Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में यहाँ ठंड से बुजुर्ग की मौत, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में यहाँ ठंड से बुजुर्ग की मौत, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

Mahak Qureshi
Last updated: 2021/12/21 at 7:45 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

बिलासपुर में ठंड का कहर शुरू हो गया है। रविवार की रात रतनपुर बाइपास रोड में एक बुजुर्ग ठंड से कांप रहा था, जिसे देखकर राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखकर CIMS रेफर किया गया, लेकिन बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस प्रकार छत्तीसगढ़ से पहली मौत हो गई है। डॉक्टरों ने भी ठंड से उसकी मौत होने की आशंका जताई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवाओं से शीतलहर शुरू हो गई है। पिछले दो दिन से ठंड का पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने भी तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर की संभावना जताई है। शनिवार और रविवार को सर्द हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

- Advertisement -

इधर, रविवार की रात रतनपुर बाइपास रोड में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग ठंड से कांप रहा था। उसे खुले आसमान के नीचे देखकर राहगीरों ने इलाज के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए CIMS अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन CIMS पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

- Advertisement -

नहीं हो पाई पहचान
CIMS ने इस घटना की जानकारी पुलिस CIMS चौकी को दी थी। पुलिस ने रतनपुर थाने से संपर्क कर बुजुर्ग की जानकारी जुटाई, लेकिन बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। इसके चलते CIMS चौकी पुलिस ने शव को मोर्चुरी में रखवा दिया है। मंगलवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि PM रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

TAGGED: 70 वर्षीय बुजुर्ग, CIMS रेफर किया, ग्रैंड न्यूज़, बिलासपुर में ठंड का कहर, स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article स्व.विजय पांडेय के 78वीं जयंती पर स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2021 समारोह 23 को होगा आयोजित
Next Article सरकारी कर्मी की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, पुलिस को हत्या की आशंका CG BREAKING NEWS : सरकारी कर्मी की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, पुलिस को हत्या की आशंका, कराई जा रही है जांच
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?