Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं महिला खेल प्रतियोगिता 14 व 15 दिसम्बर को, विजेता प्रतिभागी संभाग स्तर में होंगे सम्मिलित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़राजिमरायपुर

जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं महिला खेल प्रतियोगिता 14 व 15 दिसम्बर को, विजेता प्रतिभागी संभाग स्तर में होंगे सम्मिलित

Vijay Sinha
Last updated: 2021/12/10 at 1:46 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद- जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 का आयोजन 14 एवं 15 दिसम्बर 2021 को स्थानीय क्रीड़ा परिसर, खेल मैदान में किया जायेगा। युवा महोत्सव एवं खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर, विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर जे.आर. चौरसिया करेंगे तथा समापन में मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ल विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र, अध्यक्ष्ता संजय नेताम उपाध्यक्ष जिला पंचायत, विशिष्ट अतिथि गफ्फू मेमन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् गरियाबंद एवं श्रीमती लालिमा ठाकुर, अध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगी। जिला खेल अधिकारी श्री दीनू प्रसाद पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जी के जन्मशती के अवसर पर युवा महोत्सव में जिले से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली यह महोत्सव इस वर्ष भी वृहद रूप से आयेाजित की जायेगी।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में आयोजित होने वाली विधायें जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, एकंाकी नाटक (हिंदी/अंगेजी/छत्तीसगढ़ी भाषा), तात्कालिक भाषण, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी व कर्नाटक शैली, बांसुरी वादन, तबला वादन, हारमोनियम वादन, गिटार वादन, भरतनाट्यम, कत्थक शास्त्रीय नृत्य, के अतिरिक्त इस वर्ष सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, करमा नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, गेडी दौड़/चाल, रॉक बैण्ड, पारम्परिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ी व्यजनों के आधार पर फूड फेस्टिवल, चित्रकला प्रतियेागिता (छत्तीसगढ़ के लोकसंस्कृति के चित्रण के आधार पर), वाद-विवाद, क्विज, निबंध, फुगड़ी, भौंरा, कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता इत्यादि विधायें भी सम्मिलित की गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के घोषणानुसार राज्य के लोक साहित्य को भी शामिल किया जाना है, इसके अंतर्गत जिला स्तर पर स्थानीय लोक कला जैसे पेंटिग, हैण्डीक्राफ्ट, भित्तीचित्र, लोक भाषा का साहित्य जैसे गोंडी हल्बी, कुडूक आदि एवं अन्य सभी लोक भाषा के जो भी लोक कलाकार प्रस्तुति देना चाहते है तथा वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हों, वे सभी भाग ले सकते हैं।
युवा महोत्सव में प्रत्येक विधा दो आयु वर्ग जिसमें 15 से 40 तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों हेतु आयोजित की जायेगी। उक्त जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विकासखण्ड स्तरीय आयेाजन में एकल व समूह प्रतियोगिता में सभी विधा के केवल प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी ही सम्मिलित हो सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को वाद्य यंत्र, संगतकार व विधा से संबंधित आवश्यक सामग्री अपने साथ लाना अनिवार्य है। युवा उत्सव में सांस्कृतिक विधाओं के प्रदर्शन से भारतीय संस्कृति/छत्तीसगढ़ी संस्कृति विरासत के संदर्भ में आधारभूत मूल्यों का प्रदर्शन अनिवार्य है।
महिला खेल:- जिला स्तरीय महिला खेल में आयु वर्ग 31 दिसम्बर 2021 की स्थिति में 25 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, व्हॉलीबॉल, भारोत्तोलन, रस्साकसी इत्यादि खेलों का आयोजन बालिका/महिला वर्ग में किया जाना है। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में शामिल किया जावेगा।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं महिला खेल प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 मे भाग लेने हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के जिला खेल अधिकारी, श्री दीनू प्रसाद पटेल मो-7067747300 एवं सहायक ग्रेड-03 नंदकिशोर बान्दे मो.-6261590400 से संपर्क किया जा सकता है। युवा महोत्सव एवं महिला खेलकूद से संबंधित अधिक जानकारी हेतु प्रत्येक विकासखण्ड नोडल अधिकारी, वि.खं.-गरियाबंद हेतु संजीव साहू मो-8959886666, वि.खं.-फिंगेश्वर हेतु हरिशचंद्र निषाद मो.-7354391708, वि.खं.-मैनपुर हेतु यशवंत बघेल मो-8839499603, वि.खं.-छुरा हेतु रेवेन्द्र दीक्षित मो-9691463500 एवं वि.खं.-देवभोग हेतु दुर्गेश ताण्डिल्य मो-7000844283 से भी संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS@ CHHATTISGARH NEWS @GARIABAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACCIDENT NEWS : एक दिन में दो बड़े हादसे, गैस लीक होने से 6 लोगों की मौत, यहाँ बसों की टक्कर में गई दो की जान, 15 घायल  CG ACCIDENT BREAKING : ट्रेक्टर और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दो लोगों की मौत
Next Article पहले की फेसबुक पर दोस्ती फिर दोस्त को सस्ते रेट में कैमरा दिलाने की बात कह कर लिया झांसे में , और कर ली 20000 की ऑनलाइन ठगी, अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : प्रेमी के संग रची खौफनाक साजिश — महिला और मासूम बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News June 23, 2025
CG News : पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 23, 2025
CG News : चिरायु योजना से भवानी के जन्मजात हृदय रोग का हुआ सफल ऑपरेशन
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?