Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : अस्पताल में बच्चों के वार्ड में लगी भीषण आग, चार मासूम की मौत, CM ने जताया शोक 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेशदुर्घटना

BIG NEWS : अस्पताल में बच्चों के वार्ड में लगी भीषण आग, चार मासूम की मौत, CM ने जताया शोक 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/11/09 at 11:16 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS : अस्पताल में बच्चों के वार्ड में लगी भीषण आग, चार मासूम की मौत, CM ने जताया शोक 
BIG NEWS : अस्पताल में बच्चों के वार्ड में लगी भीषण आग, चार मासूम की मौत, CM ने जताया शोक 
SHARE
BIG NEWS : अस्पताल में बच्चों के वार्ड में लगी भीषण आग, चार मासूम की मौत, CM ने जताया शोक 
 

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भोपाल। जिले के कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में आग लग गई। इस हृदय विदारक घटना में चार बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर, सूचना मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी अस्पताल में पहुंचे। घटनास्थल पर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए मामले में हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSO READ : पेंट की जेब में फटा OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन, यूजर ने शेयर की तस्वीरें, बताया कैसी हो गई हालत

 

मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के माने जाने कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग जिस वार्ड में लगी, वहां दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने से कुछ बच्चे झुलस गए हैं। इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग की सूचना पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे।

 

ALSO READ : बदमाशों पर राजधानी पुलिस का शिकंजा, गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों का निकाला गया जुलूस, देखें VIDEO

 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि तीसरे फ्लोर के जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 40 बच्चे भर्ती थे, जिसमें से 4 बच्चों की मौत हो गई है। बाकी 36 बच्चों को बचाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक के माता-पिता को मुआवजे के तौर पर 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी।

 

ALSO READ : मोमोस खाने के चक्कर में गवा दी कार, माँ को साथ भगा ले गये बदमाश, जानिये पूरा मामला

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, ”भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ। घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।”

 

 

#UPDATE | Three children die at the children's ward of Kamla Nehru Hospital in Bhopal following an incident of fire, says Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan

A high-level enquiry has been ordered into the incident, the CM adds https://t.co/43HHRX1RdN pic.twitter.com/WNnFdmZzZw

— ANI (@ANI) November 8, 2021

 

 

इससे पहले आग की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दमकल विभाग की 12 गाड़ियों से टीम ने आग पर काबू पा लिया है। उधर, अपने जिगर के टुकड़ों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

TAGGED: BHOPAL FIRE IN HOSPITAL, BIG NEWS, FIRE IN HOSPITAL, Latest News In Hindi, MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : राजधानी के इस इलाके में चोरों ने मचा रखा था आतंक,  पुलिस ने किया भंडाफोड़, जीजा-साला गिरफ्तार   RAIPUR NEWS : राजधानी के इस इलाके में चोरों ने मचा रखा था आतंक,  पुलिस ने किया भंडाफोड़, जीजा-साला गिरफ्तार  
Next Article BOLLYWOOD GOSSIP : एयरपोर्ट में बोल्ड अंदाज में नज़र आई नोरा फतेही, फोटो देख कर उड़ जायेंगे होश  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?