Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : सरकारी स्कूल में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, अश्लील कमेंट करने वाला मास्टर गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकोरबा

CG CRIME NEWS : सरकारी स्कूल में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, अश्लील कमेंट करने वाला मास्टर गिरफ्तार

Mahak Qureshi
Last updated: 2021/11/26 at 10:39 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक सरकारी स्कूल में मास्टर जी पढ़ाने आते तो लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगते। उन पर अश्लील कमेंट करते। गलत तरीके से देखते थे। इसकी जानकारी छात्राओं के परिजनों को लगी तो उन्होंने शुक्रवार को स्कूल पहुंच कर हंगामा कर दिया। टीचर को भी पीटा। खास बात यह है कि आरोपी टीचर खुद इसी स्कूल से पढ़ा है। बात बढ़ी तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image

हरदी बाजार स्थित शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में आरोपी टीचर महेंद्र कश्यप पदस्थ है। महेंद्र NSS में बच्चों को सामाजिक कार्य करना भी सिखाता है। छात्राओं का आरोप है कि महेंद्र कश्यप उन पर बुरी नजर रखता है। गलत ढंग से छूने की कोशिश करता है और छेड़छाड़ भी करता है। छात्राएं परेशान हो गईं तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया।

- Advertisement -

छात्राएं बोलीं- नीयत शुरू से बुरी थी, पर अब हद हो गई

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की। टीचर को स्कूल से हटाने को कहा, लेकिन कार्रवाई नहीं होती देख वे पुलिस के पास पहुंच गए। इसके बाद छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक महेंद्र कश्यप की नीयत शुरू से ही उन पर बुरी थी। लोक-लाज के भय से वे कुछ नहीं बोलती थी, लेकिन जब हद हो गई तो मजबूर होकर उन्हें परिजनों से शिकायत करनी पड़ी।

- Advertisement -

आरोपी टीचर बोला- आरोप लगा रहे हैं तो ट्रांसफर कर दीजिए

इस संबंध में जब आरोपी टीचर से बात की गई तो उसने सारे आरोप झूठे बताए। कहा कि वे इतने सालों से पढ़ा रहा है। स्कूल के छात्र-छात्राओं को अपने बच्चों की तरह मानता है। सुबह से शाम तक का समय देता है। हमेशा हर बच्चे का खुद को गार्जियन समझता रहा। अब बच्चों ने ऐसा क्यों किया, यह समझ से परे है। टीचर ने कहा कि आरोप लगाया तो ट्रांसफर कर दीजिए।

DEO को दी गई जानकारी, होगी विभागीय कार्रवाई

स्कूल के प्राचार्य डीएन दिवाकर ने कहा कि शाला समिति की बैठक कर शिक्षक के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से जिला शिक्षा अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक महेंद्र कश्यप साल 2007 से स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहा है।

TAGGED: अश्लील कमेंट, कोरबा न्यूज़, क्राइम न्यूज़, ग्रैंड न्यूज़, मास्टर जी गिरफ्तार, लड़कियों से छेड़छाड़, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय, सरकारी स्कूल, सामाजिक कार्य
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GOVT JOB : टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन, जानिये आवेदन की आखिरी तिथि CG GOVERNMENT NEWS : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 641 पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Next Article Kusu Kusu Girl नोरा फतेही ने शेयर की बोल्ड फोटो, नीले रंग की ड्रेस में किया परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जारहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जा रहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 6, 2025
जिला अस्पताल की व्यवस्था पर अब हर दिन रहेगी अफसरों की नजर,गरियाबंद कलेक्टर ने की साप्ताहिक निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
Grand News June 6, 2025
 CG BREAKING : 15000 की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार
 CG BREAKING : 15 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार
Breaking News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Guinness Book: दुनिया की सबसे छोटी कार गिनीज बुक में दर्ज…आपके अनुसार दुनिया की सबसे छोटी कार कौन सी है?
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO अंतराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी रोचक खबरें June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?