Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : राज्य में बढ़ा ओमीक्रोन का खतरा, इन शहरों में फिर से लगाया गया नाइट कर्फ्यू 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesOMICRON VARIANTस्वास्थ्य

BIG NEWS : राज्य में बढ़ा ओमीक्रोन का खतरा, इन शहरों में फिर से लगाया गया नाइट कर्फ्यू 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/20 at 1:29 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS : राज्य में बढ़ा ओमीक्रोन का खतरा, इन शहरों में फिर से लगाया गया नाइट कर्फ्यू 
BIG NEWS : राज्य में बढ़ा ओमीक्रोन का खतरा, इन शहरों में फिर से लगाया गया नाइट कर्फ्यू 
SHARE
BIG NEWS : राज्य में बढ़ा ओमीक्रोन का खतरा, इन शहरों में फिर से लगाया गया नाइट कर्फ्यू 
 

 

Contents
आधी रात तक खुलेंगे रेस्तरांगुजरात में बढ़े ओमीक्रोन के मामले
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। गुजरात ने ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को राज्य के 8 प्रमुख शहरों में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू फिर से लगा दिया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2021 की रात तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

आधी रात तक खुलेंगे रेस्तरां

बता दें कि गुजरात सरकार ने 1 नवंबर से इन शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया था। दिवाली और छठ पूजा के बीच और कोरोना के मामलों की संख्या में गिरावट के कारण कर्फ्यू के घंटों में दो घंटे की कमी की गई थी। इसके बाद सरकार ने फिर 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक 10 और दिनों के लिए कर्फ्यू बढ़ा दिया। मौजूदा नाइट कर्फ्यू की पाबंदियों को लेकर बात करें तो इस दौरान, रेस्तरां आधी रात तक 75% लोगों के साथ खुले रह सकते हैं। सरकार ने आधी रात तक होम डिलीवरी और टेक-अवे सेवाओं की भी अनुमति दी है।

- Advertisement -

 

गुजरात में बढ़े ओमीक्रोन के मामले

सरकार ने नागरिकों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 निवारक उपायों का सख्ती से पालन किया जाए क्योंकि राज्य में ओमीक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं। गुजरात में रविवार को कोरोनावायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के चार नए मामले पाए गए, जिससे राज्य में ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 11 हो गई है।

 

रविवार को जो लोग ओमीक्रोन पॉजिटिव पाए गए उन्होंने हाल फिलहाल में विदेश यात्रा की थी। इनमें एक एक 45 वर्षीय एनआरआई और एक किशोर लड़का शामिल है जो यूके से आया था, इसके अलावा सूरत की एक महिला भी ओमीक्रोन पॉजिटिव पाई गई है जो हाल ही में दुबई गई थी और एक तंजानिया का नागरिक नए वेरिएंट का शिकार पाया गया है।

पूरे देश की बात करें तो सोमवार तक ओमीक्रोन वेरिएंट के कम से कम 170 मामलों सामने आए हैं। केरल, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सोमवार को नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद को बताया कि सरकार विशेषज्ञों के साथ रोजाना स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा, “अगर वायरस फैलता है तो सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाए हैं।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Gujrat news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : पाकिस्तान से भारत लाया जा रहा था 400 करोड़ का हेरोइन, ATS ने किया जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार BIG NEWS : पाकिस्तान से भारत लाया जा रहा था 400 करोड़ का हेरोइन, ATS ने किया जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार
Next Article गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों को हो चुका है 116.63 करोड़ रूपए का भुगतान गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों को हो चुका है 116.63 करोड़ रूपए का भुगतान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RCB vs PBKS IPL 2025 Final : PBKS ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला 
Breaking News देश June 3, 2025
CG NEWS : बाबा बैदनाथ इस्पात लिमिटेड गैतरा ने ग्राम पंचायत ताराशिव के गौठान को लिया गोद, गौ सेवा का लिया संकल्प 
Grand News June 3, 2025
CG NEWS : आइस फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से संचालक की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री ओपी चौधरी  
Grand News June 3, 2025
CG NEWS : दो और बांग्लादेशी महिला और पुरुष गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के सहारे कर रहे थे निवास 
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?