
ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने पलटवार किया है। पंकज शर्मा ने कहा कि अजय चंद्राकर काफी विद्वान हैं उनका राजनीतिक अनुभव काफी दीर्घ है और राजनीतिक आंकलन भी स्प्ष्ट व सटीक होता है, आज जब वे कांग्रेस की नैतिक हार की बात कहते हैं तो यह स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस की भौतिक जीत को वे स्वीकार रहे हैं। जिसका आभास भाजपा के नेताओं को लग गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक के द्वारा किये गए विकास कार्य से जनता उत्साहित है। बिरगांव में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस का महापौर बनेगा।
उ