Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : टिकट कैंसिल कराने गए थे दोस्त, वापस आकर देखा तो रूम में लटकती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमSUICIDEछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG NEWS : टिकट कैंसिल कराने गए थे दोस्त, वापस आकर देखा तो रूम में लटकती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला  

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/20 at 9:43 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : टिकट कैंसिल कराने गए थे दोस्त, वापस आकर देखा तो रूम में लटकती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला  
CG NEWS : टिकट कैंसिल कराने गए थे दोस्त, वापस आकर देखा तो रूम में लटकती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला  
SHARE
CG NEWS : टिकट कैंसिल कराने गए थे दोस्त, वापस आकर देखा तो रूम में लटकती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, जानिये पूरा मामला  
 

 

Contents
कमरे में छोड़कर टिकट कैंसिल कराने गए थे दोस्त रूम में फंदे पर लटकती मिली लाश जुआ और सट्टे के चलते कर्ज में डूबा 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। जांजगीर जिले में रहने वाले युवक ने बिलासपुर में अपने दोस्त के रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र जुआ-सट्‌टे की लत में पड़कर कर्जदार बन गया था और तीन दिन से बिना बताए घर से गायब था। कर्जदारों के डर से वह महाराष्ट्र के गोंदिया जाने की फिराक में था। उसे दोस्तों ने रोक लिया और समझाइश देकर उसका टिकट कैंसिल कराने के लिए चले गए। वापस आने पर रूम में देखा कि युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image

 

 

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर के रानी बरछा में रहने वाले संस्कार राठौर पिता भानू प्रताप राठौर (20) कॉलेज में पढ़ाई करता था। उसके पिता भानूप्रताप जांजगीर नगर पालिका में कार्यालय सहायक हैं। वह बीते 17 दिसंबर से अपने घर से बिना बताए गायब था और सरकंडा के अशोकनगर में अपने दोस्त अखिल कुरैशी व राजीव बंजारे के रूम में था।

 

 

कमरे में छोड़कर टिकट कैंसिल कराने गए थे दोस्त 

 

दरअसल, छात्र संस्कार जुआ-सट्‌टे की लत में पड़ गया था और कई लोगों से कर्ज लिया था। कर्जदार उसे परेशान करते थे। जिससे डर कर वह छिप रहा था। वह महाराष्ट्र के गोंदिया जाने के फिराक में था। उसके दोस्तों ने उसे समझाइश देकर रोक लिया और रविवार सुबह 11 बजे उसे कमरे में छोड़कर टिकट कैंसिल कराने के लिए रेलवे स्टेशन गए थे।

 

रूम में फंदे पर लटकती मिली लाश 

 

रविवार दोपहर 12 बजे दोनों दोस्त वापस रूम आए, तब अंदर से दरवाजा बंद था। पहले उन्होंने आवाज लगाई। अंदर से कोई आहट नहीं आने पर दरवाजा को धक्का देकर खोला, तब संस्कार फांसी के फंदे पर लटक रहा था। दोनों ने मिलकर आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा। लेकिन, तब उसकी मौत हो चुकी थी। युवकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और परिजन को सूचना दी।

 

तीन दिन से नहीं आया था घर 

इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि संस्कार 17 दिसंबर की सुबह रिश्तेदार के दशगात्र का शोक पत्र लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया और उससे संपर्क भी नहीं हो सका। इससे परेशान होकर उन्होंने जांजगीर के कोतवाली थाने में सूचना दी थी। जिस पर उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

 

जुआ और सट्टे के चलते कर्ज में डूबा 

पुलिस की शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि युवक जुआ और सट्टे में दांव लगाता था। इसके चलते वह कई लोगों से कर्ज भी लिया था। कर्ज बढ़ने के बाद वह परेशान था। उसने अपने पिता के खाते से भी 80 हजार रुपए निकाल लिया था। पुलिस उसके परिजन व मोबाइल की जांच कर मामले की जानकारी जुटा रही है।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, JANJGIR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पॉर्न वीडियो में नजर आया राजधानी की महिला नेत्री का चेहरा BREAKING NEWS : पॉर्न वीडियो में नजर आया राजधानी की महिला नेत्री का चेहरा, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, शिकायत दर्ज
Next Article क्या आपको भी बाइक पर देखकर काटने के लिए दौड़ते हैं कुत्ते!, तो अपनाये यह तरीका, नहीं होगी कोई परेशानी  क्या आपको भी बाइक पर देखकर काटने के लिए दौड़ते हैं कुत्ते!, तो अपनाये यह तरीका, नहीं होगी कोई परेशानी 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG BREAKING : बांग्लादेश में स्कूल पर गिरा सेना का एयरक्राफ्ट, कई लोगों की मौत की खबर 
BIG BREAKING : बांग्लादेश में स्कूल पर गिरा सेना का एयरक्राफ्ट, कई लोगों की मौत की खबर 
Breaking News अंतराष्ट्रीय July 21, 2025
CG Suicide : बीईओ कार्यालय में युवक ने लगाई फांसी
CG Suicide : बीईओ कार्यालय में युवक ने लगाई फांसी
छत्तीसगढ़ बालोद July 21, 2025
CG : व्यायाम शिक्षक बनने की आस में 6 साल से इंतजार कर रहे छात्र, CM से मिलकर रखी अपनी बात
CG : सरकारी शिक्षक बनने की आस में 6 साल से इंतजार कर रहे छात्र, CM से मिलकर रखी अपनी बात
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 21, 2025
CG NEWS : नक्सलियों ने धारदार हथियार से की दो ग्रामीणों हत्या, बेटे ने किया था सरेंडर 
छत्तीसगढ़ बीजापुर July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?