Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ayodhya Deepotsav 2021: सीएम योगी ने प्रभु राम का किया राज तिलक, दीपों से रोशन हुई रामनगरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsRAM MANDIRउत्तरप्रदेशसामाजिक

Ayodhya Deepotsav 2021: सीएम योगी ने प्रभु राम का किया राज तिलक, दीपों से रोशन हुई रामनगरी

Desk
Last updated: 2021/11/03 at 1:52 PM
Desk
Share
9 Min Read
Ayodhya Deepotsav 2021: सीएम योगी ने प्रभु राम का किया राज तिलक, दीपों से रोशन हुई रामनगरी
Ayodhya Deepotsav 2021: सीएम योगी ने प्रभु राम का किया राज तिलक, दीपों से रोशन हुई रामनगरी
SHARE

- Advertisement -

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पांचवें दीपोत्सव 2021 पर फिर त्रेतायुग जीवंत हो उठा। ज्यों ही हेलीकाप्टर (पुष्पक विमान) से राम कथा पार्क में भगवान श्री राम, मां सीता और भाई लक्ष्मण उतरे तो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ भगवान के स्वरूप की अगवानी की। हेलीकॉप्टर से तीन राउंड पुष्पवर्षा हुई तो जय जय श्रीराम के नारों से अयोध्या गुंजायमान हो उठी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपोत्सव पर अयोध्या नगरी में 12 लाख दीये जलाए गए। दीपोत्सव को देखने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की एक टीम अयोध्या में है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीए को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा। रामकी पैड़ी के 32 घाटों पर दीपों को प्रज्जवलित करने के काम में 12 हजार स्वयंसेवी लगे थे। रामनगरी के अन्य पौराणिक स्थलों एवं मंदिरों पर तीन लाख दीप जलाए गए हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

jagran

- Advertisement -

अयोध्या में पांचवां दीपोत्सव 2021 Live Update…

- Advertisement -

–होली तक देंगे मुफ्त राशन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सप्तपुरी की तर्ज पर अयोध्या का समग्र विकास हो, यह पीएम मोदी की सोच है। भव्य मंदिर के साथ अयोध्या देश दुनिया की सबसे अच्छी नगरी होगी। राम की मर्यादा सबको जोड़ने की है। पीएम अन्न योजना का विस्तार करते हुए सीएम योगी ने होली तक योजना चलाने की बात कही। पीएम ने मई से लेकर नवंबर तक योजना चलाई थी। अब प्रदेश सर्कात इस योजना को होली तक ले जाएगी। 35 किलो राशन दिसंबर जनवरी फरवरी व मार्च फ्री में देंगे। साथ ही गेंहू चावल, दाल, तेल व नमक भी देंगे। पात्र गृहस्थी को पांच किलो खाद्यान्न, एक किलो तेल व एक किलो दाल व एक किलो नमक फ्री में देंगे। अंत्योदय कार्ड धारक को हर महीने चीनी भी मिलेगी। 15 करोड़ लोग हर महीने इसका लाभ लेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा है श्रीराम की मर्यादा के अनुरूप धैर्य, जिससे हमें सफलता मिली है। 2019 के कार्यक्रम में भी मैंने यही अनुरोध किया था कि धैर्य के साथ इंतजार करिये, अयोध्या में वह सब होगा जो आपकी भावनाएं हैं। पहले लोग बोलते थे, परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। 31 साल पहले हुआ था, वह मंजर कोई रामभक्त और कोई अयोध्यावासी उसे कभी भूल नहीं सकता है।

jagran

–पहले ‘कब्रिस्तान’ की सीमाओं पर पैसा खर्च होता था अब मंदिरों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण पर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत साढ़े सात वर्षों के दौरान सबको आवास शौचालय, बिजली कनेक्शन फ्री, गैस सिलेंडर फ्री में मिल रहा है। डेढ़ वर्ष से अधिक समय से कोरोना महामारी के दौरान फ्री टेस्ट, फ्री उपचार व राशन और फ्री वैक्सीन पीएम मोदी ने दिया है। अयोध्या से हम अंत:करण से जुड़े हैं। उत्साह से लबरेज सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या एक नई सांस्कृतिक नगरी के रुप में विश्व में छाई है। 2023 तक मंदिर का निर्माण होना है। कोई बाधक नहीं आ सकती, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। 500 तीर्थ स्थलों व मंदिरों के विकास में 300 मंदिरों का विकास हो चुका है। पहले यह पैसा कब्रिस्तान पर खर्च होता था।

jagran

–अब रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर होगी पुष्पों की वर्षा : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को रामभक्तों पर बर्बर तरीके से गोलियां चलाई गईं थीं। बर्बर लाठीचार्ज हो रहा था। तब ‘जय श्रीराम’ बोलना अपराध माना जा रहा था। जो लोग 31 साल पहले रामभक्तों पर गोलियां चला रहे थे, वो आपकी ताकत और लोकतंत्र की ताकत के आगे झुके हैं। अब लगता है कि अगर कुछ और वर्ष आप इसी तरीके से ले चले, तो अगली कारसेवा के लिए वो और उनका पूरा खानदान लाइन में लगा होगा। आप देखना कि अगर अगली कारसेवा होगी, तो गोली नहीं चलेगी। रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी। यही लोकतंत्र की ताकत है।

