Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: AWARD : छत्तीसगढ़ देश के सबसे स्वच्छ राज्य, राष्ट्रपति ने सीएम बघेल को सौंपा पुरस्कार, सीएम ने कहा राज्य की महिलाओं को जाता है श्रेय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़दिल्ली

AWARD : छत्तीसगढ़ देश के सबसे स्वच्छ राज्य, राष्ट्रपति ने सीएम बघेल को सौंपा पुरस्कार, सीएम ने कहा राज्य की महिलाओं को जाता है श्रेय

GrandNews
Last updated: 2021/11/20 at 6:31 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ देश के सबसे स्वच्छ राज्य, राष्ट्रपति ने सीएम बघेल को सौंपा पुरस्कार
छत्तीसगढ़ देश के सबसे स्वच्छ राज्य, राष्ट्रपति ने सीएम बघेल को सौंपा पुरस्कार
SHARE
छत्तीसगढ़ देश के सबसे स्वच्छ राज्य, राष्ट्रपति ने सीएम बघेल को सौंपा पुरस्कार
छत्तीसगढ़ देश के सबसे स्वच्छ राज्य, राष्ट्रपति ने सीएम बघेल को सौंपा पुरस्कार

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ को स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सबसे स्वच्छ राज्य श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अवार्ड ग्रहण किया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के सर्वाधिक 61 नगरीय निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिये गए हैं। कार्यक्रम में आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्य मंत्री कौशल किशोर भी शामिल रहे।

Contents
ओडीएफ़ प्लस प्लस राज्यनगर निगमों को मिला पुरस्कारछत्तीसगढ़ के सर्वाधिक निकाय पुरस्कृतइस तरह स्वच्छता में छत्तीसगढ़ ने मारी बाजी
- Advertisement -

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरे साल स्वच्छतम् राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है तो इसका श्रेय छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ लोगों को जाता है। मैं विशेष रूप से राज्य की महिलाओं को इसका श्रेय देना चाहूंगा, जिन्होंने शहरों से लेकर गांवों तक स्वच्छता की एक नयी संस्कृति का निर्माण किया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2021/11/Award.mp4

ओडीएफ़ प्लस प्लस राज्य

छत्तीसगढ़ देश का ऐसा एक मात्र प्रदेश है जहां पर नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी के सिद्धांतों के अनुरूप 9000 से अधिक स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से 1600 टन गीला एवं सूखा कचरा एकत्रीकरण करते हुए वैज्ञानिक रीति से कचरे का निपटान किया जा रहा है। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को देश का प्रथम ओडीएफ़ प्लस प्लस राज्य घोषित किया गया है।

- Advertisement -

नगर निगमों को मिला पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण, गार्बेज फ्री सिटी के लिए रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, अम्बिकापुर महापौर अजय तिर्की, भिलाई चरोदा के महापौर चंद्रकांत मांडले, बिलासपुर महापौर रामशरन यादव, चिरमिरी की महापौर कंचन जयसवाल, रायगढ़ महापौर जानकी अमृत काटजू, कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, राजनांदगांव महापौर हेमासुदेश देशमुख, दुर्ग महापौर धीरज बकलीवाल के साथ ही नगर निगम के आयुक्त, नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नोडल अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण किया।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2021/11/Award-1.mp4

छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक निकाय पुरस्कृत

छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए देश के स्वच्छ्तम राज्य के अपने दर्जे को बरकरार रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ को न सिर्फ़ राज्य के रूप में, बल्कि यहां के 61 शहरी निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जिसके सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कृत किए जा रहे हैं। स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ वर्ष 2019 एवं 2020 में भी अग्रणी राज्य रहा है।

इस तरह स्वच्छता में छत्तीसगढ़ ने मारी बाजी

छत्तीसगढ़ में नरवा-गरवा-घुरवा-बारी कार्यक्रम से स्वच्छता अभियान को जोड़ा। सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर जोर दिया। 6-R पॉलिसी यानी रीथिंक, रियूज, रिसाइकिल, रिपेयर, रिड्यूस, रिफ्यूज के आधार पर काम किया इससे नए अपशिष्ट बनने की मात्रा कम होने लगी। बस्तियों में सामुदायिक और सार्वजानिक शौचालय बनाए। मानव मल प्रबंधन के लिए फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए, जहां सीवर का पानी ट्रीट होता है। लोगों को जागरुक करने के लिए स्वच्छता दीदियों ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने के लिए प्रशिक्षण दिया। नागरिकों की स्वच्छता संबंधी शिकायतों को 24 घंटे के अंदर निपटान के लिए टोल फ्री नम्बर 1100 की व्यवस्था की गई।

TAGGED: 'स्वच्छ अमृत महोत्सव', छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नई दिल्ली के विज्ञान भवन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, स्वच्छतम् राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article राजधानी के विज्ञान भवन में, राष्ट्रपति करेंगे छत्तीसगढ़ को सम्मानित LIVE NEWS : राजधानी के विज्ञान भवन में, राष्ट्रपति करेंगे छत्तीसगढ़ को सम्मानित, सीएम बघेल प्राप्त करेंगे पुरस्कार
Next Article सुश्री अनुसुईया उइके महामहिम राज्यपाल, छत्तीसगढ़ 21 नवम्बर को गरियाबंद प्रवास में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?