Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोसियों की नियत बिगड़ी, छेड़खानी कर करने लगे गंदा काम, नाबालिग समेत दो लोग गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG CRIME NEWS : लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोसियों की नियत बिगड़ी, छेड़खानी कर करने लगे गंदा काम, नाबालिग समेत दो लोग गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/12/21 at 9:14 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोसियों की नियत बिगड़ी, छेड़खानी कर करने लगे अश्लील हरकत, नाबालिग समेत दो लोग गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोसियों की नियत बिगड़ी, छेड़खानी कर करने लगे अश्लील हरकत, नाबालिग समेत दो लोग गिरफ्तार 
SHARE
CG CRIME NEWS : लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोसियों की नियत बिगड़ी, छेड़खानी कर करने लगे अश्लील हरकत, नाबालिग समेत दो लोग गिरफ्तार 
 

 

Contents
चाचा करता था प्यार की बाते पुलिस ने घर में दबिश देकर किया गिरफ्तारपड़ोसी रिश्तेदारों को दी थी जिम्मेदारी 

बिलासपुर। प्रदेश में आये दिन महिलाओं से छेड़छाड़ की खबरे सामने आ रही है, ऐसा ही एक मामला बिलासपुर जिले से आ रहा है, यहाँ पड़ोसी चाचा व भाई ने मिलकर किशोरी को अकेला पाकर छेड़खानी कर अश्लील हरकत (obscene act) करने लगे। काफी दिनों तक किशोरी उनकी हरकतों को सहती रही। बाद में तंग आकर उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image

 

TI सुखनंदन पटेल ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी बारहवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। उसके माता-पिता कमाने खाने के लिए बाहर गए हैं। घर में वह अपने दो छोटे भाई-बहन के साथ रहती है। उसे अकेला पाकर पड़ोस के ही चाचा संजीत गेयल (21) और उसके पड़ोस में ही रहने वाला 17 वर्षीय नाबालिग भाई मिलकर उसे परेशान करने लगे थे। जब भी वह घर में अकेली रहती, तब दोनों घर पहुंच जाते।

 

चाचा करता था प्यार की बाते 

 

चाचा संजीत उससे प्यार करने की बात कहता था। लेकिन, किशोरी उनकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही। धीरे-धीरे कर दोनों की नीयत बिगड़ने लगी। कुछ दिन पहले दोनों ने मिलकर उससे छेड़खानी भी की थी। तब किशोरी ने उन्हें मना किया था। साथ ही उन्हें घर नहीं आने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी दोनों युवक उसके घर पहुंच जाते। आए दिन की उनकी हरकतों से परेशान होकर किशोरी सोमवार की शाम शिकायत लेकर तोरवा थाने पहुंच गई। पुलिस ने उनके खिलाफ घर घुसकर छेड़खानी करने का मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

पुलिस ने घर में दबिश देकर किया गिरफ्तार

इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई। दोनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने उनके घर में दबिश दी और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस उन्हें हिरासत में थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने संजीत के साथ ही नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पड़ोसी रिश्तेदारों को दी थी जिम्मेदारी 

पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई, तब पता चला कि किशोरी के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। यही वजह है कि उनके माता-पिता कमाने के लिए बाहर गए हैं। उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए पड़ोसी रिश्तेदारों को जिम्मेदारी दी थी। लेकिन, मौका पाकर पड़ोसी रिश्तेदार ही बुरी नीयत रखने लगे थे।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, BILASPUR NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CRIME NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : दोस्त ने किया दोस्त पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
Next Article ‘पुष्पा’ की पहले सोमवार की कमाई जानकर यकीन नहीं होगा! अब चार दिनों में हो गया इतना कलेक्शन
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal 19 July: देशभर में आज शनिवार को आसमान में बन रहे दो खास ग्रह योग—‘बुधादित्य’ और ‘सुनफा’—कुछ राशियों के लिए बनेंगे वरदान। जिनकी किस्मत साथ दे, पढ़ें आज का राशिफल
Grand News धर्म राशिफल July 19, 2025
श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की की पूजा-अर्चना
Grand News July 18, 2025
CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?