Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जयमाला के वक्त फोन पर लगा रहा दूल्हा, लड़की वालों ने लौटा दी बारात  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
उत्तरप्रदेशरोचक खबरें

जयमाला के वक्त फोन पर लगा रहा दूल्हा, लड़की वालों ने लौटा दी बारात  

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/11/21 at 3:12 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
जयमाला के वक्त फोन पर लगा रहा दूल्हा, लड़की वालों ने लौटा दी बारात  
जयमाला के वक्त फोन पर लगा रहा दूल्हा, लड़की वालों ने लौटा दी बारात  
SHARE
जयमाला के वक्त फोन पर लगा रहा दूल्हा, लड़की वालों ने लौटा दी बारात  
 

 

Contents
जयमाल का इंतजार करती रही दूल्‍हन बिना दुल्हन लौटी बरात लड़की के जयमाला पहनने के बाद आया फोन

 

- Advertisement -
Ad image

भदोही। मोबाइल से हमेशा चिपके रहने वालों के लिए यह खबर एक बड़ी चेतावनी है। हर वक्‍त फोन से प्रेम करने वाले लोगों को फोन भले ही आनंद देता हो लेकिन ऐसे लोग असमाजिक श्रेणी में सार्वजनिक कार्यक्रमों में माने जाते हैं। …और मामला जहां खुद की शादी और जयमाल जैसे समय पर फोन में व्‍यस्‍त होने का हो तो आप सबकी नजरों में सहज ही आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला भदोही जिले में सामने आया जहां दूल्‍हा जयमाल के समय मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर विवाद हुआ तो दूल्‍हे के असमाजिक बर्ताव से लड़की वालों ने बारात ही लौटा दी।

 

 

जयमाल का इंतजार करती रही दूल्‍हन 

 

भदोही जिले में चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शादी से पूर्व स्‍टेज पर जयमाल के समय दूल्हे द्वारा लगातार काफी देर तक मोबाइल फोन से कहीं बात करते रहने को लेकर लड़की पक्ष के लोगों संग विवाद हो गया। पहले तो दूल्‍हन जयमाल के लिए स्‍टेज पर इंतजार करती रही। इंतजार की इंतेहा तब हो गई जब लड़की पक्ष के लोग इंतजार करते करते थक गए तो लोगों के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया और आनन फानन विवाद शुरू हो गया तो भी दूल्‍हे की फोन पर बात खत्‍म नहीं हुई। पूछने पर दूल्‍हे ने लड़की पक्ष को झिड़क दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में रार ठनी तो बारात वापसी के बाद ही विवाद शांत हो सका।

 

बिना दुल्हन लौटी बरात 

 

जयमाल के समय शुरू हुआ विवाद सुबह तक पुलिस के आने के बाद बिन दूल्‍हन विदाई पर विवाद खत्‍म हुआ। इसके पूर्व काफी देर तक विवाद का हल नहीं निकलने के बीच आक्रोशित गांव के लोगों ने दूल्हे और परिजनों को  सुबह तक बंधक बनाया रखा। इस बाबत पुलिस को विवाद के बारे में सूचना दी गई तो माैके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर विवाद खत्‍म कराया, इस दौरान बगैर शादी और दूल्‍हन के ही बारात वापस लौट गई।

 

लड़की के जयमाला पहनने के बाद आया फोन

 

भदोही कोतवाली क्षेत्र के परगासपुर नईबाजार से चौरी क्षेत्र के कोल्हण गांव में बारात गई थी। देर शाम बरात पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने खूब स्वागत और आगवानी की। स्टेज पर लड़की और लड़का और उनके साथ युवक, युवतियों की टोली भी पहुंच गई। लड़की ने जयमाल भी लड़के को पहना दिया। इसी बीच लड़के के मोबाइल फोन पर किसी का फोन आ गया। वह स्टेज से नीचे उतरकर बात करने लगा काफी देर तक बात करते देख लड़की पक्ष के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।

 

 

काफी समय से बातचीत होते- होते मामला विवाद के शक्ल में तब्दील हो गया। इस पर लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का और उनके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया गया। विवाद होते देखकर मौके से बराती भाग खड़े हुए। लड़की पक्ष के लोगों का कहना था कि जब तक पूरा खर्चा नहीं दे देते हैं तब तक छोड़ा नहीं जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

TAGGED: BIG NEWS, GRAND NEWS, Interesting News, Latest News In Hindi, Up news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शादी के घर में पसरा मातम, मेहमान को लेने गया था दुल्हन का भाई, वापस आई मौत की खबर  शादी के घर में पसरा मातम, मेहमान को लेने गया था दुल्हन का भाई, वापस आई मौत की खबर 
Next Article बारिश से हालात बेहाल, बांध में दरार से गांवों में आ सकती है बाढ़, प्रशासन ने दिए ऊंचे इलाकों में जाने के निर्देश बारिश से हालात बेहाल, बांध में दरार से गांवों में आ सकती है बाढ़, प्रशासन ने दिए ऊंचे इलाकों में जाने के निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

आख़िरकार जीत गई बुजुर्ग की जिद… भूख हड़ताल ने दिलाया न्याय, अहमद बैग को मिली अपनी जमीन
Grand News July 19, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ के मेधावी सिख विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 
Grand News July 19, 2025
CG NEWS : बस ड्राइवर की नौकरी छोड़ी, घोड़े को बनाया हमसफ़र – मैनपुर के नकुल बीसी की अनोखी कहानी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी गृह मंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जवाब में डिप्टी सीएम ने कही यह बात
Grand News July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?