Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : शादी से पहले भागा दूल्हा, दहेज़ में नहीं मिली ऑडी कार, तो हो गया फरार, जानिये पूरा मामला  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : शादी से पहले भागा दूल्हा, दहेज़ में नहीं मिली ऑडी कार, तो हो गया फरार, जानिये पूरा मामला  

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/11/21 at 1:33 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CG NEWS : शादी से पहले भागा दूल्हा, दहेज़ में नहीं मिली ऑडी कार, तो हो गया फरार, जानिये पूरा मामला  
CG NEWS : शादी से पहले भागा दूल्हा, दहेज़ में नहीं मिली ऑडी कार, तो हो गया फरार, जानिये पूरा मामला  
SHARE

 

Contents
थाने में जुटे रहे दोनों पक्ष समझाने में लगे रहे लड़के वाले लड़के ने की थी लड़की की पिटाई शादी का पूरा खर्च वापस करने पर हुआ समझौता आपसी समझौते से नहीं हुई FIR 
- Advertisement -
CG NEWS : शादी से पहले भागा दूल्हा, दहेज़ में नहीं मिली ऑडी कार, तो हो गया फरार, जानिये पूरा मामला  
 

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बिलासपुर। जिले में शादी समारोह से पहले ही दूल्हा भाग गया। उसे दहेज में ऑडी कार चाहिए थी, जो नहीं मिली थी। इस बात का पता चलने के बाद लड़की पक्ष थाने पहुंच गए और लड़के पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते रहे। दोनों पक्ष दोपहर से शाम तक थाने में डटे रहे। इसके अलावा दूल्हे पर दुल्हन के साथ मारपीट का भी आरोप है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

मंगला के भाटिया रेसीडेंसी निवासी शख्स ने अपनी बेटी की शादी कोरबा के दीपिका के SECL कर्मी नरेंद्र कुमार द्विवेदी के बेटे प्रकाश द्विवेदी के साथ तय की थी। प्रकाश रायपुर में कार शोरूम में काम करता है। दोनों पक्षों के बीच रिश्ता तय होने के बाद 11 अक्टूबर को सगाई हुई। इस दौरान ही शादी व तिलक की तारीख भी तय कर दी गई, तय कार्यक्रम के मुताबिक 19 नवंबर को तिलक व 20 को बारात स्वागत होना था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष सकरी के गणेश वाटिका में शादी के लिए पहुंच गए थे। शनिवार को बारात स्वागत की तैयारी चल रही थी, तभी सुबह करीब 10 बजे अचानक दूल्हा गायब हो गया।

 

ALSO READ : एक बार फिर घोड़ी चढ़ने को तैयार हैं आमिर खान, इस एक्ट्रेस संग करेंगे तीसरी शादी!

 

 

थाने में जुटे रहे दोनों पक्ष 

 

दूल्हे के भागने की खबर मिलते ही लड़की पक्ष भी हैरान रह गए। उन्हें माजरा समझ में नहीं आया, तब उन्होंने दूल्हे के पिता नरेंद्र से चर्चा की। फिर मामले की शिकायत लेकर थाना पहुंच गए। दोपहर से लेकर रात तक पूरे दिन थाने में दोनों पक्ष जुटे रहे और गहमागहमी का माहौल चलता रहा। मगर दूल्हा वापस नहीं लौटा। शादी में शामिल होने आ रहे दोनों पक्ष के लोग रास्ते से ही वापस लौट गए।

 

ALSO READ : डॉक्टर की लापरवाही से गई महिला समेत बच्चे की जान, गलत इंजेक्शन लगाने से शरीर पड़ गया था नीला

 

ऑडी कार या 40 लाख की मांग 

थाने पहुंची दुल्हन व परिजन ने पहले अपनी शिकायत में बताया कि रिश्ता तय होने व सगाई के बाद शुक्रवार को तिलक में उन्होंने 2 लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठी भी दिए। इसके बाद भी प्रकाश ऑडी कार या फिर 40 लाख रुपए की मांग कर रहे था। उनके मना करने पर वह बिना कुछ बताए भाग निकला।

