Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : IPS परमवीर पर लगा देशद्रोह का बड़ा आरोप, कसाब को दी थी मदद, रिटायर्ड अफसर ने दिए यह तर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsMumbaiक्राइममहाराष्ट्र

BREAKING NEWS : IPS परमवीर पर लगा देशद्रोह का बड़ा आरोप, कसाब को दी थी मदद, रिटायर्ड अफसर ने दिए यह तर्क

GrandNews
Last updated: 2021/11/25 at 5:45 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
परमवीर पर लगा देशद्रोह का बड़ा आरोप, कसाब को दी थी मदद
परमवीर पर लगा देशद्रोह का बड़ा आरोप, कसाब को दी थी मदद
SHARE
परमवीर पर लगा देशद्रोह का बड़ा आरोप, कसाब को दी थी मदद
परमवीर पर लगा देशद्रोह का बड़ा आरोप, कसाब को दी थी मदद

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगा है। आईपीएस अफसर परमबीर के खिलाफ महकमे के ही रिटायर्ड अफसर ACP शमशेर खान पठान ने देशद्रोहियों की तरह कृत्य किए जाने, मुंबई हमला 26/11 के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सहयोग करने जैसे मामलों का खुलासा किया है। इस संदर्भ में पठान ने चार पन्नों की एक चि​ट्ठी मुंबई पुलिस को लिखा है और इस मामले की पूरी जांच करने की मांग की है। रिटायर्ड ACP ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि यदि परमवीर कसाब का फोन क्राइम ब्रांच को सौंप देते, तो संभव था कि कई और की जान बच जाती।

Contents
परमबीर ने छिपाया कसाब का फोनजांच में फोन का नहीं आया जिक्रकई बड़े नाम का होता खुलासा

परमबीर ने छिपाया कसाब का फोन

महाराष्ट्र पुलिस के रिटायर्ड ACP शमशेर खान पठान ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पठान ने परमबीर पर 26/11 के सबसे बड़े गुनहगार अजमल आमिर कसाब की मदद करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कसाब के पास से मिले फोन को परमबीर ने अपने पास रख लिया था और उसे कभी जांच अधिकारियों को नहीं सौंपा। यह वही फोन था जिससे कसाब पाकिस्तान से निर्देश पा रहा था।

- Advertisement -
Ad image

यही नहीं उन्होंने परमबीर पर कसाब के साथ आए कुछ अन्य आतंकियों और उनके हैंडलर्स की मदद करने और सबूत मिटाने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पठान ने चार पन्नों की एक शिकायत मुंबई के मौजूदा पुलिस कमिश्नर को भेजी है।

जांच में फोन का नहीं आया जिक्र

पठान ने आगे बताया कि 26/11 के दिन अजमल आमिर कसाब को गिरगांव चौपाटी इलाके में पकड़ा गया था। इसकी जानकारी जब मुझे हुई तो मैंने अपने साथी एनआर माली से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान माली ने मुझे बताया कि अजमल कसाब के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। साथ ही उन्होंने मुझे बताया कि यहां पर कई बड़े अधिकारी आए हुए हैं, जिसमें ATS के तत्कालीन चीफ परमबीर सिंह भी हैं। माली के मुताबिक, यह फोन कॉन्स्टेबल कांबले के पास था और उससे ATS के चीफ परमबीर सिंह ने लेकर अपने पास रख लिया था।

कई बड़े नाम का होता खुलासा

माली ने बताया कि इस केस की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर महालय कर रहे थे और परमबीर सिंह की ओर से यह मोबाइल फोन उन्हें सौंपा ही नहीं गया। इसके बाद हम दोनों ने हैरत जताते हुए यह भी पॉइंट उठाया की यह एक बड़ा सबूत था और अगर इसे नहीं सौंपा जाता है, तो यह देश के दुश्मनों की मदद करेगा। हमें संदेह था कि मोबाइल फोन में आतंकियों के पाकिस्तान और भारत में मौजूद उनके हैंडलर का नंबर होगा। शायद इस आतंकी साजिश में शामिल भारत के कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क नंबर भी उनके फोन में हो सकते थे।

 

TAGGED: 26/11 Attack, Ajamal Kasab, Help To Kasab, IPS Parambeer sing, Mumbai Attack
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ से आतं​कवादियों को फंडिंग, एक महिला सहित 4 पर जुर्म साबित BIG NEWS : छत्तीसगढ़ से आतं​कवादियों को फंडिंग, एक महिला सहित 4 पर जुर्म साबित, 10—10 साल का कारावास
Next Article जीत—हार का फैसला आज, दोपहर बाद सामने आएंगे परिणाम ELECTION NEWS : 4 नगर निगम सहित 15 निकायों में 20 दिसंबर को होगा मतदान, तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG TRANSFER BREAKING : 10 तहसीलों के 121 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट 
CG TRANSFER BREAKING : 10 तहसीलों के 121 पटवारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट 
Breaking News छत्तीसगढ़ बस्तर July 11, 2025
BREAKING : 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज़ पर बवाल, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
BREAKING : ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज़ पर बवाल, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
NATIONAL दिल्ली देश July 11, 2025
Radhika Yadav Murder Case : टेनिस प्लेयर राधिका यादव के पिता ने बताई बेटी की हत्या करने की वजह
Radhika Yadav Murder Case : टेनिस प्लेयर राधिका यादव के पिता ने बताई बेटी की हत्या करने की वजह
NATIONAL क्राइम देश July 11, 2025
CG ACCIDENT BREAKING : कवर्धा में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दबकर मौत, 5 घायल
CG ACCIDENT BREAKING : कवर्धा में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दबकर मौत, 5 घायल
Breaking News कवर्धा छत्तीसगढ़ July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?