
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन को आज 21 साल पूरे हो चुके हैं। 21 साल पहले तात्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य का उपहार दिया था। तब शायद किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिस छत्तीसगढ़ को ‘नक्सलगढ़’ और सबसे पिछड़ा माना जाता था, इतने कम समय में इस ऊंचाई पर देश के नक्शे में टिमटिमाता सितारा बनकर उभर जाएगा, लेकिन आज हकीकत सब के सामने है।
छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की गूंज ना केवल देश में बल्कि विदेशों में सुनाई पड़ रही है। प्रदेश की राजनीति से लेकर समाजिकता की हो, या फिर सभ्यता और संस्कृति के पुनरोत्थान की, बात व्यवसाय जगत की हो या फिर अपनेपन और दुलार की। हर मामले में छत्तीसगढ़ का अपना विशेष स्थान है।
https://www.youtube.com/watch?v=W9YCKMTbJqA
आज छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायुपर के साइंस कॉलेज मैदान में 21 वें वर्षगांठ को मनाया जा रहा है। इससे पहले इस आदिवासी बाहुल्य राज्य में दूसरी बार तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के आदिवासियों को देश और दुनिया के समक्ष लाने का साहस जुटाया और आदिवासी जन को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान किया। देश में छत्तीसगढ़ ने कोरोना के विकट समय में भी आस नहीं छोड़ी और कीर्तिमान स्थापित किया।
आज हमारा प्रदेश अपने 21 सालों की गाथा का बयान खुद कर रहा है। ग्रैंड न्यूज आपके लिए साीधा प्रसारण लेकर आया है। ताकि छत्तीसगढ़ के दर्शक और पाठक इस ऐतिहासिक दिन का साक्षी बने और हमेशा याद रख सके।