Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिलाओं की सुरक्षा और जागरूक करने के लिए महिला पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों में करेगी गश्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

महिलाओं की सुरक्षा और जागरूक करने के लिए महिला पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों में करेगी गश्त

Mahak Qureshi
Last updated: 2021/11/27 at 7:39 AM
Mahak Qureshi
Share
5 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। रायपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों की टीम चौराहों, शहर के मुख्य बाजारों में गश्त कर रही हैं। गश्त करने वाली इस टीम को नाम दिया गया है पिंक गश्त। इसके बाद टीम पंडरी, कटोरा तालाब, मालवीय रोड, गोल बाजार जैसे हिस्सों में जाकर महिलाओं से मुलाकात कर रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महिला पुलिस के माध्यम से रायपुर की महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना, कुछ होने पर पुलिस को आसानी से सम्पर्क करने प्रेरित करना, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताना, हेल्पलाइन नम्बर प्रचारित करना इस पिंक गश्त शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य है।

- Advertisement -

रायपुर पुलिस की सभी महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, चाहे वो थाने में पदस्थ हों, या किसी कार्यालय में, सभी मिलकर महीने में एक बार 2-3 दिन का अवेयरनेस ड्राइव चला कर रायपुर की महिलाओं/लड़कियों से मिल रही है। मार्केट एरिया, शॉपिंग मॉल्ज़, गर्ल्ज़ हॉस्टल, गर्ल्ज़ कॉलेज इत्यादि जगहों पर महिला पुलिस की टीम पहुंच रही है। पिंक गश्त के दौरान रायपुर महिला पुलिस रायपुर की महिलाओं को अपराधों से बचने के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही सेफ़्टी टिप्स भी महिला पुलिस द्वारा मंच,चौपाल जैसे कार्यक्रम के माध्यम से दिए जा रहे हैं। कुछ घटना होने पर या होने की आशंका पर पुलिस से बेहिचक सम्पर्क करने प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके लिए पुलिस के हेल्पलाइन नंबर्स, WhatsApp नम्बर शेयर किए जा रहे हैं। रायपुर में कार्यरत महिलाओं, हॉस्टल इत्यादि में रहने वाली लड़कियों को रायपुर में सेफ़्टी के सम्बंध में कॉन्फ़िडेंट फ़ील कराने की एक सार्थक पहल के रूप में देखी जा रही है। निश्चित ही पिंक गश्त से बाहर काम करने वाली महिलाओं, स्कुल, कालेज गर्ल्स को प्रोत्साहन मिल रहा है।

- Advertisement -

बता दें गत 25 नवंबर को पिंक गश्त की शुरुआत की गई। रायपुर पुलिस ने शहर में 25, 26 व 27 नवंबर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए पिंक गश्त हेतु कुल 15 टीमें गठित की हैं। सभी टीमों को कुछ टार्गेट एरिया दिया गया है। ज़िले की कुल 152 महिला पुलिस इसमें शामिल हैं।

महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने हेतु रायपुर पुलिस द्वारा पिंक गश्त अभियान मुहिम की शुरूवात की गई है। इस मुहिम के तहत् रायपुर पुलिस के महिला पुलिस अधि./कर्म. द्वारा लगातार रेल्वे स्टेशन, मरीन ड्राईव, बूढ़ा तालाब, कटोरा तालाब, मालवीय रोड़, पण्डरी मार्केट, उर्जा पार्क, रायपुरा चैक, राम मंदिर, नेहरू गार्डन, मोती बाग गार्डन, घड़ी चैक, बीएसयूपी काॅलोनी, मौदहापारा एवं न्यू बस स्टैण्ड में आत्म रक्षा (कराटे) के गुण सिखाकर महिलाओं के लिए निडर वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना, कुछ होने पर पुलिस को आसानी से सम्पर्क करने प्रेरित करना, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताकर लगभग 2500 महिलाओं/बच्चों को 2000 पाम्पलेट, की-रिंग एवं पेन वितरित कर हेल्पलाइन नम्बर 94791-90167, 94791-91099 प्रचारित कर जागरूक किया जा रहा है।

पिंक गश्त मुहिम के तहत 26 नवंबर को महिला पुलिस की अलग – अलग टीमों द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रावास महादेव घाट रायपुर, कन्या छात्रावास धरसींवा, पारस नगर गर्ल्स हाॅस्टल, नारी निकेतन छात्रावास, कलेक्टोरेट परिसर, प्रतिज्ञा आश्रय जल विहार कालोनी, कन्या छात्रावास मंदिर हसौद, आरंग, राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग शंकर नगर, दानी गर्ल्स हाॅस्टल कालीबाड़ी, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, प्रयास शासकीय बालिका आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी एवं सी.एस.ई.बी परिसर डंगनिया जाकर महिलाओं एवं लड़कियों को जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

उक्त मुहिम के तहत् अब तक लगभग 4000 महिलाओं/बच्चों को उक्त संबंध में जानकारी दिया जाकर 3500 पाम्पलेट, की-रिंग एवं पेन वितरण कर हेल्पलाइन नम्बर 94791-90167, 94791-91099 प्रचारित कर जागरूक किया जा रहा है।

इस नंबर पर करें शिकायत

9479190167 नंबर पर महिलाएं अपने साथ किसी भी तरह की घटना की शिकायत बेझिझक कर सकती हैं। इस नंबर पर वॉट्सऐप के जरिए भी पुलिस को मैसेज भेजा जा सकता है। शहर में पिंक गश्त के लिए कुल 15 टीमें गठित की गई हैं। जिसमें रायपुर पुलिस की कुल 152 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, महिला पुलिस, रायपुर न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दादा और पिता के साथ शोक में शामिल होने आई मासूम CG CRIME NEWS : दादा और पिता के साथ शोक में शामिल होने आई मासूम, पड़ोसी ने घर छोड़ने के बहाने की दरिंदगी
Next Article एक तरफ कोरोना का खौफ, तो दूसरी तरफ मच्छरों का आतंक BREAKING NEWS : एक तरफ कोरोना का खौफ, तो दूसरी तरफ मच्छरों का आतंक, महापौर ने दिखाए सख्त तेवर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Tata Nexon EV May 2025 Offer : ₹1.40 लाख तक की छूट, इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सुनहरा मौका
Tata Nexon EV May 2025 Offer : ₹1.40 लाख तक की छूट, इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सुनहरा मौका
Grand News May 11, 2025
CG NEWS : कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
CG NEWS : कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
Grand News May 11, 2025
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
छत्तीसगढ़ सक्ती May 11, 2025
CG NEWS : घर के आंगन में सो रही थीं महिलाएं, आधी रात को हाथी ने कर दिया हमला
CG NEWS : घर के आंगन में सो रही थीं महिलाएं, आधी रात को हाथी ने कर दिया हमला
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?