Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : भारत का पाकिस्तान से बदला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में पाकिस्तान को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsखेलदेश

BREAKING NEWS : भारत का पाकिस्तान से बदला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में पाकिस्तान को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/17 at 12:53 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BREAKING NEWS : भारत का पाकिस्तान से बदला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में पाकिस्तान को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह 
BREAKING NEWS : भारत का पाकिस्तान से बदला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में पाकिस्तान को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह 
SHARE
   BREAKING NEWS : भारत का पाकिस्तान से बदला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में पाकिस्तान को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह 
 

 

Contents
सेमीफाइनल में भारत की टीम हरमनप्रीत सिंह का दिखा जलवा  भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान पर बनाया रखा दबाव

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। भारत ने पाकिस्तान से टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला हॉकी में ले लिया है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शुक्रवार को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। एक गोल आकाशदीप सिंह ने किया। इससे पहले 24 अक्टूबर को पाकिस्तान की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया था। पहली बार वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान से हार मिली थी।

- Advertisement -
Ad image

 

सेमीफाइनल में भारत की टीम 

आज ढाका में खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इस मुकाबले में जीत के साथ भारत के 7 अंक हो गए हैं। भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना भी अब पक्का हो गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में केवल 5 ही टीम खेल रही हैं। पाक टीम के अभी 1 अंक हैं।

 

हरमनप्रीत सिंह का दिखा जलवा 

मैच के पहले और चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दो शानदार गोल किए। पूरे मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। हरमनप्रीत के अलावा आकाशदीप सिंह ने एक गोल दागा। वहीं, पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल जुनैद मंजूर ने किया।

 

भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान पर बनाया रखा दबाव

मैच में पहले क्वार्टर से ही भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। टीम इंडिया पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे थी। इस क्वार्टर में भारत दो और गोल कर सकता था, लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर अली अमजद ने दो शानदार बचाव किए। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम गोल करने के लिए लगातार अटैक कर रही थी, लेकिन पाकिस्तान के डिफेंस ने 3 शानदार बचाव किए।

 

धमाकेदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 9-0 से हराया

इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। पहले मैच में कोरिया के खिलाफ स्कोर 2-2 से ड्रॉ रहा था, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 9-0 से हरा दिया था।

 

 

 

 

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, HOCKEY NEWS, NATIONAL SPORT NEWS, SPORT NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भूपेश सरकार के 3 साल बेमिसाल, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना होती साकार
Next Article स्कूल की चलती क्लास में अचानक गिरी बाथरूम की छत, दबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: दुर्ग में डीजल चोरी का बड़ा मामला, 1 लाख से ज्यादा का डीजल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 17, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के विमोचन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
SPORTS NEWS: रायपुर में किकबॉक्सिंग का महासंग्राम शुरू, 1500 प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
Grand News खेल छत्तीसगढ़ रायपुर July 17, 2025
CG BREAKING : सुकमा में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ नक्सलवाद सुकमा July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?