 

–‘योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो’ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्ष पहले अयोध्या में दीपोत्सव की चर्चा सामने आई थी, तो अयोध्या में ही आज के दिन ये आयोजन नहीं हो रहा था। हमारी सरकार ने तय किया कि अगर अयोध्या को उसकी नई पहचान दीपोत्सव कार्यक्रम से माध्यम से दिलवानी है। मुझे याद है कि 2017, 2018, 2019 में भी एक ही नारा गूंज रहा था- ‘योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो।’ मैं तब भी कह रहा था कि मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि 31 साल पहले अयोध्या में क्या हो रहा था।

jagran

–दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन शहर बनेगा अयोध्या : केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मैं इस दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिए योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। एक अद्भुत राम मंदिर निर्माणाधीन है और जल्द ही पूरा हो जाएगा, जहां दुनिया भर से करोड़ों लोग आएंगे। वर्ष 2030 तक अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन शहर होगा।

-डिप्टी सीएम ने तीन मार्ग बनाने का दिया आश्वासन : पांचवें दीपोत्सव को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दीपोत्सव की महज कल्पना की जा सकती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने यह साकार किया। डबल इंजन की सरकार के चलते रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। भाजपा सदा राम की भक्त रही है। उन्होंने व्यंग कसा कि कोई जनेऊ दिखा रहा है तो कोई मंदिर जा रहा है। डिप्टी सीएम ने रामजन्म भूमि की ओर जाने वाले तीन मार्ग स्व. अशोक सिंघल व बलिदानी कारसेवक व पूर्व मुख्यमन्त्री कल्याण सिंह के नाम पर बनाने की घोषणा की। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अयोध्या की भव्यता पूरे विश्व में व्याप्त हो चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 70 वर्ष से देश का अपमान कितना हुआ यह आप देख रहे हो। लोग चंदन लगाने में डरते थे, मंदिर जाने से डरते थे। देश के अंदर आतंकवादियों व नक्सलवादियों ने राज किया। जिन्ना की प्रशंसा पर अखिलेश को घेरा।

प्रभु राम माता जानकी व लक्ष्मण का राज तिलक : राम कथा पार्क से विशेष रथ से राम दरबार के सभी स्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच स्थल पर पहुंचे। वहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, विहिप के दिनेश जी व तीन देशों के राजदूतों ने क्रमवार प्रभु राम माता जानकी व लक्ष्मण का राज तिलक किया। उसके बाद महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने भगवान के स्वरूपों की पूजा अर्चना की।

jagran

jagran

jagran

हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा दीपोत्सव : केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भव्य राम मंदिर के निर्माण से यहां पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। यूपी सरकार भारत सरकार की सहायता से इस दिशा में काम कर रही है।

TAGGED: #PM MODI LIVE, Aliya Bhatt, Amit Bhai Saha, Amitabh Bachchan, Ayodhya Deepotsav 2021, Bikni, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, CM BHUPESH BAGHEL, CM CG, CM UP, CM Yogi, CRIME NEWS, DGP Chhattisgarh, Dhoom, dr. raman singh, Gang rape, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Hang Till Death, Home Minister India, Kavita Bhabhi, Latest News In CG, Latest News In Raipur, Pasco Act, PM MODI, Porn Actress, PORN CASE, Porn Video, Priyanka Chopda, raipur breaking news, Raipur Crime News, Raipur Crime News In Hindi, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Raipur News In Hindi, Rape case, Sapna Choudhry, Saroj Pandey, Sex Breaking News, Sex News, Sex Video News, Sexual Harasment, SSR, Sushant Singh Rajput, T.S. Baba, T.S. SINGHDEV, Ullu TV, WEB SERIES
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : प्रदेश में गजराज का आतंक जारी, दो दिन में दो लोगों ने गवाई जान CG NEWS : हाथियों के दल ने SP पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Next Article IND vs AFG : अफगानिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया को दी पहले बल्लेबाजी IND vs AFG : अफगानिस्तान ने जीता टॉस, टीम इंडिया को दी पहले बल्लेबाजी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS :“हैंड ग्लव्स के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :बिलासपुर रेलवे संभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का रायगढ़ रेलवे स्टेशन का किया दौरा, चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक और समय पर पूरा करने दिए निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
CG NEWS : पीएम आवास योजना काम में लापरवाही बरतने वाले दो आवास मित्रों पर बड़ा एक्शन, किए गये बर्खास्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
CG CRIME NEWS : नाबालिग लड़के ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली 40 वर्षीय व्यक्ति की जान, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?