Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ग्राम चिचिया और सरनाबहाल में किया नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, 8 ग्राम पंचायतों के 1200 किसानों को मिलेगा फायदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़राजिमरायपुर

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ग्राम चिचिया और सरनाबहाल में किया नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, 8 ग्राम पंचायतों के 1200 किसानों को मिलेगा फायदा

Vijay Sinha
Last updated: 2021/11/30 at 9:34 AM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

चिचिया में 100 मीट्रिक टन क्षमता गोदाम लोकार्पित

किसानों के लिए समर्पित है सरकार- अमरजीत भगत

गरियाबंद 30 नवम्बर 2021//प्रदेश के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत आज एक दिवसीय दौरे पर देवभोग विकाशखण्ड अंतर्गत ग्राम चिचिया और मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरनाबहाल पहुंचे।यहां उन्होंने नवीन धान खरीदी केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। दोनो नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से आसपास के 8 ग्राम पंचायतों के 1200 किसानों को फायदा होगा। साथ ही चिचिया में 100 मिट्रिक टन क्षमता वाले खाद्य गोदाम का लोकार्पण किया, यहां उन्होंने गोठान में गोबर खरीदी का भी शुभारंभ किया।

Contents
चिचिया में 100 मीट्रिक टन क्षमता गोदाम लोकार्पितकिसानों के लिए समर्पित है सरकार- अमरजीत भगतकिसानों में खुशी की लहर
- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

चिचिया में धान खरीदी केंद्र खुलने से ग्राम पंचायत डूमरपीटा, बरबहाली , नवागांव के 669 किसान लाभान्वित होंगे ।। इस अवसर पर प्रभारी मत्री ने यहां आयोजित महती जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की सरकार है। यहां की 80 प्रतिशत जनता किसान है उनके हित के लिए भूपेश सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के 1 लाख करोड़ रुपये के बजट में 26 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में सीधे दे रहे है। सरकार बनते ही सबसे पहले कार्य 10 हजार करोड रूपए का कर्जा माफी और 2500 रुपये में धान खरीदी का फैसला किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि सरकार किसानों के लिए समर्पितहै ।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबको राशन दे रही है, चाहे अमीर हो या गरीब, कोई भी ब्यक्ति इस राज्य में भूखा न सोए यह हमारा संकल्प है ।कोविड -19 के दौर में हमने सबको दवाई दी, सेवाएं दी और मुश्किल हालात में सरकार जनता के साथ खड़ी थी। उन्होंने कहा कि आज जिले के आदिवासी क्षेत्रों में लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।पहले जहां 7 प्रकार के वनोपजों की खरीदी होती थी, वही हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 52 वनोपजों की खरीदी कर रही है। तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 2500 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया गया है। गांव, गरीब,आदिवासी और किसान हमारे विकास के केंद्र है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करेगी। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। साथ ही हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना अन्तर्गत प्रति एकड़ 9 हजार रूपए किसानों के खाते में देगी। उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को भी प्रति वर्ष 6000 रुपए देगी।।


तत्पश्चात प्रभारी मंत्री ने ग्राम सरनाबहाल में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया । इससे ग्राम , सरना बहाल धनोरा, घुमरापदर, और चिखली के 535 किसानों को लाभ मिलेगा। सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, उपाध्यक्ष संजय नेताम, श्री जनक ध्रुव, श्री भाव सिंग साहू ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर , हाऊसिंग बोर्ड के सदस्य श्री विनोद तिवारी ,स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के किसान एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

किसानों में खुशी की लहर

दोनो गांवों में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर है। ग्राम नवागांव के किसान पतिराम, टेकराम यादव ने कहा कि भूपेश सरकार ने किसानों की समस्या का त्वरित समाधान किया । इससे किसानों को 10 किमी दूर धान बेचने नही जाना पड़ेगा।। वहीं ग्राम सरना बहाल के किसान भजन लाल , बलभद्र, पूरनसिंह ने खुशी जताते हुए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की अब किसानों को 15 किमी दूर मुद्गेलमाल नही जाना पड़ेगा।। आज 5 किसानों को टोकन भी प्रभारी मंत्री द्वारा प्रदाय किया गया।।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article LIFESTYLE NEWS : मल्टीविटामिन फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचाते हैं, खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Next Article ओमिक्रान की दस्तक से दहशत, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिखाई सख्ती BREAKING NEWS : ओमिक्रान की दस्तक से दहशत, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिखाई सख्ती, LOCK DOWN भी संभव!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की कंपनी गोला-बारूद बनाने के लिए स्थापित होगी नई इकाई, सरकार से मिल सकता है करोड़ का ऑर्डर 
Business Exclusive Grand News Mumbai NATIONAL अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ देश महाराष्ट्र June 3, 2025
Aadhaar Card: AI से सावधान आपका आधार कार्ड नकली है या असली ? घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें चेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान  
Exclusive Featured Grand News Technology क्राइम छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?