Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : मोदी केबिनेट में बड़ा फैसला, गरीबों को चार महीने और मिलेंगे मुफ्त आनाज, क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगी पाबंदी!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदेश

BIG NEWS : मोदी केबिनेट में बड़ा फैसला, गरीबों को चार महीने और मिलेंगे मुफ्त आनाज, क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगी पाबंदी!

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/11/24 at 11:02 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
BIG NEWS : मोदी केबिनेट में बड़ा फैसला, गरीबों को चार महीने और मिलेंगे मुफ्त आनाज, क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगी पाबंदी!
SHARE

BIG NEWS : मोदी केबिनेट में बड़ा फैसला, गरीबों को चार महीने और मिलेंगे मुफ्त आनाज, क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगी पाबंदी!

Contents
तीनों कृषि कानून वापस लेने किया था ऐलानइस तरह वापस होंगे कृषि कानून प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर लग सकती है पाबंदी!
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। केंद्रीय कैबिनेट ने गरीब कल्याण अन्न योजना को 4 महीने (31 मार्च, 2022) तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत गरीबों को मुफ्त राशन बांटा जा रहा है। कोरोना के दौरान इस योजना को शुरू किया गया था। बाद में इसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था। आज कैबिनेट ने इसे आगे जारी रखने को अप्रूवल दे दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSO READ : धान खरीदी पर छाया संकट, प्रधानमंत्री से मिलेंगे CM बघेल, बोले- किया जा रहा सौतेला व्यवहार

 

इधर, एक और फैसले में कैबिनेट ने तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिन पहले (19 नवंबर) गुरु पर्व के दिन इन तीनों कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। कैबिनेट की मंजूरी के बाद कानून वापसी के प्रस्ताव को संसद के शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों में पारित करवाया जाएगा। इसके बाद किसान आंदोलन की वजह बने तीनों कृषि कानून खत्म हो जाएंगे।

 

ALSO READ : तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव पर केबिनेट की मंजूरी, संसद के शीतकालीन सत्र में किया जायेगा पेश

तीनों कृषि कानून वापस लेने किया था ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को देश के नाम अपने संबोधन में तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार ये कानून किसानों के हित में नेक नीयत से लाई थी, लेकिन हम कुछ किसानों को समझाने में नाकाम रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले संसद सत्र में कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक संसद सत्र शुरू होने के बाद कम से कम 3 दिन में ये प्रक्रिया पूरी हो सकती है। संसद सत्र 29 नवंबर से शुरू होना है।

 

ALSO READ : धान खरीदी पर छाया संकट, प्रधानमंत्री से मिलेंगे CM बघेल, बोले- किया जा रहा सौतेला व्यवहार

 

इस तरह वापस होंगे कृषि कानून

 

तीनों नए कृषि कानूनों को 17 सितंबर, 2020 को लोकसभा ने मंजूर किया था। राष्ट्रपति ने तीनों कानूनों के प्रस्ताव पर 27 सिंतबर को दस्तखत किए थे। इसके बाद से ही किसान संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था। संविधान एक्सपर्ट विराग गुप्ता के मुताबिक, किसी भी कानून को वापस लेने की प्रक्रिया भी उसी तरह होगी, जिस तरह से कोई नया कानून बनाया जाता है।

 

  • सबसे पहले सरकार संसद के दोनों सदनों में इस संबंध में बिल पेश करेगी।
  • संसद के दोनों सदनों से ये बिल बहुमत के आधार पर पारित किया जाएगा।
  • बिल पारित होने के बाद राष्ट्रपति के पास जाएगा। राष्ट्रपति उस पर अपनी मुहर लगाएंगे।
  • राष्ट्रपति की मुहर के बाद सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी।
  • नोटिफिकेशन जारी होते ही कृषि कानून रद्द हो जाएंगे।

 

ALSO READ : तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव पर केबिनेट की मंजूरी, संसद के शीतकालीन सत्र में किया जायेगा पेश

 

प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर लग सकती है पाबंदी!

वहीं, केंद्र सरकार की ओर से क्रिप्टोकरेंसी पर शिकंजा कसने की चर्चा है। आज की कैबिनेट बैठक में इस पर भी चर्चा हो सकती है। इन खबरों के बाद ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसियों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह 10 बजे बिटकॉइन 17% से ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। क्रिप्टोकरेंसी के लिए सरकार शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने वाला विधेयक संसद में पेश करने की तैयारी में है। बिल में सभी तरह की प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर पाबंदी लगाने की बात कही गई है।

TAGGED: #National News, BIG NEWS, Breaking News, Latest News In Hindi, Modi Cabinet
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : धड़ल्ले से कर रहे थे एप्पल के नकली सामान का व्यपार, पुलिस ने दबिश देकर किया दो आरोपी को गिरफ्तार  RAIPUR BREAKING : धड़ल्ले से कर रहे थे एप्पल के नकली सामान का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया दो आरोपी को गिरफ्तार 
Next Article CG ACCIDENT NEWS : घर के बाहर टहल रहा था युवक, ट्रेलर के रौंदने से हुई मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम CG ACCIDENT NEWS : घर के बाहर टहल रहा था युवक, ट्रेलर के रौंदने से हुई मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र नंबर बढ़वाने के लिए जल्द करें आवेदन 
Grand News May 15, 2025
CGNEWS:”रायगढ़ में भक्ति ने बिखेरे रंग, साईं झूलेलाल के जयकारों से गूंजा नभ-गंगा!”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 15, 2025
CGNEWS:धर्मजयगढ़ के ग्राम किन्धा के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,तीन महीने से राशन नहीं मिलने से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
BIG NEWS : वसई-विरार में भूमि घोटाले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 32 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?