Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : प्रदेश में बढ़ी ओमिक्रॉन से चिंता, विदेश से लौटे 76 यात्रियों में से 19 लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Casesछत्तीसगढ़

BIG NEWS : प्रदेश में बढ़ी ओमिक्रॉन से चिंता, विदेश से लौटे 76 यात्रियों में से 19 लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/02 at 2:36 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
ओमिक्रॉन
ओमिक्रॉन
SHARE

 

Contents
विदेश से 76 यात्रियों में 19 लापताकिस देश में कितने मामले, देखें पूरी लिस्ट
BIG NEWS : प्रदेश में बढ़ी ओमिक्रॉन से चिंता, विदेश से लौटे 76 यात्रियों में से 19 लापता, तलाश में जुटी पुलिस
 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का खौफ अब छत्तीसगढ़ में भी देखने मिल रहा है। विदेश से आये 166 यात्रियों को क्वारंटाइन करवाया गया है।

- Advertisement -

जिन यात्रियों को 7 दिन क्वारेंटाइन किया गया है, आठवें दिन उनका दोबारा आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। अगर वह पॉजिटिव पाए जाते हैं तो दोबारा उनको 7 दिन के लिए क्वारंटाइन कर इलाज जारी रखा जाएगा। विदेश से 166 यात्री लौटे छत्तीसगढ़, किया गया कोरोना टेस्टकेंद्र सरकार ने राज्यों को भी विदेशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग और ट्रेसिंग को कहा है।

- Advertisement -

 

अब तक विदेशों से आए 166 यात्रियों में से 76 रायपुर के यात्री हैं और 18 बिलासपुर के यात्री। छत्तीसगढ़ लौटे सभी यात्री सऊदी अरब, आईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, दुबई सहित 15 से अधिक देशों से रायपुर लौटे हैं। सभी का रायपुर एयरपोर्ट में कोरोना टेस्ट किया गया। जिसके बाद उन्हें 7 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया गया है। एएनएम द्वारा क्वॉरेंटाइन पर रह रहे लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।

 

विदेश से 76 यात्रियों में 19 लापता

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विदेशों से लौटे लोग जिस एरिया में क्वारंटाइन हैं वहां की एएनएम को नजर रखने का निर्देश दिया गया है। अगर कोई घूमता हुआ पाया गया, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। विदेशों से लगभग 76 यात्री रायपुर लौटे हैं, जिसमें से 19 यात्री लापता है। उनका फोन बंद आ रहा है। लगातार एएनएम द्वारा उन्हें ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा है।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक दुनियाभर के कम से कम 30 देशों में 375 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में भी कर्नाटक में दो मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। उनमें एक की उम्र 66 और दूसरे की 46 साल है। इनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। साथ ही, इन दोनों के संपर्क में आए सभी लोगों का समय पर पता लगा लिया गया और उनकी जांच की जा रही है।

किस देश में कितने मामले, देखें पूरी लिस्ट

  • भारत- 2 केस
  • दक्षिण अफ्रीका- 183 केस
  • बोत्सवाना- 19 केस
  • नीदरलैंड- 16 केस
  • हांगकांग- 7 केस
  • इजराइल- 2 केस
  • बेल्जियम- 2 केस
  • यूनाइटेड किंगडम- 32 केस
  • जर्मनी- 10 केस
  • ऑस्ट्रेलिया- 8 केस
  • इटली- 4 केस
  • चेकिया- 1 केस
  • डेनमार्क – 6 केस
  • ऑस्ट्रिया – 4 केस
  • कनाडा – 7 केस
  • स्वीडन – 4 केस
  • स्विट्ज़रलैंड- 3 केस
  • स्पेन- 2 केस
  • पुर्तगाल- 13 केस
  • जापान- 2 केस
  • रीयूनियन (फ्रांस)- 1 केस
  • घाना- 33 केस
  • दक्षिण कोरिया- 3 केस
  • नाइजीरिया- 3 केस
  • ब्राजील- 2 केस
  • नॉर्वे- 2 केस
  • अमेरिका- 1 केस
  • सऊदी अरब- 1 केस
  • आयरलैंड- 1 केस
  • यूएई- 1 केस
TAGGED: Corona news, CORONA NEWS | THIRD WAVE | CORONA VACCINE, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : 'मिर्जापुर' के ललित का निधन, 32 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस BREAKING NEWS : ‘मिर्जापुर’ के ललित का निधन, 32 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Next Article CG BREAKING : 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, माशिमं ने जारी किये यह अहम निर्देश  CG breaking : माध्यमिक शिक्षा मंडल का फैसला, मार्च में शुरू होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सिलेबस में होगी 30% की कटौती
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
CG NEWS: जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के उद्देश्य के साथ पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगा कांवर यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?