Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ACCIDENT NEWS : सूमो और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार समेत 6 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
दुर्घटना

ACCIDENT NEWS : सूमो और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार समेत 6 लोगों की मौत

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/11/16 at 11:44 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
ACCIDENT NEWS : सूमो और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार समेत 6 लोगों की मौत
ACCIDENT NEWS : सूमो और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार समेत 6 लोगों की मौत
SHARE

 

Contents
दाह संस्कार से आ रहे थे घर हादसे में इनकी गई जान
- Advertisement -

ACCIDENT NEWS : सूमो और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार समेत 6 लोगों की मौत

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। बिहार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ लखीसराय में भीषण सड़क हादसे (Lakhisarai Accident) में 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। ये सभी एक दाह संस्कार में शामिल होकर सूमो गाड़ी से जमुई (Jamui) लौट रहे थे, तभी ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोग दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के रिश्तेदार थे।

- Advertisement -

 

मिली जानकारी के अनुसार हादसा लखीसराय जिले के सिकंदरा-शेखपुरा NH-333 पर हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास मंगलवार तड़के हुआ। ट्रक से हुई भीषण टक्कर में सूमो सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जमुई के सदर अस्पताल में चल रहा है।

 

दाह संस्कार से आ रहे थे घर

बताया जा रहा है कि सूमो सवार सभी 10 लोग पटना से दाह संस्कार में शामिल होकर जमुई लौट रहे थे। तभी सिकंदरा-शेखपुरा हाइवे पर सूमो और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। ट्रक पर एलपीजी रसोई गैस के खाली सिलेंडर लदे हुए थे।

हादसे में इनकी गई जान

जानकारी के मुताबिक, जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद चालक समेत एक ही परिवार के 10 लोग सूमो गोल्ड वाहन से वापस गांव लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में भीषण सड़क हादसे हो गया, जिसमें गीता देवी के पति लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी बेवी देवी, भांजी अनिता देवी एवं चालक प्रीतम कुमार की मौके पर मौत हो गई।

सुशांत सिंह राजपूत के थे रिश्तेदार

 

इस हादसे में जिन 6 लोगों की मौत हुई है उसमें से एक लालजीत सिंह दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई के बहनोई थे। सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई हरियाणा में पुलिस महकमे में उच्च पद पर तैनात हैं और उनका नाम ओमप्रकाश सिंह है। ओमप्रकाश सिंह की बहन गीता देवी का दाह संस्कार कर सभी पटना से अपने घर जमुई आ रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम पसर गया।

TAGGED: # automobile# latest news, # latest news, accident news, BIG NEWS, Latest News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article यदि नहीं है वाहन के कागज, तो भी टेंशन फ्री हो कर चलाये गाड़ी, बस करना होगा ये काम
Next Article भारत इन देशों से जमकर खरीद रहा है खाने का तेल, जानिए क्या अब होगा सस्ता?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS : AIIMS दिल्ली में घायल जवानों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा – देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला, नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : नए किसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान निधि का लाभ, गाइडलाइन से अंजान किसान काट रहे दफ्तरों के चक्कर
Grand News May 15, 2025
BREAKING NEWS : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द 
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?