Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ACCIDENT NEWS : डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार बोलेरो, तीन पुलिस जवान समेत पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
दुर्घटना

ACCIDENT NEWS : डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार बोलेरो, तीन पुलिस जवान समेत पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/03 at 12:37 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
ACCIDENT NEWS : डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार बोलेरो, तीन पुलिस जवान समेत पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर
ACCIDENT NEWS : डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार बोलेरो, तीन पुलिस जवान समेत पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर
SHARE

ACCIDENT NEWS : डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार बोलेरो, तीन पुलिस जवान समेत पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर

Contents
फरार युवक के साथ रिश्तेवारों को ले जा रहे थे पकड़ने बोलेरो के उड़े परखच्चे

 

- Advertisement -
Ad image

आगरा। ठंड और कोहरे की दस्तक के साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर हादसों का सफर शुरू हो चुका है। शुक्रवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बोलेरो गाड़ी की डिवाइडर से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें मध्य प्रदेश पुलिस के तीन जवान, एक महिला और ड्राइवर शामिल है। मध्य प्रदेश पुलिस की ये टीम युवक से फरार एक किशोरी को बरामद करने के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी।

 

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार होने वाले तीनों पुलिसकर्मी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ अंतर्गत थाना बुड़ेरा  के जवान थे। तीनों पुलिसकर्मी फरार युवक के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश देने जा रही थी। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर ये हादसा हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अग्रवाल लाइफ लाइन औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है।

 

फरार युवक के साथ रिश्तेवारों को ले जा रहे थे पकड़ने 

 

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना बुडेरा क्षेत्र से एक किशोरी को पिंटू नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। थाना बुडेरा पुलिस को युवक की लोकेशन हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी। युवक को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी करने के लिए थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल हीरा देवी आरोपित युवक की बहन प्रीति उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे।

 

बोलेरो के उड़े परखच्चे

 

चालक जगदीश बोलेरो को चला रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से सुबह करीब चार बजे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद महिला कांस्टेबल हीरादेवी समेत चार लोगों की मौत हो गई।

 

 

मृतकों में चालक जगदीश और सुरक्षा समिति सदस्य रवि भी शामिल हैं। कांस्टेबल रतिराम और कमलेंद्र की हालत गंभीर थी। कांस्टेबल रतिराम, महिला प्रीति और उसके पति धर्मेंद्र का उपचार औरंगाबाद स्थित अग्रवाल लाइफ़ लाइन में चल रहा है। करीब एक घंटे तक घायल बोलेरो में फंसे रहे। उपचार के दौरान सिपाही कमलेंद्र ने भी सुबह लगभग नौ बजे दम तोड़ दिया।  एसपी ग्रमीण श्रीश्चन्द्र ने हादसे में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है। चालक जगदीश, प्राइवेट वाहन चालक था।

 

 

TAGGED: accident news, BIG NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कैट-विक्की ने बेचे 'वेडिंग फोटोज' राइट्स, अब शादी के फोटोज़ से भी करेंगे कमाई कैट-विक्की ने बेचे ‘वेडिंग फोटोज’ राइट्स, अब शादी के फोटोज़ से भी करेंगे कमाई
Next Article CG BREAKING : प्रदेश में यहाँ फंदे पर लटकती मिली पति-पत्नी की लाश, कारण अज्ञात, जाँच में जुटी पुलिस CG BREAKING : प्रदेश में यहाँ फंदे पर लटकती मिली पति-पत्नी की लाश, कारण अज्ञात, जाँच में जुटी पुलिस
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : अवैध रेत खनन पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, 31 ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन की सख्ती का असर, थानों में पहले से ही खड़ी हैं 6 जेसीबी मशीनें
Grand News July 23, 2025
CG NEWS : हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत, पुरे गांव में दहशत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 23, 2025
Chhattisgarh: अत्यंत दु:खद व पीड़ादायक..... मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत पर CM साय ने जताया शोक
Chhattisgarh: अत्यंत दु:खद व पीड़ादायक….. मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत पर CM साय ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ July 23, 2025
Raipur : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने डीकेएस अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों और महिला मरीजों से किया आत्मीय संवाद
Raipur : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने डीकेएस अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों और महिला मरीजों से किया आत्मीय संवाद
छत्तीसगढ़ रायपुर July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?