Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सरपंच पति को उतारा मौत के घाट, JCB भी जलाया, कई मार्ग किये बंद 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

BIG NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सरपंच पति को उतारा मौत के घाट, JCB भी जलाया, कई मार्ग किये बंद 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/11/27 at 10:41 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सरपंच पति को उतारा मौत के घाट, JCB भी जलाया, कई मार्ग किये बंद 
BIG NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सरपंच पति को उतारा मौत के घाट, JCB भी जलाया, कई मार्ग किये बंद 
SHARE
BIG NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सरपंच पति को उतारा मौत के घाट, JCB भी जलाया, कई मार्ग किये बंद 
 

 

Contents
सरपंच पति की गला रेतकर हत्याबंद को सफल बनाने किया आह्वाननक्सलियों किया रास्ता बंद, तो जवानों ने खोला कल उतारी थी ट्रैन की पटरियां 

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने 6 राज्यों में आज बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए बस्तर में माओवादियों ने अब उत्पात मचाना भी शुरू कर दिया है। नारायणपुर में नक्सलियों ने सरपंच पति की हत्या कर दी। एक JCB वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। इधर, सुकमा में सड़क पर पेड़ गिरा मार्ग को बंद कर दिया। साथ ही जगह-जगह बैनर पोस्टर भी चस्पा किए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सरपंच पति की गला रेतकर हत्या

 

माओवादियों ने नारायणपुर में करमरी पंचायत के सरपंच पति बिरजूराम सलाम की शुक्रवार देर रात गला रेत कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बिरजूराम के पास से नक्सलियों ने 50 हजार रुपए भी लूट लिए। साथ ही इसी नक्सल इलाके में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इस निर्माण कार्य में लगी JCB वाहन को भी नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।

 

बंद को सफल बनाने किया आह्वान

 

वहीं नक्सलियों ने बाजार स्थल और बिरजूराम की बाइक में बैनर-पोस्टर लगा कर आज बंद को सफल बनाने आह्वान भी किया है। नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

 

नक्सलियों किया रास्ता बंद, तो जवानों ने खोला 

सुकमा जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके चिंतागुफा से जगरगुंडा मार्ग पर नक्सलियों ने पेड़ काट कर मार्ग को बंद कर दिया। बीच सड़क पर नक्सलियों ने बैनर भी बांध दिए हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने सड़क से पेड़ की टहनियों को हटाकर मार्ग खोल दिया है। इसी इलाके में सर्चिंग भी जारी है।

 

कल उतारी थी ट्रैन की पटरियां 

नक्सली अपने बंद को सफल बनाने के लिए अक्सर किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे मार्ग को नुकसान पहुंचाते हैं। शुक्रवार की रात भी नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए भांसी-कमालूर के पास पटरियों को उखाड़ दिया था। इस बीच लौह अयस्क भरकर किरंदुल से विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी के 3 इंजन समेत 19 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रात से ही जवान और रेलवे के कर्मचारी स्पॉट में मौजूद हैं।

 

 

TAGGED: ।, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG LATEST NEWS IN HINDI, Latest News In CG, Latest News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Farmers Protest: संसद में बिल पेश होने से दो दिन पहले किसानों का बड़ा फैसला, संसद तक ट्रैक्टर मार्च को किया स्थगित
Next Article Ind Vs Nz, Test : अश्विन का नया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट के मामले पाकिस्तान के इस प्लेयर को पछाड़ा  Ind Vs Nz, Test : अश्विन का नया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट के मामले पाकिस्तान के इस प्लेयर को पछाड़ा 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR : सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रेम पाहुजा
RAIPUR : सरदार वल्लभभाई पटेल डूमर तराई थोक बाजार के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रेम पाहुजा
Grand News रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: 7 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व….
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
Mahasamund : आरंग के श्रीयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
छत्तीसगढ़ महासमुंद रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: शिवरीनारायण में महानदी के बाबाघाट पर बाढ़ बचाव मॉकड्रील का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?