खोला जायेगा कुम्हारी फ्लाई ओवर!
SHARE

 BIG NEWS : अब मात्रा 40 मिनट में ही पूरा होगा रायपुर से भिलाई का सफर, दो पहिया वाहनों के लिए खोला जायेगा कुम्हारी फ्लाई ओवर!

Contents
दो पहिया वाहनों के लिए हुआ तैयार  दुर्घटनाओं में लगेगी लगाम रविवार तक हो जायेगा शुरू 

 

- Advertisement -
Ad image

भिलाई। 31 अक्टूबर से रायपुर के बीच वाहन चालकों को रोज लगने वाले जाम से निजात मिल जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। दुर्ग के कुम्हारी में निर्माणाधीन 800 मीटर लंबा फ्लाई ओवर दो पहिया वाहन चालकों के लिए खोला जा सकता है। जाम को देखते हुए NHAI ने यह निर्णय लिया है। फ्लाई ओवर खुल जाने से सर्विस रोड से 30 हजार से अधिक दो पहिया वाहनों के ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। इससे फोर व्हीलर और हैवी व्हीकल सर्विस रोड से आसानी ने निकल पाएंगे।

 

ALSO READ : एक बार फिर खून से लाल हुई सड़क, तेज रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत 

 

दुर्ग से लेकर रायपुर के बीच नेशनल हाईवे पर चार फ्लाई ओवर बनाए जा रहे हैं। इसके चलते वाहनों को सर्विस रोड से आना-जाना करना पड़ रहा है। सर्विस रोड संकरी होने से और गाड़ियों का दबाव अधिक होने से यहां दुर्घटना और जाम लगने की समस्या काफी बढ़ गई थी। इसे देखते हुए PWD के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने 23 सितंबर को यहां का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान NHAI के अधिकारियों और फ्लाई ओवर का निर्माण कर रही एजेंसी के इंजीनियर्स को जमकर फटकारा था।

 

ALSO READ : पहले प्रेमजाल में किशोरी को फंसाया, फिर बार-बार बनाता रहा शारीरिक संबंध, अब मिली 20 साल की सजा

 

दो पहिया वाहनों के लिए हुआ तैयार 

 

उस समय अफसरों ने 15 अक्टूबर तक का समय मांगा था और कहा था कि वह दो पहिया वाहन चालकों के लिए फ्लाई ओवर को चालू कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी कलेक्टर डॉ. एसएन भूरे को दी गई थी। जब समय से काम पूरा न हुआ तो NHAI के अधिकारियों ने बारिश का बहाना बनाकर कुछ समय और मांगा। कलेक्टर की फटकार के बाद ठेका कंपनी ने कुम्हारी फ्लाई ओवर को दो पहिया वाहन के लायक तैयार कर लिया है और इसे 31 अक्टूबर से संभवतः खोल दिया जाएगा।

 

ALSO READ : पति ने कराई पत्नी की शादी, बोला – खुश रहो, शहर में हो रही चर्चा

 

40 मिनट का हो जाएगा डेढ़ घंटे का सफर

 

कुम्हारी टोल प्लाजा एक कर्मचारी ने बताया कि भिलाई और रायपुर के बीच रोजाना 30-35 हजार दो पहिया वाहन गुजरते हैं। सबसे अधिक संख्या सुबह 9-11 और शाम को 5-7 बजे के बीच रहती है। ऐसा इसलिए कि अधिकतर लोग रायपुर में जॉब करते हैं और भिलाई से आना जाना करते हैं। इतना संख्या में एक साथ दो पहिया वाहनों के निकलने से सर्विस रोड में जाम लग जाता था। ऐसे में बाइक चालक को एक से डेढ़ घंटा का समय लगा जाता था। सभी दो पहिया वाहनों को के फ्लाई ओवर से गुजार देने से सफर 40 मिनट का हो जाएगा और जाम भी नहीं लगेगा।

 

ALSO READ : एक बार फिर खून से लाल हुई सड़क, तेज रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत 

 

 दुर्घटनाओं में लगेगी लगाम 

 

सुबह और शाम दोपहिया वाहन चालकों को आने जाने की इतनी जल्दी होती है कि जहां से भी उन्हें जगह मिली वो वहीं से घुसकर निकलने की फिराक में रहते हैं। इससे जाम के साथ साथ दुर्घटनाएं भी होती है। यहां हर दिन 5-6 सड़क दुर्घटना होना आम बात है। कई बार तो लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका 70 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।

 

ALSO READ : छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ का स्विमिंग पूल, पर तैर नहीं सकते, जानें क्यों ?

 

रविवार तक हो जायेगा शुरू 

 

NH के SDO गोविंद अहिरवार ने बताया कुम्हारी ओवर ब्रिज दो पहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाए इसके लिए रात दिन काम चल रहा है। ब्रिज के एप्रोच रोड में मिट्टी फिलिंग और जीएसबी का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार को इसका डामरीकरण किया जाएगा। सब कुछ सही रहा तो रविवार तक यह तैयार हो जाएगा और इसे दो पहिया वाहनों के लिए खोला जा सकता है।

TAGGED: BIG NEWS, BIG NEWS OF CG, CG LATEST NEWS IN HINDI, CG LATEST UPDATE NEWS, RAIPUR BHILAI NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article AMAZING NEWS : कूड़े ने खोली एक बुजुर्ग की किस्मत, बेशकीमती हीरा मिला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Next Article क्या मरने के बाद वापस ज़िंदा हो सकता हैं, अंग ? पढ़िए पूरी खबर
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में डीजल चोरी का बड़ा मामला, 1 लाख से ज्यादा का डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 17, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?