Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘पुष्पा’ की पहले सोमवार की कमाई जानकर यकीन नहीं होगा! अब चार दिनों में हो गया इतना कलेक्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

‘पुष्पा’ की पहले सोमवार की कमाई जानकर यकीन नहीं होगा! अब चार दिनों में हो गया इतना कलेक्शन

Mahak Qureshi
Last updated: 2021/12/21 at 9:22 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा द राइज ने पहले सोमवार को एक सरप्राइज दिया। आम तौर पर ओपनिंग वीकेंड के बाद वर्किंग वीक शुरू होने पर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस में काफी गिरावट आती है। मगर, फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले सोमवार को 4.25 करोड़ का कलेक्शन करके चौंका दिया। पुष्पा तेलुगु फिल्म है, जो हिंदी में भी रिलीज की गयी है और आंकड़े बता रहे हैं कि हिंदी दर्शकों के बीच भी फिल्म को काफी प्यार मिल रहा है।

- Advertisement -
Ad image

17 दिसम्बर को रिलीज हुई फिल्म ने 3.11 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 3.55 करोड़ और रविवार को 5.18 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले सोमवार का नेट कलेक्शन पहले शनिवार से भी अधिक है। पुष्पा के हिंदी वर्जन का चार दिनों का नेट कलेक्शन अब 16.09 करोड़ हो गया है।

पुष्पा- द राइज, अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म है, जिसे तेलुगु के साथ पैन इंडिया रिलीज किया गया है। खासकर, हिंदी में फिल्म पहली बार रिलीज हुई है। पुष्पा सभी भाषाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। खासकर, मास दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेड जानकारों के मुताबिक फिल्म तमिलनाडु में हिट का दर्जा पा चुकी है। आने वाले वक्त में कई दक्षिण भारतीय फिल्में हिंदी में भी साथ-साथ रिलीज की जा रही हैं। हिंदी दर्शकों के बीच पुष्पा की कामयाबी के बाद इस ट्रेंड में तेजी आने की सम्भावना है।

सुकुमार निर्देशित पुष्पा क्राइम एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी आंध्र प्रदेश के जंगलों में चंदन की लकड़ी की तस्करी और इसका विरोध करने वालों के टकराव पर आधारित है। फिल्म में अल्लू और रश्मिका के साथ फहाद फासिल भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

 

TAGGED: अल्लू अर्जुन, ग्रैंड न्यूज़, न्यू मूवी, पुष्पा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोसियों की नियत बिगड़ी, छेड़खानी कर करने लगे अश्लील हरकत, नाबालिग समेत दो लोग गिरफ्तार  CG CRIME NEWS : लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोसियों की नियत बिगड़ी, छेड़खानी कर करने लगे गंदा काम, नाबालिग समेत दो लोग गिरफ्तार 
Next Article BIG NEWS : सुपरस्टार सोनू सूद का प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात, राजधानी में यहाँ खोलेंगे छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा हॉस्पिटल, प्रशासन ने दी मंजूरी  BIG NEWS : सुपरस्टार सोनू सूद का प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात, राजधानी में यहाँ खोलेंगे छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा हॉस्पिटल, प्रशासन ने दी मंजूरी 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भूपेश बघेल के घर ED के एक्शन पर प्रियंका गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा – लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश
Grand News July 19, 2025
इंसाफ़ की जिद-अपने ही घर से बेघर हुए बुजुर्ग की गुहार… न्याय की आस में 24 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे 80 वर्षीय अहमद बेग
Grand News July 19, 2025
CG NEWS : स्टील प्लांट में हादसा, करंट लगने से एक श्रमिक की मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ July 19, 2025
Shahrukh khan Injured : एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान, फिल्म से लेना होगा ब्रेक!
Breaking News मनोरंजन July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?