Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद : धोखाधड़ी का फरार आरोपी आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, मृतक के खाते से पैसे हड़पने का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़रायपुर

गरियाबंद : धोखाधड़ी का फरार आरोपी आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, मृतक के खाते से पैसे हड़पने का आरोप

Vijay Sinha
Last updated: 2021/11/15 at 3:40 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -


गरियाबंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने फरार निगरानीशुदा गुंडा बदमाश को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी तिलेश्वर उर्फ तिल्लु पर गांव के ही मृतक के नाम पर राशि आहरण करने का आरोप है। पुलिस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वही मामले का मुख्य आरोपी तिलेश्वर घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसे सिटी कोतवाली पुलिस ने आज रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली अधिक जानकारी के मुताबिक हरदी निवासी तिलेश्वर पर अपने पड़ोसी दोस्त टीकम के साथ मिलकर गांव के ही मृत देवीसिंह के खाते से 75 हजार रुपये की राशि के आहरण का आरोप है। पुलिस मामले में टीकम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि तिलेश्वर को आज मुखबिर की सूचना पर रायपुर से गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

दरअसल मृतक देवी सिंह के नाम पर जिला ग्रामीण सहकारी बैंक गरियाबंद में पीएम आवास के लिए स्वीकृत 75 हजार रुपये जमा था। देवीसिंह की मौत के बाद जब उसका बेटा रोहित ध्रुव 22 जनवरी 2021 गरियाबंद ग्रामीण बैंक में पिता के खाते में जमा 75 हजार की रकम निकलवाने पहुंचा तो बैंक कर्मचारियों ने खाते में कोई रकम नही होने की जानकारी दी। जबकि रोहित को पिता के खाते में 75 हजार जमा होने की जानकारी थी।


परेशान रोहित ने अगले दिन 23 जनवरी को सिटी कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू की और जब एक-एक कड़ी को जोड़ा तो पहला नाम गांव के ही युवक टीकम का सामने आया। पुलिस की पूछताछ में टीकम ने बताया कि तिलेश्वर उर्फ तिल्लु मामले का असली मास्टर माइंड है। उसी ने मृतक के खाते से राशि ऑनलाइन तरीके से उसके खाते में ट्रांसफर की थी और फिर बाद में तिलेश्वर ने ही उसके खाते से राशि का आहरण कर खर्च कर दी।

टीकम ने बताया कि इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड तिलेश्वर उर्फ तिल्लू ने एक व्यूह रचना रची। शातिर तिल्लू रोहित का पड़ोसी है और उसका रोहित के घर अक्सर आना जाना होता था। उसे यह भी मालूम था कि रोहित के पिता देवीसिंह के गरियाबंद ग्रामीण बैंक खाते में 75 हजार रुपये जमा है। जो पीएम आवास योजना के तहत उसके खाते में जमा हुए थे। तिल्लू ने इसे हजम करने के लिए प्लान बनाया।

सबसे पहले वह बहला- फुसलाकर रोहित के बुजुर्ग पिता देवीसिंह को ग्रामीण बैंक ले गया और फिर उसके बैंक खाते से ओडिसा की किसी महिला के नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल सिम को लिंक करवा दिया, जिसे वह खुद ही ऑपरेट करता था। इसके बाद उसने टीकम को फंसाया। फिर तिल्लू ने यूपीआई के जरिये देवीसिंह के खाते में जमा सारी रकम को टीकम के बैंक एकाउंट सहित कुछ और खातों में ट्रांसफर कर दिया। तिल्लु ने टीकम सहित जिन खातों में रकम ट्रांसफर की उनको कुछ कमीशन देकर बाकी रकम उनसे नगद ले ली।

सिटी कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने आरोपी तिलेश्वर उर्फ तिल्लू के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि वह आदतन अपराधी है और सिटी कोतवाली में उसका नाम निगरानीशुदा गुंडा बदमाश के तौर पर दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली सहित ओडिसा में भी अपराध दर्ज है। एक मामले में वह ओडिसा जेल से छूटकर आया था और उसके कुछ दिन बाद ही उसने इस घटना को अंजाम दिया था। तब से वह फरार चल रहा था जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा था।

TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS@ CHHATTISGARH NEWS @CRIME NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : प्रदेश के कांग्रेसी विधायक कोरोना की चपेट में, AIIMS में किये गए भर्ती, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी हुए थे शामिल  BIG NEWS : प्रदेश के कांग्रेसी विधायक कोरोना की चपेट में, AIIMS में किये गए भर्ती, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी हुए थे शामिल 
Next Article BIG BREAKING : राजधानी एसपी ने सभी कैफे और क्लब को दिए सख़्त निर्देश, थाना प्रभारियों को भी कही ये बात  BIG BREAKING : राजधानी एसपी ने सभी कैफे और क्लब को दिए सख़्त निर्देश, थाना प्रभारियों को भी कही ये बात 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : साईं ड्रीम्स सोसाइटी के 6 वें मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या, पूर्व प्रेमी से हुआ था विवाद 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
 CG NEWS : बलौदा वन परिक्षेत्र ग्राम-पंडरिया जंगल की देखभाल कर रही बुजुर्ग महिलाएं 
Grand News June 5, 2025
CG NEWS: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 35 पांव देशी प्लेन शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती June 5, 2025
CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?