
भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के दौरे पर हैं। इससे पहले वे जामुल पहुंचे, जहां पर उन्होंने 7 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी। इसके बाद भिलाई 3 के वसुन्धरा नगर इलाके में रोड—शो किया। इस दौरान बड़ी तादाद में स्थानीय लोगों का समर्थन उन्हें मिला।
मुख्यमंत्री इसी कड़ी में अब रिसाली नगर पालिका निगम क्षेत्र पहुंच चुके हैं। यहां पर क्षेत्र की जनता के लिए वे पिटारा खोलेंगे और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।