Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : जिले में धारा 144 लागू, दो पार्टी के नेताओं की हत्या के बाद लिया गया फैसला, CM ने की निंदा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देशBreaking News

BIG NEWS : जिले में धारा 144 लागू, दो पार्टी के नेताओं की हत्या के बाद लिया गया फैसला, CM ने की निंदा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/19 at 1:29 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
BIG NEWS : जिले में धारा 144 लागू, दो पार्टी की नेताओं की हत्या के बाद लिया गया फैसला, CM ने की निंदा 
BIG NEWS : जिले में धारा 144 लागू, दो पार्टी की नेताओं की हत्या के बाद लिया गया फैसला, CM ने की निंदा 
SHARE

BIG NEWS : जिले में धारा 144 लागू, दो पार्टी की नेताओं की हत्या के बाद लिया गया फैसला, CM ने की निंदा 

Contents
देर रात घर लौटते बेरहमी से हत्या घर में घुसकर प्रदेश सचिव की हत्या सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश विपक्ष ने लगाए आरोप 
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। भाजपा समेत दो पार्टी की नेताओं की हत्या ने केरल के अलप्पुझा जिले में सनसनी पैदा कर ली है। घटना शनिवार और रविवार यानि आज सुबह की बताई जा रही है। सनसनीखेज वारदातों के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। उधर, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने लोगों से अपराधियों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया है, जो सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष के नेताओं ने घटना के पीछे सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने की बात कही है।

- Advertisement -

देर रात घर लौटते बेरहमी से हत्या 

अलप्पुझा जिले के अधिकारियों ने बताया कि एसडीपीआई के प्रदेश सचिव की हत्या के बाद करीब 12 घंटे बाद भाजपा के एक नेता की हत्या कर दी गई। इसके बाद रविवार को पूरे अलाप्पुझा जिले में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। केरल में एसडीपीआई के प्रदेश सचिव के एस शान पर शनिवार की रात घर लौटते समय बेरहमी से हमला किया गया।

 

- Advertisement -

घर में घुसकर प्रदेश सचिव की हत्या 

 

शान की पार्टी एसडीपीआई ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हाथ है। पुलिस ने बताया कि शान ने आधी रात के करीब कोच्चि के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इसके कुछ घंटों बाद रविवार सुबह कुछ हमलावरों ने भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रदेश सचिव रंजीत श्रीनिवास के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि शान की हत्या के प्रतिशोध में श्रीनिवास पर घातक हमला किया गया। श्रीनिवास भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य भी थे।

 

 

पुलिस ने बताया कि एसडीपीआई नेता जब घर लौट रहे थे तभी एक कार ने उनकी मोटरसायकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जैसे ही वह गिरे हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की जिससे उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता की हत्या के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

 

 

सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

 

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री विजयन ने संदेश में पुलिस को इस हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपराधियों के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया है, जो समाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

 विपक्ष ने लगाए आरोप 

 

केरल विधानसभा में विपक्ष का नेता वीडी सतीसन ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश की गयी है। पूर्व विपक्षी नेता एवं वरष्ठि कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने आरोप लगाया कि यह राजनेताओं की हत्या पुलिस की कानून व्यवस्था की न्क्रिरियता को दर्शाता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेद्रन ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया(एसडीपीआई) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये आतंकवादी संगठनों की तरह काम कर रहे हैं और राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी (माकपा) नेताओं के समर्थन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं। इस बीची हालांकि अलाप्पुझा जिले की स्थिति के मद्देनजरी आज और सोमवार तक के लिये यहां आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है।

TAGGED: BIG NEWS, Kerala News, KERALA SECTION 144, latestnews in hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article India Vs Japan : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की एकतरफा जीत, बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जापान को 6-0 से दी मात India Vs Japan : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की एकतरफा जीत, बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जापान को 6-0 से दी मात
Next Article 'गंदी बात' में इंटीमेट सीन देकर पॉपुलर हुई ये एक्ट्रेस, बोल्डनेस देख बढ़ जाएंगी दिल की धड़कनें ‘गंदी बात’ में इंटीमेट सीन देकर पॉपुलर हुई ये एक्ट्रेस, बोल्डनेस देख बढ़ जाएंगी दिल की धड़कनें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?