Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया जीत का मंत्र, जानें क्‍या कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALराजनीति

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया जीत का मंत्र, जानें क्‍या कहा

Desk
Last updated: 2021/11/07 at 12:58 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों समेत अन्य महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav) ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक का उद्घाटन किया। बैठक में 342 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों का बैठक के लिए डिजिटल पंजीकरण हुआ था। अंत में पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ही सच्‍ची पूजा है।

- Advertisement -
Ad image

भूपेंद्र यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी प्रारंभिक काल से लेकर अभी तक सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो कभी भी किसी परिवार के इर्द-गिर्द केंद्रित होकर नहीं रही है। भारतीय जनता पार्टी के मूल्य ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ हैं…

- Advertisement -

भूपेंद्र यादव ने बताया कि बैठक में आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के बारे में भी चर्चा हुई। पंजाब में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बैठक में इस तैयारी के साथ सारे विषयों को रखा गया। दूसरे सत्र में गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों के द्वारा आने वाले समय में चुनाव के संबंध में पूरा विषय रखा गया।

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री और BJP नेता भूपेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन संबोधन में प्रधानमंत्री ने आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। PM ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को सामान्य आदमी के मन के विश्वास का सेतु बनना चाहिए।

इससे पहले दोपहर में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने संवाददाताओं को बैठक के पहले सत्र में हुई चर्चा की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि भाजपा कार्यकारिणी ने प्रधानमंत्री मोदी की कोविड-19 महामारी के दौरान देश को कुशल नेतृत्व देने और 80 करोड़ से ज्‍यादा गरीब जनता को मुफ्त अनाज मुहैया कराने के लिए सराहना की। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने इसे मानव इतिहास का सबसे बड़ा अनाज कार्यक्रम करार दिया।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अनहत इंटरटेन्मेंट निर्माता गोरा गोरा गाल म्युजिक विडियों किया रिलीज….
Next Article NZ vs Afg T20 world cup 2021 : न्यूजीलैंड जीत के करीब, अफगानिस्तान ने दिया 125 रन का लक्ष्य
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का... मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का… मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
Breaking News NATIONAL देश मध्य प्रदेश June 9, 2025
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का 'मियाजाकी' बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का ‘मियाजाकी’ बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG WEATHER UPDATE: आज गर्मी का कहर चरम पर, रायपुर में पारा पहुंचा 44 डिग्री, सभी जिलों में लू का अलर्ट जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?