Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : धान खरीदी पर छाया संकट, प्रधानमंत्री से मिलेंगे CM बघेल, बोले- किया जा रहा सौतेला व्यवहार  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BIG NEWS : धान खरीदी पर छाया संकट, प्रधानमंत्री से मिलेंगे CM बघेल, बोले- किया जा रहा सौतेला व्यवहार  

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/11/24 at 8:34 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
किसानों के लिए भूपेश सरकार की बड़ी घोषणा, आगामी वर्षों में इस पर किया जाएगा अमल
किसानों के लिए भूपेश सरकार की बड़ी घोषणा, आगामी वर्षों में इस पर किया जाएगा अमल
SHARE
BIG NEWS : धान खरीदी पर छाया संकट, प्रधानमंत्री से मिलेंगे CM बघेल, बोले- किया जा रहा सौतेला व्यवहार  
 

 

Contents
2019 में भी आया था ऐसा संकट सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगायाऐसे छा रहा धान खरीदी पर संकट CM बघेल ने सांसदों को पत्र लिखा
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। धान खरीदी के मुद्दे पर राज्य सरकार एक बार फिर संकट में है। इसके समाधान के लिए हर स्तर पर कोशिश शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर समस्याओं के समाधान का आग्रह किया है। अब कहा जा रहा है कि बात नहीं बनी तो मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, केंद्र सरकार ने ही जूट कमिश्नर का पद क्रिएट किया है। उसी के माध्यम से सभी राज्यों के जूट बारदानों की आपूर्ति होती है। हमने उससे डिमांड की है। हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है, हमें अधिक बारदानों की आवश्यकता होगी। हमने उसना चावल लेने का भी आग्रह किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री की ओर से अनुमति मिल जाती है तो अच्छी बात है। नहीं तो उनसे मिलने का समय मांगेंगे। पूरे मंत्रिमंडल के लोग जाएंगे ताकि छत्तीसगढ़ की समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया जा सके।

- Advertisement -

 

2019 में भी आया था ऐसा संकट 

 

साल 2019 की धान खरीदी के समय भी छत्तीसगढ़ सरकार ऐसे ही संकट में थी। केंद्र सरकार ने बोनस देने की स्थिति में चावल लेने से इनकार कर दिया था। उस समय मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। किसान संगठनों की बैठक में समर्थन जुटाया था। चौतरफा समर्थन जुटाने के बाद सरकार ने केंद्र से बातचीत जारी रखी। कई दौर की चर्चाओं के बाद केंद्र सरकार ने सशर्त अनुमति दी।

 

 

सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कभी कहा जाता है समर्थन मूल्य से एक रुपया भी अधिक दिया तो चावल नहीं लेंगे। दूसरे साल हमने इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया तो कहने लगे सभी फसलों पर दीजिए। सभी फसलों पर देने लगे तो अब कह रहे हैं कि उसना चावल नहीं लेंगे। जब से चावल जमा हो रहा है तब से उसना और अरवा को एक अनुपात में लिया जाता रहा है। इसका मतलब है कि हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

 

ऐसे छा रहा धान खरीदी पर संकट 

दरअसल छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से धान की सरकारी खरीदी शुरू हो रही है। इस बार सरकार ने 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की तैयारी की है। इसके लिए 5 लाख 25 हजार गठान जूट बारदानों की जरूरत है। जूट कमिश्नर ने 2 लाख 14 हजार गठान बारदानों की सहमति दी है, लेकिन अभी तक 38 हजार गठान ही छत्तीसगढ़ पहुंच पाई है। उधर केंद्र सरकार ने 61 लाख 65 हजार मीट्रिक टन चावल केन्द्रीय पूल में लेना मंजूर किया है। इसका असर यह होगा कि करीब 500 उसना राइस मिलें बंद हो जाएंगी। वहीं प्रदेश की राइस मिलें पूरी क्षमता से भी समय से 61 लाख मीट्रिक टन चावल की मीलिंग नहीं कर पाएंगी। ऐसे में राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा।

CM बघेल ने सांसदों को पत्र लिखा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश के कांग्रेस-भाजपा सांसदों को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के किसानों और उसना राइस मिल के मजदूरों का मुद्दा उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रदेश के सांसद पौने तीन करोड़ लोगों की आशा और आकांक्षाओं को पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे।

TAGGED: CG BIG NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, Latest News In CG, Latest News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : बिना कपड़ों के मिली किसान की लाश, डंडे से पीट-पीट कर की गई हत्या, हिरासत में एक संदेही  CG CRIME NEWS : बिना कपड़ों के मिली किसान की लाश, डंडे से पीट-पीट कर की गई हत्या, हिरासत में एक संदेही 
Next Article BIG NEWS : गौतम गंभीर को आतंकी संगठन ने दी जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BIG NEWS : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
करियर छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Miss World title:थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता 72वां मिस वर्ल्ड खिताब!
Fashion Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के दौरे पर NSUI की आवाज़ दबाना लोकतंत्र की हत्या है, घर से उठाकर दर्जनों nsui कार्यर्कताओ को किया नजरबंद अलग अलग थानों में रखा 
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनिमेष कुजूर को दी बधाई, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?