 

ALSO READ : पैर फिसलने से नदी में डूबे शिक्षक, डूबता देख दूसरे ने भी लगा दी झलांग, अब तलाश जारी

 

समझाने में लगे रहे लड़के वाले 

दूल्हे के पिता को जब बेटे के भागने की खबर मिली, तो उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल किया। शुरू में मोबाइल बंद बता रहा था। लेकिन, जब बात हुई तो वह बिलासपुर आने की बात कहता रहा। जब पुलिस ने जब उसका लोकेशन निकाला तो पता चला कि वह धमतरी पहुंच गया है। यह सुनकर लड़की वाले FIR दर्ज कराने पर अड़ गए। लड़का पक्ष लड़की पक्ष को समझाने में लगा रहा।

 

ALSO READ : रेप करने में रहा नाकाम, तो फोड़ दी लड़की की आँख, हालत गंभीर

 

लड़के ने की थी लड़की की पिटाई

इस मामले में पुलिस ने बताया कि शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों आपस में बातें करने लगे थे। दोनों पक्ष सकरी स्थित शादी भवन में आकर एक साथ शादी भी करने वाले थे। शुक्रवार की रात दोनों पक्ष ने धूमधाम से मेहंदी व अन्य रस्में को पूरा किया। इस बीच शनिवार की सुबह लड़का-लड़की बात कर रहे थे, तब उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी थी।

 

ALSO READ : खेत में मिली पिता—पुत्र की खून से सनी लाश, अज्ञात हत्यारों की जारी तलाश, ताक पर रखकर वारदात

 

शादी का पूरा खर्च वापस करने पर हुआ समझौता 

सकरी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि दोपहर से लेकर रात तक दोनों पक्षों के बीच चर्चा चल रही थी। पुलिस दूल्हे की तलाश में भी जुट गई थी। इस दौरान लड़के वाले समझौता करने के लिए प्रयास में जुटे थे। बाद में शादी का पूरा खर्च वापस करने की शर्त पर पीड़ित पक्ष ने शिकायत वापस लेकर लिखित में समझौता कर लिया गया।

 

ALSO READ : भारत सरकार ने पाटन को दिया 5 स्टार, कचरा प्रबंधन के मामले में नई एंट्री

 

आपसी समझौते से नहीं हुई FIR 

SP दीपक झा ने कहा कि पुलिस लड़की वालों की शिकायत पर FIR दर्ज करने के लिए तैयार थी। दोपहर से पुलिस दूल्हे की पतासाजी भी कर रही थी। बाद में उन्होंने आपस में समझौता कर लिया। अभी भी शिकायत मिलेगी तो तत्काल अपराध दर्ज किया जाएगा।

TAGGED: BILASPUR NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एक बार फिर घोड़ी चढ़ने को तैयार हैं आमिर खान, इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे तीसरी शादी! एक बार फिर घोड़ी चढ़ने को तैयार हैं आमिर खान, इस एक्ट्रेस संग करेंगे तीसरी शादी!
Next Article चार सालों से रोजाना अपना ही यूरिन पी रही है यह महिला, फायदे और टेस्ट को लेकर कही यह बात OMG : चार सालों से रोजाना अपना ही यूरिन पी रही है यह महिला, फायदे और टेस्ट को लेकर कही यह बात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Jammu-Kashmir Encounter : आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, कश्मीर के त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, टॉप कमांडर भी शामिल
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : अभ्यर्थी समय रहते बनवा लें आवश्यक दस्तावेज, बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक जैसे विभिन्न कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द  
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, खाई में मालवाहक वाहन गिरने से 6 माह की मासूम की मौत, कई गंभीर रूप से घायल 
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ दुर्घटना May 15, 2025
CG NEWS : अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन सख्त, राजिम में माइनिंग टीम की कार्रवाई, थाना पहुंची जब्त पोकलेन, जांच जारी
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?