Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत

Desk
Last updated: 2021/11/13 at 1:53 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडे, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आज सिविल लाइन थाना पहुंचकर कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह एवं पी चिदंबरम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में अराजकता का माहौल निर्मित करने का आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भाजपा नेताओं ने आज दोपहर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने अयोध्या को लेकर लिखी अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या नेशन हुड इन अवर टाइम्स में हिंदुत्व की तुलना आई.एस.आई.एस. और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों से की है। आई.एस.आई.एस. एक आतंकी संगठन है जो संपूर्ण विश्व में अनावश्यक विस्फोटक का डर व मातम का माहौल निर्मित करते हैं एवं देश और विदेशों में अराजकता व भय का माहौल निर्मित करते हैं। इसी प्रकार बोको हराम जिहादी इस्लाम वे इस्लामिक संगठन है जो कि इस्लाम धर्म को ही धर्म मानते हैं एवं इस धर्म से संबंधित ना होने वाले लोगों को तुच्छ समझते हुए उनके साथ मारकाट करने का कृत्य करते हैं।

- Advertisement -

भाजपा नेताओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस प्रकार कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी किताब सनराइज ओवर अयोध्या नेशन हुड इन अवर टाइम्स में हिंदुओं के प्रति की गई टिप्पणी निसंदेह हिंदू धर्म का अपमान होते हुए देश में अराजकता एवं आतंक का माहौल निर्मित करने के उद्देश्य की गई है। सलमान खुर्शीद के उस किताब के विमोचन में पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह ने सहयोगी की भूमिका अदा की है व दोनों ने एवं उक्त पुस्तक तथा कृत्य को सही ठहराया है।

- Advertisement -

सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह के उक्त कृत्य से राष्ट्र के समस्त हिंदू धर्मावलंबियों एवं लोगों की भावना आहत हुई है। इनके इस कृत्य से संपूर्ण समाज के लोगों की भावना आहत हुई है तथा भारत के नागरिक होने के नाते उक्त बयान एवं पुस्तक से काफी आहत हूं। भारतीय संविधान एवं भारतीय कानून उक्त कृत्यों का समर्थन नहीं करता है। उक्त कृत्य धार्मिक उन्माद एवं वैमनस्यता उत्पन्न करने एवं धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि उक्त शिकायत पर यथाशीघ्र संज्ञान लेते हुए सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम एवं दिग्विजय सिंह के विरुद्ध प्रथम सूचना दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा   BREAKING NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री की माँ का निधन, राजधानी के अस्पताल में ली अंतिम सांस, कई दिन से थीं बीमार
Next Article KHEL RATNA AWARD 2021 : नीरज चोपड़ा समेत 12 ऐथलीट को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से हुए सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट KHEL RATNA AWARD 2021 : नीरज चोपड़ा समेत 12 ऐथलीट को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड से हुए सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Miss World title:थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता 72वां मिस वर्ल्ड खिताब!
Fashion Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के दौरे पर NSUI की आवाज़ दबाना लोकतंत्र की हत्या है, घर से उठाकर दर्जनों nsui कार्यर्कताओ को किया नजरबंद अलग अलग थानों में रखा 
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनिमेष कुजूर को दी बधाई, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG NEWS: इंडस्ट्री ओवरलोड और ओवर ट्रांसपोर्टिंग के कारण प्रधानमंत्री सड़क हुआ जर्जर रायपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?