Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HAPPY DIWALI : आज रूप चतुर्दशी तो कल महालक्ष्मी पूजा, क्या है महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुर्हूत, जानिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsधर्म

HAPPY DIWALI : आज रूप चतुर्दशी तो कल महालक्ष्मी पूजा, क्या है महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुर्हूत, जानिए

GrandNews
Last updated: 2021/11/03 at 6:14 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
आज रूप चतुर्दशी तो कल महालक्ष्मी पूजा, क्या है महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुर्हूत
आज रूप चतुर्दशी तो कल महालक्ष्मी पूजा, क्या है महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुर्हूत
SHARE
आज रूप चतुर्दशी तो कल महालक्ष्मी पूजा, क्या है महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुर्हूत
आज रूप चतुर्दशी तो कल महालक्ष्मी पूजा, क्या है महालक्ष्मी पूजन का शुभ मुर्हूत

रायपुर। देशभर में मंगलवार को ‘धनतेरस’ के साथ ही दिवाली की धूम शुरू हो गई है। दिवाली पर्व महालक्ष्मी पूजन का विशेष अवसर होता है, लोग धन—धान्य और समृद्धि की कामना लिए इस महापर्व को विशेष तरह से हर साल मनाते हैं। इस बार भी उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। बीते दो सालों से देश के सबसे बड़े पर्व पर कोरोना की वजह से ग्रहण लग गया था।

मंगलवार को धनतेरस के साथ शुरू हुए दिवाली पर्व का आज दूसरा दिन है, जिसे रूप चौदस कहा जाता है। भविष्य पुराण और पद्म पुराण में लिखा है कि इस दिन सुबह जल्दी उठकर सूरज उगने से पहले अभ्यंग यानी तेल मालिश कर के औषधि स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं और इससे सेहत अच्छी रहती है। साथ ही उम्र भी बढ़ती हैं और नरक के भय से भी मुक्ति मिल जाती है। वहीं, शाम को धर्मराज यम की पूजा और दीपदान करने से अकाल मृत्यु नहीं होती।

- Advertisement -
Ad image

इन शुभ मुर्हूत में करें महालक्ष्मी पूजन

वहीं कल यानी गुरुवार को महालक्ष्मी पूजा और दीपावली पर्व मनाया जाएगा। भागवत और विष्णुधर्मोत्तर पुराण के मुताबिक समुद्र मंथन से कार्तिक महीने की अमावस्या पर लक्ष्मी जी प्रकट हुई थीं। वहीं, वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजा की परंपरा है। स्कंद और पद्म पुराण का कहना है कि इस दिन दीप दान करना चाहिए, इससे पाप खत्म हो जाते हैं। महालक्ष्मी पूजन के लिए दोपहर 2.50 से रात 12.31 बजे तक शुभ मुर्हूत बताए गए हैं। घर में पूजन के लिए 5.34 से रात 8.10 बजे तक का समय सर्वाधिक शुभ बताया गया है।

दीपावली पर दीपक पूजन करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन लक्ष्मी पूजा से पहले कलश, भगवान गणेश, विष्णु, इंद्र, कुबेर और देवी सरस्वती की पूजा की परंपरा है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार दिवाली पर तुला राशि में चार ग्रहों के आ जाने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस दिन की गई पूजा का शुभ फल जल्दी ही मिलेगा।

TAGGED: Diwali Shubh Muhurt, Happy Diwali, Lakshmi Puja, Mahalakshmi Puja
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article घर के सामने खड़ी कार धू—धूकर जली, अज्ञात बदमाशों पर आशंका RAIPUR BREAKING : घर के सामने खड़ी कार धू—धूकर जली, अज्ञात बदमाशों पर आशंका, मामला संदेहास्पद
Next Article युवती की अधजली नग्न लाश मिली, बचे हिस्सों को जानवरों ने नोंच खाया CG CRIME NEWS : युवती की अधजली नग्न लाश मिली, बचे हिस्सों को जानवरों ने नोंच खाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में डीजल चोरी का बड़ा मामला, 1 लाख से ज्यादा का डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 17, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?