Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: POLITICS NEWS : प्रियंका गांधी से मिले CM बघेल, इन मुद्दों पर हो रही है चर्चा, कल कर सकते हैं यूपी का दौरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीति

POLITICS NEWS : प्रियंका गांधी से मिले CM बघेल, इन मुद्दों पर हो रही है चर्चा, कल कर सकते हैं यूपी का दौरा

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/11/12 at 1:02 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (Uttar Pradesh assembly elections) से पहले छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और कांग्रेस (Priyanka Gandhi) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। कांग्रेस के दोनों नेताओं के बीच बैठक पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हो रही है।

- Advertisement -

बता दें, भूपेश बघेल को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) (AICC) के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शनिवार को उत्तर प्रदेश का भी दौरा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले अब ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं। अभी हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने खुलासा किया था कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रियंका गांधी को सीएम उम्मीदवार के रूप में रखना चाहती है। हालांकि, खुर्शीद ने कहा था कि अंतिम फैसला प्रियंका गांधी खुद करेंगी। पार्टी के महासचिव उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 403 सीटों में से 312 सीटें मिली थी। समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें मिलीं, बहुजन समाजवादी पार्टी ने 19 सीटें जीती और कांग्रेस केवल सात सीटें ही जीत सकी थी। बाकी सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया था। हालांकि, इस बार कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है। इससे कांग्रेस की उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

TAGGED: Cg politics News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जैकलीन फर्नांडिस ने फिर लगाई पानी में आग, इन तस्वीरों ने मचाई हलचल
Next Article रायपुर पहुंचे CCC अध्यक्ष और AICF महासचिव भरत सिंह, छग शतरंज एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में होंगे शामिल 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Durg Breaking: अवैध गुटका-सुपारी फैक्ट्री पर पड़ी प्रशासन की रेड, 52 हजार किलो माल जब्त, कारखाना सील
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?