Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिला स्वालंबन संस्था ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह, नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ु मेमन ने महिलाओं को स्वावलंबन और रोजगार से जुड़ने हर संभव मदद की कही बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़राजिमरायपुर

महिला स्वालंबन संस्था ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह, नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ु मेमन ने महिलाओं को स्वावलंबन और रोजगार से जुड़ने हर संभव मदद की कही बात

Vijay Sinha
Last updated: 2021/11/10 at 3:33 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद – महिला स्वावलंबी संस्था के तत्वाधान में बुधवार को स्थानीय संस्कृतिक भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ी फैंसी ड्रेस, छत्तीसगढ़ व्यंजन, रंगोली, मेहंदी और छत्तीसगढ़ी डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन थे।

- Advertisement -
Ad image

 

विशेष अतिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनेटेके, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्ष श्रीमती तनु साहू के नेतृत्व में किया गया था।


महिलाओं को स्वावलंबन और रोजगार से जोड़ने हर सम्भव मदद की जाएगी – गफ्फु मेमन

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने सभी महिलाओं को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए महिला स्वाबलंबी संस्थान द्वारा जो प्रयास किया गया है वह काफी सराहनीय है। सांस्कृतिक और प्रतियोगी कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं का हौसला बढ़ेगा, इसके साथ ही उन्हें आगे बढ़ने प्रोत्साहन भी मिलेगा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर की महिलाओं को रोजगार और स्वालंबन से जोड़ने की पहल शुरू करने सुझाव भी मांगा और आश्वस्त किया कि इसके लिए वह अपनी ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले दो महीनों मे महिलाओ के लिए अलग से जीम बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा अलग से पथ वे बनाया जा रहा है जिसमें केवल महिला ही वॉक कर सकेंगे। मौके पर उन्होंने योग हेतु भवन भी उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने महिलाओं द्वारा लगाए व्यंजन स्टाल और रंगोली का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती प्रीति मिश्रा, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू, पद्मा साहू, विमला साहू, सीमा जांगड़े, नेहा जॉन, नीतू देवदास, धानी मानिकपुरी, प्राची कुटारे, सारिका महाडिक, मुक्ति देवांगन, त्रिवेणी देवांगन, सुमन साहू, पूर्णिमा तिवारी, लता पटेल, संध्या सांज, लता बेला मोंगरे, सुनीता झारिया, सरोज मानिकपुरी, प्रीति गणवीर, पूर्णिमा गजभिए, जमुना गजभिए सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS @GARIABAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विराट कोहली की बेटी से रेप की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से किया गिरफ़्तार बड़ी खबर : विराट कोहली की बेटी से रेप की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से किया गिरफ़्तार
Next Article नेता जी के बोल : जिन्ना अगर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश का बंटवारा नहीं होता , पढ़िए पूरी खबर  नेता जी के बोल : जिन्ना अगर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश का बंटवारा नहीं होता , पढ़िए पूरी खबर 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Upcoming Reality Shows: अगस्त में धमाल मचाएंगे ये 4 रियलिटी शोज! Bigg Boss 19 से लेकर KBC 17 तक, टीवी पर लौटेगा तगड़ा तड़का
bollywood Grand News मनोरंजन July 25, 2025
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में मूसलाधार बारिश का कहर: कंजीनाला उफना, खेत-घर सब डूबे, प्रशासन नदारद!
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 25, 2025
President’s rule : मणिपुर में 6 महीने के लिए बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
Grand News देश July 25, 2025
PM Modi: PM मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, इस मामले में इंदिरा गांधी को पछाड़ा, पहले नंबर पर अब भी नेहरू बरकरार
Grand News दिल्ली देश July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?